भारत का SUV मार्केट जितनी तेजी से बदल रहा है उतनी ही तेजी से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। और, इस बार भी महिंद्रा लोगों की उम्मीद से एक कदम आगे निकलने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। जी हां XUV 700 की सफलता ने महिंद्रा की ब्रांड को एक नई पहचान दी, और महिंद्रा अब इस कहानी में एक और नया अध्याय जोड़ने वाला है। Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन Mahindra XUV 7XO 2025-26, यह एक ऐसा टेक्नोलॉजी ड्रिवेन मॉडल है जो futuristic SUV को रिप्रेजेंट करता है।
Mahindra XUV 7XO डिजाइन, फीचर और इंटीरियर टेक्नोलॉजी के मामले में मौजूद XUV 700 से कई कदम आगे होगी। जी हां, महिंद्रा के इस अपडेटेड वर्जन में हाईटेक लग्जरी फीचर, बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे जो न केवल Mahindra XUV 7XO को मॉडर्न टच देंगे बल्कि इसे चलाने वाले कार लवर को एक नया अनुभव भी प्रदान करेंगे। हालांकि ऑटो मोबाइल बाजार में इस वर्ज़न को लेकर कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं, क्या Mahindra XUV 7XO भारत की एडवांस SUV बनेगी? और क्या होगी इसकी खासियत जो इसे बाकी SUV से अलग बनाएगी? इसी का जवाब लेकर आज हम आपको बताने वाले हैं Mahindra XUV 7XO क्यों होगी एडवांस्ड SUV?
क्या बनाता है Mahindra XUV 7XO को सबसे खास और टेक फॉरवर्ड?
1.Mahindra XUV 7XO डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट
- Mahindra XUV 7XO का डिजाइन और बाहरी लुक को काफी रिफाइंड होगा।
- इसके सामने के शार्प LED हेडलैंप्स, नया ग्रिल, रिवाइज बंपर इसे एक फ्रेश लुक प्रदान करेंगे।
- इसके रियर में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं।
- Alloy Wheels का बेहतरीन डिजाइन जो मौजूदा शेप को तो बरकरार रखेगा पर साथ ही Mahindra XUV 7XO को मॉडर्न फेसलिफ्ट भी देगा।
2. XUV 7XO इंटीरियर और टेक अपग्रेड
- Mahindra XUV 7XO में इंटीरियर सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित होने वाला है।
- जी हां, इस SUV में ग्राहक को मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन (Tri Cluster) सेटअप, मतलब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर+ बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन + कॉमन स्क्रीन और ये सब मिलेगा हाईटेक केबिन के साथ।
- केबिन डिजाइन का बेहतर मटेरियल, नया स्टीयरिंग व्हील और revised central console Mahindra XUV 7XO को एक अलग लेवल का अनुभव प्रदान करेगा।
- जहां मिलेगा प्रीमियम फेसलिफ्ट और हाईटेक लेवल का बेहतर संयोजन।
3.कनेक्टिविटी ऑडियो और कंफर्ट
- सूत्रों की माने तो Mahindra XUV 7XO में प्रीमियम ऑडियो, मल्टिजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, रिवर्स के लिए 360° कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
- मतलब इस गाड़ी में पूरा ध्यान कंफर्ट टेक्नोलॉजी और In Car entertainment पर रखा गया है।
- साथ ही इस मॉडल में रियर पैसेंजर के लिए कनेक्टिविटी और स्क्रीन मिररिंग का फीचर भी जोड़ा गया है।
4.XUV 7XO इंजन और परफॉर्मेंस
- महिंद्रा की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी के पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला।
- मतलब XUV 700 के 2.8 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल जैसे विकल्प ही बरकरार रहेंगे।
- हालांकि मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों विकल्प यूजर को दिए जाएंगे।
- सूत्रों की माने तो AWD विकल्प में भी कुछ वेरिएंट उतारे जा सकते हैं।
- मतलब इंजन डायनामिक्स वही रहेंगे परंतु Mahindra XUV 7XO Software Based Tuning और Drive Modes Update किये जा सकते हैं।
5.सेफ्टी होगी अपग्रेड
- XUV 7XO में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम (ADAS) के उन्नत फीचर शामिल किए जाएंगे।
- इसमें लेन-कीप, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट जैसे अस्सिटेंट सिस्टम मौजूद होंगे।
- मौजूदा XUV 700 में भी साइड एयरबैग, ESC के साथ दिया जा रहा है।
- Mahindra XUV 7XO में यह सब पहले से और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
6.Mahindra XUV 7XO: Launch और Price
- महिंद्रा ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि इस अपडेटेड Mahindra XUV 7XO वर्जन मतलब को जनवरी 2026 के आसपास रिलीज किया जाएगा।
- सूत्रों की माने तो यह 5 जनवरी 2026 के आसपास लॉन्च कर दी जाएगी। मतलब 2026 में ऑटोमोबाइल बाजार का ग्रैंड ओपनिंग महिंद्रा की शानदार एंट्री के साथ होगा।
- इसके दाम की बात करें वेरिएंट के आधार पर कीमत अलग-अलग होगी। वर्तमान में XUV 700 की एक्स शोरूम रेंज 13.66 लाख से 25.64 लाख है।
- Mahindra XUV 7XO की अनुमानित प्राइस बेस वेरिएंट 14 लाख (एक्स शोरूम) होगा वही टॉप वैरियंट 26 लाख से 27 लख रुपए हो सकता है।
क्या Mahindra XUV 7XO India’s Advnace SUV बनेगी ?

तकनीकी तौर पर Mahindra XUV 7XO में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। केबिन टेक, ADAS और कनेक्टिविटी में यह काफी बेहतर हो चुकी है। परंतु सबसे एडवांस SUV का टैग पाने के लिए इसे कई सारी चीजों में और सुधार दिखाना होगा। केबिन की उपयोगिता, सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम, वैल्यू फॉर मनी इत्यादि में महिंद्रा को ग्राहकों का भरोसा जीतना होगा। हालांकि फिलहाल वर्तमान बाजार में Mahindra XUV 7XO, XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन होगी जो निश्चित ही टेक फॉरवार्ड फेसलिफ्ट होने वाला है।
इन्हें भी पढ़े :-





