अगर आप पेट्रोल/डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं और EV लेना चाहते हैं, लेकिन मन में है सवाल की रेंज कितनी मिलेगी? चार्जिंग आसान होगी या नहीं? सर्विस और भरोसा मिलेगा या नहीं? तो आप अकेले नहीं है। भारत के ज्यादातर लोग जब पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोचते हैं तो यही सारे सवाल उनके सामने भी आ जाते हैं। इसी दुविधा के बीच महिंद्रा ने पेश की है अपनी दमदार Mahindra XUV 3XO, यह एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो केवल बड़े दावे पर फोकस नहीं करती बल्कि रोजमर्रा की जरूरत पर ध्यान देती है।
जी हां, हाल ही मेंMahindra ने Mahindra XUV 3XO लॉन्च की है। यह EV केवल फ्यूचर रेडी नहीं बल्कि वर्तमान समय की उपयोगी कार है। Compact साइज, जाना पहचाना SUV लुक, आसान ड्राइव और महिंद्रा का भरोसा, यह सब मिलकर इस EV को बेहद ही भरोसेमंद गाड़ी बनाते हैं। यहां आपको ना तो ज्यादा एक्सपेरिमेंटल डिजाइन मिलता है और ना ही टेक्नोलॉजी में कोई कंफ्यूजन, बल्कि Mahindra XUV 3XO यह भरोसा देती है कि EV को लेना मतलब खर्च कम, ड्राइव आसान और भविष्य के लिए फ्यूचर रेडी।
आईये समझते हैं कि क्या Mahindra XUV 3XO आपकी पहली इलेक्ट्रिक कार बनने के लायक है?
डिजाइन में दमदार और चार्जिंग में काफी सरल: Mahindra XUV 3XO कहीं से भी Compact EV नहीं लगती। बल्कि यह स्टाइलिश और मस्कुलर SUV दिखती है। पैसिव EV लुक के बावजूद यह गाड़ी प्रीमियम इमेज देती है। बाहरी डिजाइन काफी दमदार है। साथ ही यह डिजाइन रोजमर्रा की शहरी ड्राइव से लेकर लंबी हाईवे यात्रा का भरोसा देता है।
पावर और परफॉर्मेंस में अप टू द मार्क:
- Mahindra XUV 3XO EV में 39.4kWh की बैटरी दी गई है जो 150PS का पावर और 310 nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- मतलब यह गाड़ी 0 से 100 km/h केवल 8.3 सेकंड में तय कर सकती है।
- यह गाड़ी इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ ड्राइविंग का पूरा मजा भी देती है।
- इस गाड़ी में ड्राइविंग के 3 मोड दिए गए हैं: Fun, Fast, Fearless हर मोड़ आपको एक नया फील और एक्सपीरियंस देता है।
- खास बात है इसकी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी, फास्ट DC चार्जर से बैटरी 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
इंटीरियर टेक्नोलॉजी:
महिंद्रा ने इस गाड़ी में इंटीरियर टेक्नोलॉजी में कोई कंप्रोमाइज नहीं किया है। Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर मल्टी फंक्शनल है।

- ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले वायरलेस एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले और अलेक्सा वॉइस एसिस्ट जैसी सुविधाएं इसे तकनीकी रूप से मजबूत बनाती है।
- 7-स्पीकर Harman Kardon, ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिया जा रहा है।
- साथ ही यहां मिल रहा है आपको Adrenox Connected Car Tech 80+ कनेक्ट फीचर्स के साथ जो स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच से भी कार को कंट्रोल कर सकता है।
सेफ्टी का पूरा भरोसा:
महिंद्रा सेफ्टी में अब पहले से भी ज्यादा सख्त हो चुकी है। अब महिंद्रा सेफ्टी को एक फीचर नहीं बल्कि जरूरत मानती है।
- Mahindra XUV 3XO में 6 Airbag, ESP, TPMS और रीयर कैमरा दिए जा रहे हैं।
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप एसिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ लेवल 2 ADAS दिया जा रहा है जो कि इस गाड़ी को परफेक्ट सेफ्टी पैकेज प्रदान करता है।
EV की भीड़ में क्यों है यह गाड़ी सबसे अलग??
Mahindra XUV 3XO EV की कीमत इसे सबसे अलग बनाती है। ऐसी दमदार गाड़ी की कीमत 13.99 लाख से 14.96 लाख के भीतर बताई जा रही है मतलब यह गाड़ी आपको सस्ते दामों में भरोसेमंद EV टेक्नोलॉजी बनाई गई है जहां EV गाड़ी भी प्रीमियम SUV जैसा फील दे। यह गाड़ी रियल वर्ल्ड में सिंगल चार्जिंग में 285 किलोमीटर की रेंज सुनिश्चित करती है। सबसे खास बात है इसका बूट स्पेस और कंपैक्ट SUV आकार जो इसकी पार्किंग को आसान बनाता है।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Mahindra XUV 3XO केवल एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी सोच है जो ग्राहक को भरोसा देता है कि EV कार खरीदना गलती भरा निर्णय नहीं होगा। बल्कि खर्चे को कम करेगा और ड्राइव को आसान बनाएगा। यदि आप भी आधुनिक तकनीक और फ्यूचर ओरिएंटेड कार की तलाश कर रहे हैं तो Mahindra XUV 3XO एक मजबूत दावेदार है।
इन्हें भी पढ़े :-
- Tata Punch Facelift : डिजाइन से लेकर टर्बो इंजन में बदलाव !!! क्यों है Tata Punch Facelift बाकियों से एकदम अलग!!!
- Kia Seltos New Gen 2026: सिर्फ लुक ही नहीं Safety में भी Top, ANCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग लेकर मारी है भारत में एंट्री!!
- Kawasaki 2026 Ninja 1100SX-भारत में हुई लॉन्च ₹14.42 लाख की कीमत पर





