Ducati Streetfighter V2 और V2 S: भारत में हो गई है सुपर-नेकेड बाइक लॉन्च- क्या ये युवायों मे अपनी जगह बना पायेगी??

Ducati Streetfighter

अगर आपको सुपरबाइक की तेज़ परफॉर्मेंस चाहिए लेकिन फेयरिंग नहीं चाहिए, बस एक दमदार नेकेड बाइक चाहिए जो देखते ही वाइब दे तो Ducati की Streetfighter V2 और इसकी ज़्यादा प्रीमियम वेरिएंट Streetfighter V2 S आपको ज़रूर पसंद आएगी। दोनों ही बाइक्स Ducati की Panigale V2 पर आधारित हैं, लेकिन इनका स्टाइल और राइडिंग फील बिल्कुल स्ट्रीट के हिसाब से बना है।

डिज़ाइन

Streetfighter V2 फैमिली का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका डिजाइन है। इसमें आपको शार्प LED हेडलाइट, V-शेप DRL और मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलता है, जो इसे दूर से ही एक पावरफुल नेकेड बाइक जैसा लुक देता है। पीछे की तरफ उठती हुई टेल, एक्सपोज़्ड फ्रेम और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म बाइक को एक स्पोर्टी और एक्सक्लूसिव फील देते हैं। कलर ऑप्शन में Ducati Red तो आइकॉनिक है ही इसके अलावा Streetfighter V2 S में Ducati Yellow का ऑप्शन भी दिया गया है जो इसे और भी अलग और प्रीमियम दिखाता है।

Ducati Streetfighter

चौड़ा हैंडलबार और थोड़ा अपऱाइट राइडिंग पोज़िशन शहर और हाइवे दोनों में कम थकान महसूस करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Streetfighter V2 और V2 S दोनों में नया 890cc, 90° V2 इंजन मिलता है, जिसमें 4 वाल्व प्रति सिलिंडर, लिक्विड कूलिंग और इनटेक वेरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम दिया गया है। ये इंजन 10,750 rpm पर 120 hp की पावर और 8,250 rpm पर 93.3 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है यानी शहर में लो-स्पीड पर चलाना भी आसान रहता है और हाईवे पर एक्सेलरेट करते ही बाइक ज़ोरदार तरीके से आगे बढ़ती है।

फ्यूल इंजेक्शन इलेक्ट्रॉनिक है हर सिलिंडर के लिए एक-एक इंजेक्टर और फुल ride-by-wire थ्रॉटल, जिससे पावर डिलिवरी बहुत स्मूद और कंट्रोल्ड रहती है। एग्ज़ॉस्ट 2-1-2 लेआउट वाला है मतलब साउंड गहरा और स्पोर्टी।

Ducati ने इसे सिर्फ पावर के लिए नहीं, बल्कि कंट्रोल के लिए ट्यून किया है। ऑफिशियल डेटा के हिसाब से ये V2 इंजन उनका अभी तक का सबसे हल्का ट्विन इंजन है और इसी वजह से बाइक की हैंडलिंग बहुत लाइट और रिफाइंड फील होती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Ducati ने दोनों बाइक्स को आधुनिक और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स से लैस किया है। इनमें आपको तीन राइडिंग मोड-Sport, Road और Wet मिलते हैं, जिनसे आप बाइक की पावर और कंट्रोल अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं। Cornering ABS, Traction Control और Wheelie Control बाइक को मुश्किल मोड़ या तेज एक्सेलरेशन पर भी स्थिर बनाए रखते हैं। Quickshifter से आप बिना क्लच के ऊपर या नीचे गियर बदल सकते हैं, जिससे राइड और भी मजेदार हो जाती है। 4.3-इंच TFT डिस्प्ले इन सभी सेटिंग्स को आसानी से दिखाता और कंट्रोल करने देता है।

चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेक

  • Streetfighter V2 में Showa और Sachs का एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो शहर और हाइवे दोनों के लिए काफी बैलेंस्ड है।बाइक का कर्ब वेट 178 किलो है।
  • वहीं Streetfighter V2 S में Ohlins का प्रीमियम सस्पेंशन दिया गया है, जो राइड क्वालिटी को और भी स्मूद और टर्निंग को ज्यादा शार्प बनाता है। V2 S में हल्की लिथियम-आयन बैटरी और मोनो-सीट सेटअप मिलता है, जिससे वज़न थोड़ा कम हो जाता है और बाइक को स्पोर्टी फील और भी बढ़ जाती है।

दोनों में डुअल डिस्क फ्रंट Brembo ब्रेक्स दिए गए हैं, जो रोकने में मजबूत पावर देते हैं।इसका कर्ब वेट 176.6 किलो है यानी नॉर्मल V2 से भी हल्का ।

राइडिंग कंफर्ट

दोनों वर्ज़न की सीट हाइट लगभग 840 mm है, जो लंबी हाइट वालों के लिए बिल्कुल सही है। वहीं छोटे कद के राइडर्स को शुरुआत में थोड़ा कठिनाई का सामना करनापड़ सकता है। चौड़े हैंडलबार और अप-राइट राइडिंग पोज़िशन के कारण शहर में ट्रैफिक और रोजाना की राइड भी आराम से हो जाती है। बाइक का वज़न बैलेंस्ड होने की वजह से लो-स्पीड पर भी इसे कंट्रोल में रखना आसान रहता है। फ्यूल टैंक लगभग 15-17 लीटर है, जिससे लंबी राइड पर भी बार-बार पेट्रोल पंप ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती।और माइलेज लगभग 17 km/l के आस-पास क्लेम किया जाता है, तो प्रैक्टिकल राइडिंग रेंज लगभग 250-280 km तक जा सकती है।

कीमत

इंडिया के लिए Ducati ने 2025 Streetfighter V2 को लगभग ₹17.50 लाख और Streetfighter V2 S को करीब ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है।

निष्कर्ष

Streetfighter

Ducati Streetfighter V2 और V2 S दोनों ही शानदार सुपर-नेकेड बाइक्स हैं, जिनमें पावर, डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। फर्क सिर्फ इतना है कि Streetfighter V2 एक बैलेंस्ड और प्रैक्टिकल विकल्प है, जबकि Streetfighter V2 S और भी ज्यादा प्रीमियम और एडवांस राइडिंग अनुभव देती है। आपकी जरूरत और राइडिंग स्टाइल तय करेगी कि कौन-सी बाइक आपकी परफेक्ट स्ट्रीटफाइटर बन सकती है।

इन्हें भी पढ़े :