Mahindra XUV 7XO: 5 जनवरी 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर,जानिए क्या नया होने वाला है

Mahindra XUV 7XO

भारतीय SUV प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है-Mahindra & Mahindra ने अपनी मशहूर SUV Mahindra XUV700 का अपडेटेड वर्ज़न पेश करते हुए इसे नया नाम XUV 7XO दिया है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि इस नई SUV का विश्व प्रथम प्रदर्शन (World Premiere) 5 जनवरी 2026 को होगा।

XUV 7XO को सिर्फ एक फेसलिफ्ट नहीं बल्कि XUV700 की विरासत को आगे ले जाने वाला एक नया “जमा हुआ पैकेज” बताया गया है जो आयेगा अब बेहतर डिज़ाइन, तकनीकी अपडेट, आराम, कंफर्ट और परफॉर्मेंस के साथ।तो चलिए देखते हैं क्या क्या जानकारी बताई जा रही है और क्या क्या खास आने वाला है।

कब और कैसे होगा लॉन्च

Mahindra ने 8 दिसंबर 2025 को आधिकारिक प्रेस रिलीज में घोषणा की कि XUV 7XO का वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कंपनी का यह कदम दर्शाता है कि 2026 की शुरुआत में SUV बाजार में एक बड़ी हलचल आने वाली है। इसके साथ ही कीमतों, वेरिएंट्स, फीचर्स और अन्य डिटेल्स का खुलासा उसी दिन होगा।

डिज़ाइन और एक्सटीरियर अपडेट्स

XUV 7XO में ज़बर्दस्त बदलाव होने की उम्मीद है । जैसा कि जारी टीज़र और स्पाई तस्वीरों से अंदेशा लगाया जा रहा है। सामने का हिस्सा अब और मॉडर्न दिखेगा नया ग्रिल, ओल्ड यूनिट्स से अपडेटेड प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नए एलईडी DRL (Daytime Running Lamps) और रिफाइन्ड बम्पर डिजाइन इसके प्रमुख बदलाव हैं।

पिछले हिस्से (rear) में भी संभावित बदलाव दिख रहे हैं। नया टेल-लैंप डिज़ाइन, मुमकिनतः एलईडी टेल-लाइट बार और नए अलॉय व्हील्स। कुल मिलाकर XUV 7XO का लुक ज़्यादा आधुनिक, मजबूत और प्रीमियम बनने वाला है।

इंटीरियर और फीचर्स

नई XUV 7XO में केबिन को भी पूरी तरह नया रूप दिया गया है। लीक्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप हो सकता है । मतलब डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन एक ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट यूनिट, दूसरा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और तीसरा पासेंजर/सेंट्रल स्क्रीन। यह सुविधा पहले वाली XUV700 में नहीं थी।

इसके अलावा बेहतर मैटेरियल फिनिश, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, प्रीमियम सीटिंग, बेहतर साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, और अधिक स्मार्ट फीचर्स होने की उम्मीद है जिससे ड्राइविंग और यात्रियों दोनों का अनुभव पहले से कहीं बेहतर होगा।

Mahindra XUV 7XO

इंजन और परफॉर्मेंस

जहाँ डिज़ाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव हो रहे हैं वहीं इंजन के मामले में XUV 7XO में बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है। लीक्स कहती हैं कि यह वही भरोसेमंद और टेस्टेड इंजन विकल्प जारी रखेगी जो XUV700 में मिलते थे। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीज़ल। दोनों इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक विकल्पों के साथ मिलेंगे। AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) डीज़ल वेरिएंट भी बने रहने की संभावना है।

ADAS और सुरक्षा

XUV 7XO में Level 2 ADAS को और बेहतर किया जाएगा। इनमें शामिल हो सकते हैं लेन-कीप असिस्ट,एडवांस्ड ऑटो ब्रेकिंग,अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल,स्ट्रक्चर और बेसिक सुरक्षा। 6 एयरबैग, ESC, हिल-होल्ड, और मजबूत बॉडी शेल पहले की तरह स्टैंडर्ड के रूप में मिलने की संभावना है।

क्यों है XUV 7XO लॉन्च करना महिंद्रा के लिए महत्वपूर्ण

XUV700 ने भारत में जबरदस्त सफलता पाई है पिछले चार साल में 3 लाख से ज्यादा बिक्री हुई है

अब XUV 7XO के साथ Mahindra चाहती है कि वही सफल मॉडल नई डिज़ाइन, बेहतर फीचर्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील के साथ और लंबे समय तक टिक सके। यह कदम Mahindra के लिए प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए रखने की रणनीति है।

निष्कर्ष

Mahindra XUV 7XO: 5 जनवरी 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर,जानिए क्या नया होने वाला है

5 जनवरी 2026 को पेश होने वाली Mahindra XUV 7XO केवल एक फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि XUV700 की विरासत को अगली पीढ़ी में ले जाने वाला एक मजबूत प्रयास है। नया लुक, बेहतर इंटीरियर, आधुनिक फीचर्स, पावरफुल इंजन और भरोसेमंद ड्राइविंग-यह SUV लगभग हर पहलू में अपग्रेडेड दिख रही है।

यदि आप SUV लेने की सोच रहे हैं परिवार, ऑफ-रोड या लॉन्ग राइड्स के लिए तो XUV 7XO ज़रूर इंतेज़ार करने लायक है।

इन्हें भी पढ़े :