Flop Car 2025: SUV-EV की दौड़ में पीछे रह गई यह कारें, 2025 की फ्लॉप कारों की कहानी

flop cars 2025

2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नई टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साल रहा। कंपनियों ने नए प्लेटफार्म, नए इंजन और एडवांस्ड फीचर के साथ कई गाडियां लांच की। लेकिन यह जरूरी नही की हर लॉन्च सफल हो। वर्ष 2025 में भी ऐसा ही कुछ रहा। कई कारे उम्मीद पर खड़ी नहीं उतरी, तो कुछ कीमत में मार खा गई, कुछ सेफ्टी तो कुछ माइलेज की वजह से ग्राहकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।

नतीजा यह हुआ कि बड़े-बड़े ब्रांड भी 2025 में बुरी कारों के लॉन्च की वजह से फेल हो गए। आज हम आपको 2025 की इन्हीं फ्लॉप कारों के बारे में बताएंगे जो ऑटो कंपनियों के लिए सबक साबित हुई और ग्राहकों को भी सोचने का मौका मिला|

आइये जानते हैं वर्ष 2025 में कौन सी गाड़ियां ब्रांड होने के बावजूद भी फ्लॉप साबित हो गई:

1.Maruti Suzuki Ciaz: Maruti Suzuki Ciaz एक समय तक मिड साइज सेडान सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी थी। लेकिन 2025 में इस कार को काफी बैक लैश झेलना पड़ा। एक तरफ Honda City और Verna जैसे नए डिजाइन, ADAS के साथ आए। वही Ciaz पुराने डिजाइन कमजोर फीचर और बिना सेफ्टी अपडेट की वजह से बाजार में टिक नहीं पाई। 

Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz के फ्लॉप होने के कारण : 

  • न ADAS, न Airbags, 
  • पुराना इंटीरियर और इंजन, 
  • SUV ट्रेंड के सामने सिडान की गिरती डिमांड

2.Tata Altroz Facelift: Tata Altroz को भारत का सबसे सेफ हैचबैक कहा जाता है। लेकिन 2025 में Tata Altroz Facelift वर्जन ने ग्राहकों को बिल्कुल इंप्रेस नहीं किया। हालांकि इसके लुक में बदलाव किए गए परंतु इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं आया। जिसकी वजह से यह गाड़ी भी बहुत बड़ा फ्लॉप साबित हुई।

Tata Altroz Facelift

 Tata Altroz Facelift फ्लॉप होने के कारण:

  • पेट्रोल इंजन का कमजोर परफॉर्मेंस 
  • AMT गियरबॉक्स में लगातार आने वाली शिकायतें 
  • कीमत ज्यादा और माइलेज कम

3.Hyundai Aura CNG :Hyundai Aura CNG  वर्जन अपने टैक्सी इमेज की वजह से बाहर ही नहीं निकल पाया। यह कार फ्लीट और टैक्सी सेगमेंट तक ही सीमित रह गई। इसकी कमजोर बिल्ड क्वालिटी की वजह से यह ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पाई।

Hyundai Aura

Hyundai Aura CNG फ्लॉप होने के कारण:

  • हाईवे पर एवरेज परफॉर्मेंस
  • प्राइवेट बायर्स की कम दिलचस्पी
  • बिल्ड क्वालिटी काफी खराब 
  • इस प्राइस रेंज में दूसरी कारों की अवेलेबिलिटी

4.Maruti Suzuki S-Presso: Maruti Suzuki S-Presso को एंट्री लेवल SUV की तरह भारत में पेश किया गया। यह कार थी तो काफी दमदार लेकिन इसलिए सेफ्टी टेस्ट में इसने काफी कमजोर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से यह कार पूरी तरह से फ्लॉप रही।

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso फ्लॉप होने के कारण:

  •  ग्लोबल NCAP में खराब रेटिंग 
  • ओवर प्राइसिंग 
  • और इससे ज्यादा बेहतर विकल्प की अवेलेबिलिटी

5.MG Comet EV: MG Comet EV एक माइक्रो EV है। 2025 में इसकी डिमांड तेजी से घटती हुई दिखाई थी। क्योंकि लोग माइक्रो EV की जगह अब लॉन्ग रेंज और फैमिली EV की तरफ झुकाव दिखाने लगे।

MG Comet EV

MG Comet EV फ्लॉप होने के कारण:

  • इसकी छोटी साइज़
  • प्राइज़ में बहुत ज्यादा 
  • सीमित इस्तेमाल और फैमिली EV की बढ़ती मांग

6.Citroen C3 Turbo: Citroen C3 Turbo  ड्राइविंग के मामले में 2025 में काफी शानदार गाड़ी साबित हुई। लेकिन ब्रांड की कमजोर पहचान और खराब सर्विस नेटवर्क ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। 

Citroen C3 Turbo

Citroen C3 Turbo फ्लॉप होने के कारण:

  •  बेसिक इंटीरियर की कमी 
  • फीचर्स की कमी 
  • डीलरशिप काफी सीमित 
  • और सर्विस नेटवर्क की समस्या

7.Honda Amaze: Honda Amaze एक भरोसेमंद ब्रांड होने के बावजूद भी कम फीचर्स होने की वजह से ज्यादा कमाल ना कर पाई। ना इसने डिजाइन में कुछ खास किया और ना ही इसके परफॉर्मेंस में कुछ दम दिखा।

Honda Amaze

Honda Amaze फ्लॉप होने के कारण:

  • ADAS की कमी
  • पुराने इंटीरियर का इस्तेमाल 
  • Sedan सेगमेंट की लोकप्रियता में गिरावट

निष्कर्ष

कुल मिलाकर 2025 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा शिफ्ट सामने आया। इस शिफ्ट ने कई ब्रांड को समझा दिया कि आखिर उन्हें अपनी गाड़ियों में कौन सी गलतियां नहीं करनी है। ब्रांड समझ गए कि अब केवल ब्रांड के नाम पर गाड़ी नहीं बिकेगी। जो कंपनियां सेफ्टी फीचर्स और सही प्राइसिंग पर ध्यान देगी उन्हीं की गाड़ियां ग्राहकों द्वारा खरीदी जाएगी। कंपनी EV और SUV trend को समझाते हुए बेहतर सेफ्टी फीचर्स और फीचर लोडेड गाड़ियां तैयार कर रही है जो सेफ्टी टेक्नोलॉजी और लॉन्ग टर्म वैल्यू भी दे रही है।

इन्हें भी पढ़े :-