भारत में 7-सीटर SUVs की बात हो और Mahindra Scorpio N का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता । कंपनी ने पुराने Scorpio मॉडल को नया नाम देकर Mahindra Scorpio Classic के रूप में जारी रखा है, जबकि बिल्कुल नई जनरेशन को Scorpio N नाम से लॉन्च किया है। दोनों SUVs दिखने में दमदार, पावरफुल और भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन इन दोनों का उद्देश्य अलग है। तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि दोनों में क्या फर्क है और बजट के हिसाब से आपके लिए कौन-सी SUV बेहतर साबित होगी।
डिज़ाइन और रोड-प्रेज़ेंस
Mahindra Scorpio N दिखने में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है। इसमें आपको बड़ी LED लाइट्स, आकर्षक ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स और एक मजबूत SUV स्टांस मिलता है। और इसका डिज़ाइन आधुनिक खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहाँ आपको स्टाइल और प्रीमियम फील दोनों एक साथ मिलें।
दूसरी तरफ Mahindra Scorpio Classic में वही क्लासिक और पहचान वाला “मसल्ड स्कॉर्पियो लुक” मिलता है। इसका डिज़ाइन सीधा-सादा है लेकिन इसका बॉक्सी स्टांस, ऊँची बॉडी और साइड क्लैडिंग लोगों को तुरंत बताती है कि यह क्लासिक SUV है। जो ग्राहक पुरानी क्लासिक स्कॉर्पियो की असली पहचान पसंद करते हैं, उनके लिए Classic अभी भी खास रहती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस नई Mahindra Scorpio N में आपको 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2L mHawk डीज़ल इंजन विकल्प मिलते हैं, जिनकी पावर काफी ज्यादा है। इसका डीज़ल इंजन 172 bhp और 400 Nm तक टॉर्क देता है, जो हाइवे, पहाड़ियों और ऑफ-रोड सभी जगह पर शानदार प्रदर्शन देता है।
Mahindra Scorpio Classic भी 2.2L डीज़ल इंजन के साथ आती है लेकिन इसकी पावर है करीब 130 bhp और 300 Nm टॉर्क । यह गाड़ी शहर में और सामान्य हाइवे ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है, लेकिन Scorpio N जितनी तेज़ और रेस्पॉन्सिव नहीं लगती।
अगर आप पावर और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो Scorpio N स्पष्ट रूप से आगे निकल जाती है।
ड्राइविंग कम्फर्ट और सस्पेंशन
Mahindra Scorpio N का सस्पेंशन और केबिन कम्फर्ट और नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिससे गाड़ी गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी काफी स्मूथ महसूस होती है। इसका केबिन शांत है, इसकी सीटें आरामदायक हैं जिससे आपको लंबी यात्राएँ थकाऊ नहीं लगती है।
वहीं Mahindra Scorpio Classic थोड़ी पारंपरिक SUV जैसी महसूस होती है। इसका सस्पेंशन मजबूत है लेकिन आपको ज्यादा गड्डो पर थोड़ी झटकों वाली राइड दे सकता है, खासकर स्पीड ब्रेकर या खुरदरे रास्तों पर। यदि आप पहले भी पुरानी Scorpio चला चुके हैं, तो Classic आपको वही फील ही देगी।
इंटीरियर और फीचर्स
Mahindra Scorpio N का इंटीरियर आधुनिक और प्रीमियम है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, क्रूज़ कंट्रोल और 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। डैशबोर्ड का डिज़ाइन और इसके मैटेरियल भी नए जमाने के SUVs जैसा है।
Mahindra Scorpio Classic में सिंपल इंटीरियर मिलता है, जिसमें बेसिक ज़रूरतें आपको आसानी से मिलती हैं । इसमे आपको टचस्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, सरल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पुराने-स्टाइल डैशबोर्ड देखने को मिलते है।
अगर आपको मॉडर्न फीचर्स चाहिए, तो Scorpio N के मुकाबले Classic काफी पीछे रह जाती है।
स्पेस और सीटिंग अनुभव
दोनों SUVs में 7-सीटर विकल्प आते हैं, लेकिन Mahindra Scorpio N की सीटें ज्यादा आरामदायक और बेहतरीन सपोर्ट देने वाली हैं। यह लंबी यात्राओं के लिए बेहतर है। और साथ ही मे दूसरा और तीसरा रो भी पहले से बेहतर डिज़ाइन किया गया है।
Mahindra Scorpio Classic में स्पेस पर्याप्त है, लेकिन सीटिंग मॉडर्न SUVs की तुलना में थोड़ी “साधारण” लगती है। तीसरी रो में लेगरूम कम हो सकता है, खासकर लम्बे यात्रियों के लिए।
यदि परिवार के साथ नियमित रूप से लंबी यात्राएँ करते हैं, तो Scorpio N अधिक आरामदायक विकल्प होगा।

कीमत और बजट-फ्रेंडली तुलना
Mahindra Scorpio Classic की शुरुआती कीमत लगभग ₹12.99 लाख से शुरू होती है, जो बजट खरीदारों के लिए इसे आकर्षक विकल्प बनाती है।
Mahindra Scorpio N की कीमत ₹13.50 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल लगभग ₹24 लाख तक जाता है।
यदि आपका बजट सीमित है और आपको सिर्फ एक भरोसेमंद, मजबूत SUV चाहिए तो Classic आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।
लेकिन यदि आप फीचर्स, स्मूथ ड्राइव, सेफ्टी और भविष्य-प्रूफ SUV चाहते हैं तो Scorpio N पूरी तरह सही चुनाव है।
किसके लिए कौन-सी SUV सही?
अगर आप एक मॉडर्न, हाई-टेक, ज्यादा पावरफुल और आरामदायक SUV चाहते हैं, जिसे आप फैमिली और हाईवे ड्राइव दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकें, तो Mahindra Scorpio N आपकी पहली पसंद होगी।
अगर आपका बजट कम है, आपको एक मजबूत SUV चाहिए जो सड़कों पर अपनी पकड़ बनाए रखे और ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की जरूरत न हो, तो Mahindra Scorpio Classic आपके लिए बिल्कुल फिट गाड़ी है।
निष्कर्ष

Mahindra Scorpio N और Scorpio Classic दोनों ही SUVs अपनी-अपनी जगह बेहतरीन हैं। Scorpio N उन लोगों के लिए बनी है जो आधुनिकता, पावर, फीचर्स और आराम चाहते हैं, जबकि Mahindra Scorpio Classic उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में एक भरोसेमंद, मजबूत और क्लासिक SUV खरीदना चाहते हैं। अंत में, आपकी जरूरत चाहे परिवार की हो, रोजाना की ड्राइविंग की हो, या बजट की हो ये तय करेगी कि इन दोनों में से कौन-सी SUV आपके लिए सबसे सही विकल्प है।
इन्हें भी पढ़े :





