Honda prelude – क्या दे पाएगी यह गाड़ी के महारथियों को टक्कर ?

Honda prelude

आज के दौर मे गाड़ियों का प्रचलन बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। मार्केट मे रोज कोई न कोई गाड़ी लौंच हो रही है जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है की कोनसी गाड़ी ली जाए और कोनसी नही । तो दोस्तो मे आपकी इसी परेशानी को दूर करने आया हू। भारत मे लौंच होने जा रही है हम सब की फेवरेट होंडा प्रेलूड। हां जी आपने बिल्कुल सही सुना यह वही होंडा है जो अपने पावरफुल परफॉर्मेंस , और अपनी पावर का एक अनोखा संगम पेश करती है। ये होंडा प्रेलूड आपके मुश्किलों को बिल्कुल खत्म करदेगी क्योंकि इस बार ये होंडा प्रेलूड कुछ खास चीजों के साथ मार्केट मे कदम रखने जा रही है। और होंडा प्रेलूड का हाई परफॉर्मेंस वर्जन इस परंपरा को और ऊंचाई तक ले जाने वाला है तो चलिए इसके बारे में कुछ और जानकारी एकत्रित कर ले।

इसका दिल को छू जाने वाला बाहरी डिज़ाइन

Honda prelude का डिजाइन उसकी सबसे बड़ी ताकत होगा क्योंकि इस डिजाइन में आपको दिया जा रहा है – 3 दरबाजा लिफ्टबैक कूप और साथ मे आपको दिये जा रहे है 19 इंच के पहिये जिससे आपको अंदर बैठे हुए झटको का एहसास तक नही होगा । और इसमे आपको दिये जा रहे है पंखो जैसी सामने की हैडलाइट्स साथ मे पूरी चौड़ाई वाली तैललाइट वाल मानो आप हवा में उड़ रहे हो और हवा से बातें कर रहे हो।

स्टाइलिश और आरामदायक इसका इंटीरियर

Honda prelude का इंटीरियर उसके एक्सटीरियर से बिल्कुल कम नहीं है अगर हम इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9.0 इंच का सेंटर टचस्क्रीन दिया गया है और 10.2 इंच का डिजिटल गेज क्लस्टर दिया जा रहा है साथ में कनेक्टिविटी के तौर पर आपको ये गाड़ी ब्लूटूथ वायरलेस, एप्पल कर प्ले और वायरलेस एंड्राइड ऑटो तीनों को सपोर्ट करता है। इस होंडा प्रेलूड में आपको 8 स्पीकर का बॉस ऑडियो सिस्टम भी मिल रहा है मानो जैसे आप किसी पार्टी में बैठे हो।

होंडा प्रीलूड का पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

Honda prelude में लगा है 2.0L 4 – सिलेंडर इंजन और दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर जो संयुक्त रूप से 200 हॉर्स पावर की ताकत पैदा कर सकता है और साथ ही 232 ib-ft का टॉर्क उत्पन्न कर सकते हैं । और साथ में इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव तथा सिम्युलेटेड शिफ्ट के साथ डायरेक्ट ड्राइव ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है।

हमारी सुरक्षा के लिए सहायक फीचर्स

Honda prelude में आपको सुरक्षा फीचर्स काफी एडवांस तरीके के देखने को मिलते हैं जैसे इसमें 13.8 इंच रोटर्स पर चार – पिस्टन मोनोलॉग वाले सिलेक्स के साथ रैंबो फ्रंट ब्रेक दिए गए हैं यानी आपको किसी भी परिस्थिति में अचानक से ब्रेक लगाने पर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। साथी ही होंडा प्रीलोड में चार प्रकार के ड्राइव मोड दिए गए हैं
. आराम
. जीटी
. खेल
. व्यक्तिगत मोड
साथ में हमारी सुरक्षा के लिए इसमें कई प्रकार की मानक सुविधाएं जैसे अनुकुली क्रुज,नियंत्रण , लेन – कीप सहायता, स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग भी है। इस होंडा प्रेलूड में आपको चमड़े से लिपटा हुआ एलॉय शिफ्ट पैडल के साथ फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी देखने को मिलता है जिससे आपकी हाथों की ग्रिप मजबूत होगी और ड्राइविंग मे अलग प्रकार का कॉन्फिडेंस मिलेगा.

निष्कर्ष

तो इतने सारे फीचर्स को देखने के बाद यह कहना तो स्वाभाविक है कि यह Honda prelude नए युग के लिए एक बेहतरीन सोच है और यह सभी उन दर्शकों को पसंद आएगी जो गाड़ी चलाना बेहद पसंद करते हो और पावरफुल परफॉर्मेंस और इंजन के साथ एक स्टाइलिश लुक भी चाहते हो। यानी दोनों का एक सही संतुलन पेश करे।