Mahindra ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV को और भी खास बनाते हुए Mahindra BE 6 Formula-E Edition को लॉन्च कर दिया है। यह SUV बिल्कुल नई डिज़ाइन फिलॉसफी, रेसिंग-स्टाइल थीम और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के साथ आती है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो इलेक्ट्रिक कार में स्पोर्टी स्टाइल, ज्यादा पावर और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।
BE 6 का यह Formula-E Edition Mahindra की अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक रेसिंग लीग Formula-E से प्रेरित है, इसलिए इसमें रेसिंग का टच भी दिया गया है।तो चलिए फिर देखते है इस नए edition में क्या है नया ।
डिज़ाइन और बाहरी लुक

Mahindra BE 6 Formula-E Edition का डिज़ाइन इसे बाकी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है। इसके फ्रंट में तेज और धारदार LED लाइट्स, एयरोडायनमिक बम्पर और 12 खास स्ट्राइप ग्रेफिक्स दिए गए हैं जो इसे बिल्कुल रेस-कार जैसी लुक देते हैं। कार के साइड में स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और Formula-E स्टाइल डिजाइन लाइन्स इसे और भी आधुनिक बनाते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप और बड़ा स्पॉइलर इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। लुक देखकर ही समझ आता है कि यह मॉडल खास तौर पर रेसिंग प्रेमियों के लिए बनाया गया है।
इंटीरियर और केबिन अनुभव
Mahindra BE 6 Formula-E Edition के अंदर बैठते ही आपको एक प्रीमियम और हाई-टेक केबिन का अनुभव मिलता है। डैशबोर्ड पर ड्यूल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है एक स्क्रीन ड्राइवर के लिए और दूसरी बड़े साइज की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए है। इंटीरियर में रेसिंग-स्टाइल ब्लू एक्सेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो रात में गाड़ी को और भी शानदार बना देती है। सीटें आरामदायक हैं और फ्रंट में स्पोर्टी स्टाइल स्टिचिंग दी गई है जिससे अंदर का माहौल बिल्कुल अलग ही फील देता है। केबिन इलेक्ट्रिक कारों की तरह शांत रहता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी प्रीमियम लगता है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Mahindra BE 6 Formula-E Edition एक बड़ी 79 kWh बैटरी के साथ आती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 680+ किलोमीटर तक चल सकती है। यह इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है, क्योंकि इतनी ज्यादा रेंज के साथ लंबी यात्राएँ आसानी से की जा सकती हैं। यह कार 282 bhp की पावर और लगभग 380 Nm का टॉर्क पैदा करती है, जो इसे बहुत तेज और पावरफुल बनाता है। Mahindra का दावा है कि यह SUV सिर्फ 6 से 7 सेकंड में 0 से 100 km/h तक पहुंच सकती है। मतलब यह सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी एक दमदार रेस वाली कार है।
टेक्नोलॉजी और फीचर हाइलाइट्स
Mahindra BE 6 Formula-E Edition SUV में हर वह आधुनिक फीचर दिया गया है जो एक प्रीमियम EV में होना चाहिए। इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार तकनीक जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। इसके अलावा यह Over-The-Air अपडेट (OTA) सपोर्ट करती है, यानी गाड़ी समय-समय पर खुद ही सॉफ्टवेयर अपडेट ले सकती है। डॉल्बी एटमॉस और महिंद्रा के सोनिक स्टूडियो सुइट के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन सिस्टम केबिन के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है।सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, ABS, ESP, ADAS सिस्टम जैसे फीचर इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं।

चार्जिंग, ड्राइविंग मोड्स, सस्पेंशन
यह मॉडल 180kW DC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे 20 मिनट से भी कम समय में 20-80 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाती है।इसमें बूस्ट मोड, मल्टी-स्टेप रीजनरेटिव ब्रेकिंग, वन-पेडल ड्राइविंग और वेरिएबल गियर-रेशियो स्टीयरिंग सिस्टम सहित कई ड्राइव मोड भी शामिल हैं। चेसिस सेटअप में iLink फ्रंट सस्पेंशन, फाइव-लिंक रियर अरेंजमेंट और MTV-CL फ़्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डंपिंग शामिल है। FE3 वेरिएंट में बेहतर राइड कम्फर्ट और कंट्रोल के लिए इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन का भी लाभ मिलता है।
कंफर्ट
Mahindra BE 6 Formula E Edition में स्टैंडर्ड मॉडल के सभी आरामदायक फ़ीचर्स मौजूद हैं, जिनमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM और आगे पीछे चार्ज करने के लिए 65W टाइप-C फ़ास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया हैं। पीछे बैठने वालों के लिए अलग से एसी वेंट, टू-स्टेप रिक्लाइनिंग बेंच और बेहतर नॉइज़ आइसोलेशन के लिए एकॉस्टिक लैमिनेटेड डोर ग्लास दिए गए हैं जो आपके सफर को और भी आरामदायक बनाते हैं।
कीमत और लॉन्च विवरण, कलर
Mahindra ने BE 6 Formula-E Edition के दो वेरिएंट निकले हैं-FE2 aur FE 3। FE2 की की कीमत लगभग ₹23.69 लाख एक्स-शोरूम रखी है और FE3 की की कीमत लगभग ₹24.49 लाख एक्स-शोरूम रखी है ।14 दिसंबर से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अपनी गाड़ी में बदलाव करवा सकते हैं जबकि बुकिंग 14 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी एक महीने बाद 14 फरवरी से शुरू होगी।
Mahindra ने BE 6 Formula-E Edition के चार कलर ऑप्शंस दिए हैं:
- एवरेस्ट वाइट(Everest White)
- फायरस्टॉर्म ऑरेंज(Firestorm Orange)
- टैंगो रेड(Tango Red)
- स्टील्थ ब्लैक (Stealth Black)।
निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो सिर्फ EV ही नहीं बल्कि स्पोर्टी पावर, लंबी रेंज, हाई-टेक फीचर्स और रेसिंग-स्टाइल डिजाइन दे, तो Mahindra BE 6 Formula-E Edition आपके लिए एकदम सही है।
इन्हें भी पढ़े :





