Maruti Suzuki के नए मिड-साइज SUV Maruti Victoris ने हाल ही में 2026 का सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल अवार्ड (ICOTY 2026)अपने नाम किया है। जी हां, हाल ही में Maruti Victoris ने इंडियन कार ऑफ़ द ईयर 2026 का अवार्ड जीता है। यह अवार्ड भारतीय कार इंडस्ट्री में सबसे सर्वोच्च अवार्ड माना जाता है। हर साल यह अवार्ड उन कारों को दिया जाता है जो ऑल राउंडर,टॉप बैलेंस और भारतीय खरीदारों के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। और, Maruti Victoris ने इस बार Skoda Kylaq, Mahindra XEV 9E, और कई इलेक्ट्रिक तथा कॉन्पैक्ट SUV को पछाड़ते हुए इस अवार्ड पर दावेदारी सिद्ध की है।
आइये सबसे पहले जानते हैं क्या होता है इंडियन कार ऑफ द ईयर अवार्ड (ICOTY)?

इंडियन कार ऑफ़ द ईयर अवार्ड की शुरुआत 2005 में की गई थी। और, तब से यह ऑटो इंडस्ट्री का सबसे सम्मानित अवार्ड बन चुका है। इस अवार्ड के लिए ऑटोमोटिव पत्रकारों और विशेषज्ञों की ज्यूरी तैयार की जाती है जो हर कार का सख्ती से परीक्षण करती है। हर कार को अलग-अलग क्राइटेरिया पर परखा जाता है। उनकी अलग-अलग रूप से तुलना की जाती है। जैसे की,cost-value ratio, fuel efficiency, design, Comfort, technology, practical use, performance, इसलिए इसे इंडियन कार अवार्ड का ऑस्कर भी कहते हैं।
Maruti Victoris को इंडियन कार ऑफ द ईयर क्यों चुना गया (ICOTY 2026)?
Maruti Victoris ने ICOTY 2026 का खिताब जीता ही इसलिए है क्योंकि वह बेहद ही संतुलित कार का पैकेज देती है। जी हां, परफॉर्मेंस, सुरक्षा, तकनीकी, फीचर, आराम और कास्ट वैल्यू परफॉर्मेंस का यह एक बेहतरीन संगम है। प्रैक्टिकल रूप से देखा जाए तो Maruti Victoris केवल एक अच्छी SUV ही नहीं है बल्कि वह भारतीय सड़कों, ट्रेवल की जरूरत और रोजमर्रा की जीवन शैली के लिए एक परफेक्ट कांबिनेशन है।
Maruti Victoris ने कौन-कौन से क्राइटेरिया पर खुद को बेस्ट साबित किया
सेफ्टी: मारुति विक्टोरिस को 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है, जो आज की स्थिति में काफी महत्वपूर्ण है। इसीलिए इसे फैमिली कार का भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
टेक्निकल फीचर्स: Maruti Victoris में कई प्रकार की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। जैसे कि, Level 2 ADAS, Smart Powered Tailgate,Gesture Control, Dolby Atmos Sound System और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो इसे इस सेगमेंट के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन: Maruti Victoris को तीन अलग-अलग पावर ट्रेन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 1.5L माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, स्ट्रांग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट। इस गाड़ी के हाइब्रिड विकल्प ड्राइविंग एफिशिएंसी, ड्राइविंग एक्सपीरियंस और ECO फ्रेंडली प्रदर्शन को एकदम सही तरह से बैलेंस करते हैं।

डिजाइन और यूजर प्रैक्टिकलिटी: Maruti Victoris का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें यूजर की जरूरत को रखते हुए आरामदायक सीट लार्ज केबिन और रोजमर्रा की ड्राइविंग के साथ लॉन्ग ट्रिप कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
Maruti Victoris को कौन सी बात सबसे खास बनाती है?
Maruti Victoris को (ICOTY 2026) अवार्ड भले ही ज्यूरी की मंजूरी से मिला हो, परंतु ज्यूरी भी कस्टमर की राय के आधार पर ही अपनी राय बनती है। आमतौर पर अवार्ड के दौरान यूजर्स और क्रिटिक्स की राय अलग-अलग होती है। लेकिन Maruti Victoris ने इस मामले में भी बाजी मार ली है। जी हां, बाजारों में Maruti Victoris को ग्राहकों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस गाड़ी के 30,000 से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। यह मॉडल शहर और हाईवे दोनों में ड्राइविंग का आरामदायक अनुभव देता है और कस्टमर चॉइस होना ही इसे सबसे खास बनाता है।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Maruti Victoris सिर्फ एक कार नहीं है, यह भारतीय खरीदारों की सोच, उनके एक्सपेक्टेशन और उनकी प्रायोरिटी को समझ के तैयार की गई एक SUV है। यही वजह है कि इस गाड़ी को ICOTY 2026 आवर्ड दिया ही गया है साथ ही इसे ग्रीन कर ऑफ द ईयर भी चुना गया है। मतलब इस अवार्ड को जीतने के बाद हो सकता है आने वाले समय में मारुति SUV को भारत के मार्केट में और ज्यादा लोकप्रियता मिले। और इसी लोकप्रियता के दम पर शायद मारुति इससे बेहतर SUV लॉन्च करे।
इन्हें भी पढ़े :-
- Nissan भारत में अगले 12 महीनों में लॉन्च करेगी 3 नई कारें, Gravite और Tekton समेत 7-सीटर SUV भी शामिल
- Mahindra XUV 7XO Pre Booking: Mahindra XUV 7XO बुक करने से पहले जान लें इसके Variant aur Features, क्यों है यह SUV प्रीमियम?
- MG Hector Facelift Variants And Features: SUV तो है शानदार मगर भारी पड़ेगा इंतजार, खरीदें या रुक जाएं





