Mahindra ने BE 6e और XEV 9e के साथ इंडियन EV बाजार में धूम मचा दी है। दोनों ही INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी फ्यूचरिस्टिक eSUV हैं, रेंज इसकी तगड़ी, डिज़ाइन अग्रेसिव और फीचर्स भर-भर कर दिए गए हैं। लेकिन सवाल सबका एक हे रहता है-आपके लिए कौन सी सही है? चलिए आज हम आपके इसी कन्फ्यूज को दूर करते है।
डिज़ाइन
Mahindra BE 6e
Mahindra BE 6e का डिज़ाइन कॉन्सेप्ट-कार जैसा, स्पोर्टी और एग्रेसिव है। फ्रंट में C-शेप्ड LED DRLs, स्लोपिंग रूफलाइन और ब्लैक ग्लॉसी बॉडी क्लैडिंग जैसी स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलती हैं। एलॉय व्हील्स एयरो-स्पेक फिनिश के साथ आते हैं जो कि विज़ुअली और एरोडायनामिक रूप से दोनों वजह से अच्छे लगते हैं।
कुल मिलाकर ये शेप और लुक आपको शहर में चलाने वाली मॉडर्न eSUVका फील देता है।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e का लुक भी बहुत नया-नया है । इसमें “कूपे-SUV” स्टाइल है, यानी रूफलाइन थोड़ी स्लोपिंग है लेकिन बॉडी बड़ी और ज्यादा स्पेस के लिए डिजाइन की गई है। फ्रंट प्रॉफाइल में Mahindra XUV 700 जैसा इम्पैक्ट मिलता है, जो बड़ी SUV की उपस्थिति देता है।
इसके डिज़ाइन में “प्रिमियम” महसूस होता है -बड़े व्हील्स, ग्लास रूफ, एलईडी लाइट्स, चौड़ी बॉडी आदि।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
दोनों गाड़ियाँ एक जैसी INGLO EV प्लेटफॉर्म और बैटरी टेक शेयर करती हैं- LFP (BYD Blade tech)।
Mahindra BE 6e
- 59 kWh बैटरी -228 bhp (170 kW), 380 Nm, RWD,करीब 535-557 km रेंज बताई जा रही है।
- 79 kWh बैटरी -282 bhp (210 kW), 380 Nm, RWD,करीब 682 km तक सर्टिफाइड रेंज, असल दुनिया में 500+ km का दावा है।
Mahindra XEV 9e
- 59 kWh बैटरी-228 bhp (170 kW), 380 Nm, RWD,लगभग 542 km MIDC रेंज।
- 79 kWh बैटरी-282 bhp (210 kW), 380 Nm, RWD,656 km MIDC रेंज,असल दुनिया में 500+ km का दावा है।
चार्जिंग:
- अगर आप AC चार्जिंग से 7.2 kw या 11.2Kw की बैटरी चार्ज करते हो तो 0से100% होने में करीब 6 से 11.7 घंटे लगते हैं।
- अगर आप DC फास्ट चार्जिंग से 7.2 kw या 11.2Kw की बैटरी चार्ज करते हो तो 20से 80% होने में करीब 20 मिनट लगते है।

साइज, स्पेस और कम्फर्ट
Mahindra BE 6e
Mahindra BE 6e एक मिड-साइज़ eSUV है जिसमें 5 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है। इसका 455 लीटर बूट स्पेस और लगभग 45 लीटर का फ्रंक इसे शहर में रोज़मर्रा के उपयोग के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाते हैं। साइज ऐसा है कि ट्रैफिक में स्लाइड करना आसान और पार्किंग भी बिना किसी झंझट के हो जाती है।
इसका स्पोर्टी, कूप जैसा डिज़ाइन लुक्स में तो शानदार है, लेकिन इसी वजह से रियर सीट पर हेडरूम XEV 9e की तुलना में थोड़ा कम महसूस हो सकता है।
यह SUV स्टाइल, शहरी उपयोग और कभी-कभार के हाईवे ड्राइव के लिए बिल्कुल फिट मानी जाती है।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e एक बड़ी, फुल-साइज़ eSUV की तरह महसूस होती है। भले ही यह भी 5-सीटर है, लेकिन इसका केबिन ज्यादा हवादार, खुला और लेगरूम काफी बेहतर है।
इसका बूट स्पेस 663 लीटर तक जाता है (वैरिएंट के आधार पर), जो इसे फैमिली ट्रैवल, लॉन्ग रोड ट्रिप्स या ज्यादा सामान लेकर निकलने के लिए परफेक्ट बनाता है।
अगर आपके परिवार में अक्सर 4-5 लोग साथ ट्रैवल करते हैं, या आप लंबी यात्राएं करते हैं, तो XEV 9e आपको ज्यादा कम्फर्ट और स्पेस का फायदा देती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों SUVs Mahindra टॉप-क्लास फीचर्स लेकर आती हैं, खासकर Pack 2 और Pack 3 वेरिएंट में:
कॉमन हाई-टेक फीचर्स (वैरिएंट-डिपेंडेंट):
- ड्यूल / ट्रिपल स्क्रीन लेआउट
- 16 स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम
- वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay
- कनेक्टेड कार फीचर्स, वॉइस असिस्टेंट (Alexa/MAIA/ChatGPT इंटीग्रेशन)
- मल्टीपल ड्राइव मोड + Boost मोड, One-Pedal ड्राइव
- ADAS (XUV700 जैसा ADAS सूट -AEB, लेन कीप एसिस्ट आदि)
Mahindra XEV 9e आमतौर पर ज़्यादा प्रीमियम पोज़िशन की गई है, तो टॉप-ट्रिम्स में 360° कैमरा, HUD, ज्यादा एडवांस लाइटिंग एलिमेंट्स वगैरह दिखते हैं, जबकि Mahindra BE 6e थोड़ी स्पोर्टी-लाइफस्टाइल के लिए बेहतर है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी
कीमतें लगातार अपडेट होती रहती हैं, लेकिन बाजार में:
- Mahindra BE 6e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹18.9 लाख के आसपास से शुरू बताई गई है (59 kWh पैक)।
- Mahindra XEV 9e की शुरुआती कीमत लगभग ₹21.9 लाख से शुरू मानी जा रही है (59 kWh Pack One)।
- 79 kWh Pack 2 वेरिएंट में Mahindra BE 6e की कीमत ₹23.5 लाख और Mahindra XEV 9e की कीमत लगभग ₹26.5 लाख के आसपास बताई गई है।
बजट टाइट है लेकिन EV में फीचर्स, रेंज और स्टाइल चाहिए-तो BE 6e वैल्यू ज़्यादा देती है।
आपको बड़ी कार, ज्यादा प्रीमियम लुक, बड़ा बूट स्पेस और ज्यादा रोड प्रेज़ेंस चाहिए -तो Mahindra XEV 9e ज़्यादा बेहतर है।
निष्कर्ष
दोनों ही Mahindra BE 6e और XEV 9e भारत की नेक्स्ट-जेन EV SUV हैं-रेंज तगड़ी, चार्जिंग फास्ट, फीचर्स भरपूर। फर्क ज़्यादातर आपके यूज़, बजट और साइज पे निर्भर करता है।
आप यह कर सकते है अगर अभी भी आपको समझ नहीं आ रहा तो दोनों का 59 kWh या 79 kWh पैक अपने बजट के हिसाब से शॉर्टलिस्ट करें।डीलरशिप पर जाकर टेस्ट ड्राइव लें।और फिर चुने अपनी पसंदीदा कार को।
इन्हें भी पढ़े :





