Kia Sorento Hybrid 2026: Kia Motors ने  Hybrid पर लगाया बड़ा दांव, 2026 में लॉन्च करेगी दमदार कार

Kia Sorento

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार दिन-ब-दिन अपना रूप बदलता जा रहा है। पिछले दशक में इलेक्ट्रॉनिक और हाइब्रिड कारों की मांगे लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। और इसी दिशा में दक्षिण कोरिया की मुख्य वाहन निर्माता Kia Motors भी अब भारत को Hybrid Technology से लैस अपनी पहली कार देने जा रही है। जी हां Kia Motors ने टारगेट सेट कर लिया है कि 2026 तक वह भारत को powerful Mileage, less Emission और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने वाली कार देने वाली है। और यह केवल एक नया मॉडल लॉन्च नहीं होगा बल्कि Kia का एक लांग टर्म प्लान होगा।

Kia की Hybrid तकनीक क्यों खास होगी?

Hybrid Cars का मुख्य उद्देश्य फ्यूल की बचत और एमिशन को कम करना है। हाइब्रिड सिस्टम में एक इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन दोनों का संयोजन तैयार किया जाता है जो कार को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाता है। Kia Hybrid New Gen SUV के साथ लांच होगी। Kia कि यह टेक्नोलॉजी एक SUV या किसी बड़े क्रॉसओवर मॉडल के रूप में लॉन्च की जाएगी जिसमें 1.5L Hybrid Powertrain Engine दिया जाएगा। ग्लोबल लेवल पर Kia Sorento और Kia Seltos जैसे मॉडल पहले ही हाइब्रिड वर्जन के साथ लांच कर चुकी है पर अब भारत में इस हाइब्रिड वर्जन को 2026 में किया लॉन्च करेगी।

बता दे इससे पहले Kia ने भारत में अपने हाइब्रिड मॉडल को लेकर कोई भी पहल नहीं की, हालांकि ग्लोबल लेवल पर Kia हाइब्रिड मॉडल के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट कर चुकी है। परंतु 2026-27 में पहला मॉडल लॉन्च करने के बाद Kia धीरे-धीरे अन्य मॉडल्स को भी भारत में उतारेगी। शुरूआत Kia Sorento के साथ करेगी और धीरे-धीरे लगभग अपने हर मॉडल को हाइब्रिड मॉडल के साथ भारत की सड़कों पर दौड़ायेगी। Kia ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि वह 2030 तक 25% मार्केट को हाइब्रिड मार्केट में बदल देगी।

Kia Seltos Hybrid Model: Expected Features

Kia द्वारा लांच की जाने वाला यह हाइब्रिड मॉडल केवल एक टेक्नोलॉजी एफिशिएंट कार नहीं होगी। बल्कि डिजाइन और फीचर के मामले में भी काफी आगे होगी। इसमें यात्रियों के कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मतलब Kia Seltos Hybrid Version इस पूरे सेगमेंट में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा जैसे,

  • गाड़ी का Exterior Design पहले से ज्यादा bold और modern होगा।
  •  गाड़ी में Modern LED lights, Large Grill और Attractive Powerful Alloy Wheelsका इस्तेमाल किया जाएगा।
  •  गाड़ी के अंदर Panoramic Sunroof, Big Screen For infotainment, Wireless Android/ Apple Carplay, 
  • ADAS level 2 with Safety Features, 
  • Lane Keep Assist, Auto Emergency braking, Adaptive Cruise Control जैसी सुविधाएं दी जाएगी।

Kia Seltos Hybrid Model : परफॉर्मेंस और माइलेज 

  • हाइब्रिड कारों के सबसे बड़े खासियत होती है उनका माइलेज और सूत्रों की माने तो Kia Seltos Hybrid Model  करीबन 25 km/l का माइलेज देने वाली है जो की पारंपरिक कार की तुलना में काफी बेहतर होगा।
  •  इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से यह गाड़ी फ्यूल एफिशिएंसी भी सुनिश्चित करेगी। मतलब ट्रैफिक में फंसती है तो इन फ्यूल कम खर्च होगा। 
  • मतलब यह गाड़ी शहरी उपयोग के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प बन जाएगी।
  •  इसके अलावा इसका हाई लेवल माइलेज भी लंबी दूरी यात्रा के लिए परफेक्ट साबित होगा।
  •  Kia Seltos Hybrid Model EV और Petrol दोनों के संयोजन से चलेगी जिसकी वजह से ड्राइविंग अनुभव भी काफी स्मूद हो जाएगा।

क्या Kia Seltos Hybrid Model  भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीतेगा?

भारत के ग्राहकों की हमेशा से एक प्रकार की मेंटालिटी रही है। भारतीय ग्राहक गाड़ी खरीदने के दौरान डिजाइन और ब्रांड ही नहीं देखते। भारतीय ग्राहक देखते हैं सेफ्टी फीचर्स और मजबूत सर्विस नेटवर्क। Kia Seltos Hybrid Model  इसी पर काम कर रही है। भारत में Kia ने मजबूत नेटवर्क और सर्विस सेंटर स्थापित कर लिए हैं। जिसके चलते आने वाले समय में यदि किया अपने सारे model को हाइब्रिड रूप देकर भारत में लॉन्च करती भी है तो निश्चित ही भारतीय ग्राहक इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से भारत में Kia Seltos, Sonet, Carens मॉडल काफी दिखाई दे रहे हैं। इसी प्रकार हाइब्रिड मॉडल को भी ग्राहक विश्वास के साथ अपनाएंगे।

निष्कर्ष

Kia Sorento

कुल मिलाकर 2026 में भारत में Kia Motors अपना पहला Kia Seltos Hybrid Model लॉन्च करने वाली है जो की Kia के buyer segment के लिए बहुत बड़ी बात हो सकती है। काफी लंबे समय से Kia आपने अपना एक ग्राहक सेगमेंट तैयार कर लिया है। वहीं हाइब्रिड वर्जन निश्चित ही इन ग्राहकों को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी।

इन्हें भी पढ़े :-