Hyundai Bayon 2026: एक नया क्रॉसओवर भारत के SUV मार्केट में करेगा धमाकेदार एंट्री

Hyundai Bayon 2026

भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में जिस सेगमेंट में आज Maruti Fronx राज कर रही है उसी सेगमेंट में Hyundai अब अपनी नई SUV लांच करने की तैयारी कर चुकी है। जी हां, यदि Hyundai की यह SUV लॉन्च होती है तो मारुति का पूरा गेम पलट जाएगा। हम बात कर रहे हैं Hyundai Bayon 2026 की। यह यूरोप के रास्तों पर दौड़ने वाला एक ऐसा क्रॉसओवर है जिससे हाल ही में भारत में स्पाई टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसने ग्राहकों की उम्मीदों को अब बढ़ा दिया है और ग्राहक बेसब्री से इस कार का भारत में लांच होने का इंतजार कर रहे हैं।

Hyundai Bayon यूरोप में बेचा जाने वाला एक क्रॉसओवर SUV  है और इसे भारत के बाजारों के अनुरूप ढाला जा रहा है, ताकि भारत के ग्राहकों को एक क्रॉसओवर कंपैक्ट SUV दी जा सके। उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी 2026 तक भारत के बाजारों में उतारी जाएगी। Hyundai ने इसे अपने Exter और Venue के लाइनअप के बीच रखा है।

इस गाड़ी को भारत की सड़कों के अनुरूप बनाने के लिए हुंडई खास तैयारी कर रही है। ग्लोबल वर्जन से थोड़ा छोटा sub 4 m साइज और B सेगमेंट टैक्स का फायदा उठाने की पूरी योजना, मतलब कीमत काफी कम होगी और ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा।

क्या है यह नई Hyundai Bayon

Hyundai Bayon 2026

Hyundai Bayon असल में एक यूरोपियन क्रॉसओवर SUV है। इसे भारत के बाजारों के अनुसार छोटी साइज़ का बनाया जाएगा ताकि B सेगमेंट टैक्स का फायदा उठाया जा सके। B सेगमेंट पे टैक्स का फायदा SUB 4 मीटर से कम वाली गाड़ियों को मिलता है। ऐसे में हुंडई अपनी पूरी स्ट्रेटजी के साथ इस गाड़ी को भारत के बाजारों पर लॉन्च करेगी। इस गाड़ी को Maruti Fronx वका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। हालांकि यह एक फैमिली व्हीकल होगी जिसमें भारत की सड़कों और मौसम के अनुसार विशेष बदलाव किए जाएंगे।

Hyundai Bayon का डिजाइन और लुक

Hyundai Bayon का डिजाइन पहले से ज्यादा बॉक्सी और ज्यादा आधुनिक होने वाला है। इसे फैमिली कार की पहचान दी जाने वाली है इसलिए इसमें कुछ विशेष स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी रखे जाएंगे। 

  • जैसे LED DRL और LED टेललाइट्स
  •  ऊपर से नीचे की बॉडी ब्लैक क्लैड्डिंग के साथ दी जाएगी जो स्ट्रांग क्रॉसओवर का लुक देगा।
  •  एलॉय व्हील्स डिजाइन को और ज्यादा सख्त बनाएंगे और प्रीमियम लुक देंगे।
  •  गाड़ी का बॉक्सी सिल्हूट और SUV स्ट्रीक स्टाइलिंग इसे इंडियन रोड्स पर दमदार प्रेजेंस देगा। 

यह एक यंग ओरिएंटेड डिजाइन होगा। इस गाड़ी में ग्राउंड ग्राउंड क्लीयरेंस का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है ताकि रोड प्रसेंस मिल सके।

गाड़ी के टेक फीचर्स

  Hyundai Bayon के  इंटीरियर और टेक्नोलॉजिकल फीचर्स भी काफी दमदार होने वाले हैं। 

  • गाड़ी में होगी बड़ी इंफोटेनमेंट स्किन, एंड्राइड ऑटो/ एप्पल कारप्ले, 
  • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 
  • AC वेंट्स, Level 2 ADAS, सनरूफ, 
  • शानदार साउंड सिस्टम, डुअल स्क्रीन ऑप्शन, डिस्क ब्रेक, बड़े अलॉय व्हील्स

यह गाड़ी कंफर्टेबल तो होगी ही साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी। गाड़ी में अन्य हाईटेक फीचर्स भी लोड किए जाएंगे इसके बारे में जल्द ही विस्तार से बताया जाएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Bayon  को भारत की सड़कों के अनुसार ढाला जा रहा है। इसलिए भारत स्पेसिफिक इंजन लाइनअप किया जाएगा।

  •  कंपनी Hyundai Bayon 2026 में 1.2 L टर्बो-पैट्रोल इंजन लाने की तैयारी कर रही है। 
  • यह देगा पहले से ज्यादा बेहतर टॉर्क और ज्यादा एफिशिएंसी,
  •  आने वाले समय में Hyundai Bayon को हाइब्रिड इंजन पर भी दौड़ाया जाएगा जिससे परफॉर्मेंस और ज्यादा संतुलित हो जाएगी।
  •  इसके अलावा यह गाड़ी 1.00L टर्बो पेट्रोल के साथ भी आएगी जो पहले से ही Hyundai की कई कारों में दिया जा रहा है।
  •  साथ में होगा 6 स्पीड मैनुअल या 7 स्पीड DCT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन।

सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Bayon के यूरोपियन वर्ज़न को EURO NCAP में 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है जो एक छोटे क्रॉसओवर सेगमेंट के लिए बेहतरीन स्कोर माना जाता है। वही यह गाड़ी भारत में भी जब लॉन्च की जाएगी तो निश्चित है कि यह Bharat NCAP और Global NCAP पर 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल कर लेगी। इस गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स को लेकर काफी सावधानी बरती गई है। गाड़ी में मिल रहा है:

  • Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी
  • फॉरवर्ड कोलाइजन अवॉइडेंस असिस्ट
  •  लेन कीप असिस्ट /लेन फॉलोइंग असिस्ट
  •  ब्लाइंड स्पॉट कोलाइजन वार्निंग 
  • रियर क्रॉस ट्रेफिक कोलाइजन अवॉइडेंस असिस्ट
  •  इंटेलिजेंस स्पीड लिमिट असिस्ट
  •  हाई बीम असिस्ट 
  • ड्राइवर अटेंशन वार्निंग ,लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट
  •  रियर ऑक्युपेंट अलर्ट, SOS इमरजेंसी अलर्ट
  •  साथ ही एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, ड्यूल फ्रंट ब्रेक्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर व्यू कैमरा, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, साइड एंड कर्टन एयरबैग

कीमत और लॉन्च

भारत में Hyundai Bayon को 2026 के आखिरी क्वार्टर में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है की दिवाली के आसपास इस गाड़ी का लॉन्च किया जाएगा। गाड़ी की अनुमानित कीमत 8 लाख से 15 लाख एक्स शोरूम बताई जा रही है। हालांकि हो सकता है कि आने वाले समय में इस गाड़ी की कीमत में बदलाव आए। हालांकि वेरिएंट और ट्रिम के हिसाब से कीमत कम ज्यादा होगी।

निष्कर्ष

Hyundai Bayon 2026

कुल मिलाकर 2026 Hyundai Bayon केवल एक साधारण SUV नहीं बल्कि हुंडई की रणनीति का अगला कदम होगी। एक यूरोपियन कंपैक्ट क्रॉसओवर को भारत की सड़कों पर उतारना वह भी एक निश्चित रणनीति के अंतर्गत ताकि ग्राहक कम पैसे में एसयूवी का पूरा मजा ले सकें। यह गाड़ी अपने लांच से पहले ही मारुति, टाटा, रेनॉल्ट को टेंशन दे रही है। अब देखना यह होगा कि Hyundai Bayon जब भारत की सड़कों पर लॉन्च होगी तो आगे का नजारा क्या होगा।

इन्हें भी पढ़े :-