Mahindra आने वाले समय में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। Mahindra XEV 9S के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे EV सेगमेंट में हलचल मचा दी है। Mahindra ने अपने नए 180 kW Ultra-Fast Charging Network की शुरुआत कर दी है, जिसे कंपनी Mahindra Charge+ / Charge_IN नाम से पूरे देश में मजबूत बनाने जा रही है।
यह सिर्फ चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की असली तेज़ी यहीं से शुरू होने वाली है। चलिए समझते हैं इसमें क्या खास है और यह EV यूज़र्स के लिए कितना बड़ा फायदा लेकर आएगा।
क्या है Mahindra का 180 kW Ultra-Fast Charging Network?
Mahindra ने आधिकारिक रूप से 180 kW क्षमता वाले अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत कर दी है। यह चार्जर न सिर्फ तेज़ है, बल्कि भारत के EV हाईवे नेटवर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाला कदम भी माना जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि इन चार्जर्स की मदद से इलेक्ट्रिक SUVs को 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। यह लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
यह नेटवर्क मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित है और ड्यूल-गन सिस्टम से लैस है। यानी एक ही स्टेशन पर दो गाड़ियाँ एक साथ चार्ज हो सकती हैं । Mahindra ने घोषणा की है कि 2027 तक कंपनी भारत में 1,000 से ज्यादा Ultra-Fast charging points स्थापित करेगी।
क्या मिलेगा EV मालिकों को?
- 20 मिनट में चार्जिंग: 180 kW चार्जर की सबसे बड़ी खासियत है सुपर-फास्ट चार्जिंग।शहर से बाहर जाने में अब लंबा इंतजार नहीं।
- हाईवे ट्रैवल आसान: दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-जयपुर, बैंगलोर-मैसूर जैसे प्रमुख हाईवे EV-फ्रेंडली बनते जा रहे हैं।
- ड्यूल-गन-कम वेटिंग टाइम: एक स्टेशन पर दो EVs चार्ज यानी लाइन में खड़े रहने की कम chances।
- भरोसेमंद ब्रांड सपोर्ट-महिंद्रा पहले से UV/SUV सेगमेंट में भरोसेमंद नाम है। अब EV सेगमेंट में भी यही लेवल देना चाहता है।
- आने वाले Mahindra EVs को Boost: BE 6e, XUV.e8, XUV.e9 जैसी गाड़ियों को भी यही नेटवर्क सपोर्ट करेगा।
यह चार्जिंग पॉइंट्स कहाँ लगेंगे?
- राष्ट्रीय राजमार्ग
- बड़े मेट्रो शहर
- टियर 1 और टियर 2 शहर
- हाई-ट्रैफिक रूट
- EV कॉरिडॉर (Delhi-Jaipur, Delhi-Chandigarh, Bangalore-Mysore आदि)
शुरुआती दो स्टेशन पहले ही चालू कर दिए गए हैं –
- एक मुरथल (दिल्ली-एनसीआर हाईवे)
- दूसरा दक्षिण भारत के हाईवे रूट पर
यह संकेत है कि कंपनी का पहला फोकस हाईवे को EV-फ्रेंडली बनाना है।

XEV 9S से पहले नेटवर्क क्यों शुरू किए?
Mahindra XEV 9S एक हाई-रेंज, प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है। ऐसे वाहन तब ही सफल होते हैं जब देश में चार्जिंग मजबूत हो। इसी वजह से महिंद्रा ने गाड़ी लॉन्च से पहले चार्जिंग नेटवर्क पर इन्वेस्ट कर दिया था, ताकि जब XEV 9S रोड पर आए तो यूज़र्स को चार्जिंग की चिंता न रहे
क्या बदलेगा भारत की EV दुनिया में?
Mahindra का यह कदम सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन लॉन्च नहीं है बल्कि यह भारत के EV भविष्य की नींव है। अभी भारत में लगभग फास्ट चार्जर 30-60 kW के बीच हैं और 180 kW का चार्जर हाईवे पर मिलना बहुत मुश्किल होता है।इस नेटवर्क के शुरू होने से EV को सिर्फ शहर की गाड़ी वाली सोच खत्म होगी और लोग लंबी यात्राएँ EV में करने लगेंगे।
Charge_IN नेटवर्क किन टेक्नोलॉजी से लैस होगा?
- 180 kW अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जर
- CCS2 कनेक्टर (अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड)
- ड्यूल-चार्जिंग गन
- स्मार्ट सिस्टम (एप से स्टेटस चेक, पेमेंट, स्लॉट बुकिंग)
- 24×7 CCTV + सुरक्षा
- हाईवे पर कैफे/वॉशरूम/रिलैक्स ज़ोन
Mahindra ने साफ कहा है कि नेटवर्क को प्रीमियम, सुरक्षित और सुविधा-पूर्ण बनाया जाएगा।
निष्कर्ष

Mahindra ने 180 kW Ultra-Fast Charging Network की शुरुआत कर EV सेगमेंट में यह साफ कर दिया है कि Mahindra इसको लेके काफी सीरियस है। यह नेटवर्क XEV 9S और अन्य Mahindra EVs के लिए मजबूत बैकबोन साबित होगा।
साथ ही 2027 तक 1,000 अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स का लक्ष्य भारतीय EV मार्केट को नई रफ्तार देने वाला है।





