Hyundai Creta 3rd Gen:  नई डिजाइन और Nexo इंस्पायर्ड 3 Gen अवतार के साथ पहली झलक में वायरल हो गई यह SUV

Hyundai Creta 3rd Gen

Hyundai Creta ने 2015 में अपनी शुरुआत की थी और तब से इस SUV ने भारत के SUV प्रेमियों के दिलो में जगह बना ली है। तब से लगातार यह सेल्स चार्ट में नंबर वन पर बनी हुई है। अब SUV बाजार की मांगे बढ़ती जा रही हैं। बदलाव की परिभाषा भी बदल रही है। और इसी को देखते हुए Hyundai Creta ने अब Creta में बदलाव लाने का निर्णय कर लिया है।

जी हां हुंडई जल्द ही Creta को नए आत्मविश्वास, नए स्टाइल और नए फीचर्स के साथ लाने वाली है। जल्द ही बाजारों में Creta का 3rd Gen सामने आने वाला है। इसके स्पाई इमेज भी इतने वायरल हो रहे हैं कि हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर Hyundai Creta 3rd Gen  में क्या होगा खास?

Hyundai Creta 3rd Gen को पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है जैसे यह Hyundai Nexo का ही रूप है।  इस गाड़ी में हुंडई ने डिजाइन की परिभाषा को एकदम अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। इस बार Creta में कुछ ऐसा किया गया है जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया। यह गाड़ी केवल सामान्य अपडेट के साथ नहीं बल्कि नए डिजाइन रिबूट के साथ आएगी जो कि SUV सेगमेंट में बाकी कंपनियों को तगड़ी टक्कर देगी।

बोल्ड और फ्यूचर फॉरवार्ड लुक

  • Hyundai Creta 3rd Gen के SUV में फ्रंट लुक में भारी बदलाव किया गया है।
  • ग्रिल की जगह अब एक नया एलिमेंट डाला गया है यह है क्वॉड डॉट Hyundai Logo Grill, जिसमें पिक्सलेट LED DRL का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक डिजिटल सिग्नेचर का लुक देती है।
  • इस गाड़ी में पिक्सल LED लाइट क्रेटा की अलग पहचान दिखाती है। यह नया लुक इस गाड़ी को फ्रेश हाईटेक और मॉडर्न अलर्ट बनाता है।
  • गाड़ी का नया ग्रिल दो भागों में बांटा हुआ है ऊपर का हिस्सा ADAS जैसे सेफ्टी सेंसर और रडार को डेडीकेटेड है। जबकि नीचे एलिगेंट एक्सटीरियर को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां एक ग्लासी सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट मिलती है जो बताती है कि इस बार की SUV  ऑफ रोड के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • इस बार Hyundai Creta 3rd Gen में बोनट पर अटैकिंग स्टाइल स्टांस दिखाई दे रहे हैं जो कि इस गाड़ी को देते हैं बोल्ड लुक। साथ ही 19 इंच के एलॉय व्हील्स और फ्लैश फिटिंग डोर हैंडल गाड़ी को प्रीमियम लुक दे देते हैं।

Hyundai Creta 3rd Gen इंटीरियर फीचर

  • जब बात की जाए Hyundai Creta 3rd Gen की तो इसके स्पाई फीचर्स साफ रूप से बताते हैं कि इस बार इंटीरियर बहुत अलग होने वाला है। गाड़ी में नया स्टीयरिंग व्हील, आधुनिक डिजाइन के डैशबोर्ड पैनल, प्रीमियम सीट जैसे नए अनुभव दिए जाएंगे।
  • नई स्पाई इमेज से पता चलता है कि इस बार गाड़ी में मिलेगा ड्यूल या ट्रिपल 12.3 इंच के बड़े स्क्रीन जो देंगे बेहतर इन्फोटेनमेंट,
  • इसके अलावा गाड़ी में मिलेंगे फ्रंट और रियर वेंटीलेटेड सीट, लेवल 2 सेफ्टी पैनोरिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग का अनुभव।

पावरट्रेन और आधुनिक तकनीक

Hyundai Creta 3rd Gen में डिजाइन के साथ-साथ इस बार पावरट्रेन में लोकप्रिय विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • जिसमें 1.5 L NA पैट्रोल,
  • 1.5 L टर्बो-पेट्रोल और
  • 1.5 लीटर टर्बो इंजन लाया जाएगा

अब यह गाड़ी मौजूदा मॉडल की तरह रोड पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही इस गाड़ी में मिलेगा मैन्युअल CVT, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन जो ड्राइविंग का आधुनिक अनुभव भी देगा।

Hyundai Creta 3rd Gen में क्यों है बदलाव जरूरी? क्या है हुंडई की स्ट्रैटेजी ?

आजकल ऑटोमोबाइल बाजार में SUV खरीदने वाले ग्राहक अब माइलेज और कीमत नहीं देखते। बल्कि उन्हें चाहिए फ्यूचरिस्टिक डिजाइन ADAS सेफ्टी, हाईटेक फीचर इसलिए CRETA जैसे फैमिलियर मॉडल में नए बदलाव किए जा रहे हैं। इस गाड़ी को NEXO इंस्पायर्ड डिजाइन बनाया जा रहा है जो की इंडिया सेंट्रिक SUV नहीं होगी बल्कि Global डिजाइन लैंग्वेज हो जाएगी।

साथ ही हुंडई के सामने अब बड़े-बड़े ब्रांड प्रतिद्वंदी बनकर खड़े हैं जिसकी वजह से Creta को फेस लिफ्ट नहीं बल्कि नई जनरेशन की जरूरत थी। साथ ही हुंडई आने वाले समय में Hybrid Creta और Electric Creta भी लॉन्च करने वाली है जो कि ICE हाइब्रिड और EV तीनों मार्केट में फिट बैठेगी।

निष्कर्ष

Hyundai Creta 3rd Gen

कुल मिलाकर कंपटीशन बढ़ चुकी है, ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहक का रुख बदल रहा है। बायर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। उन्हें अब फ्यूचर रेडी गाड़ी चाहिए। इसीलिए Creta को छोटे-मोटे फेसलिफ्ट नहीं बल्कि नई जनरेशन अपलिफ्ट की जरूरत थी। जिसको देखते हुए Hyundai Creta 3rd Gen लाया जा रहा है। इस गाड़ी के स्पाई इमेज बताते हैं कि यह गाड़ी अब रिबूट वर्जन में लॉन्च की जाएगी जो कि ग्राहकों को कुछ नया और कुछ बेहतर जरूर देगी।

इन्हें भी पढ़े :-