इटालियन सुपरबाइक निर्माता Ducati ने भारत में अपनी पहली मोटोकॉस बाइक Desmo 450 MX को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस दमदार ऑफ-रोड मशीन का इंडिया डेब्यू ISRL Season 2 Finale के दौरान हुआ जहाँ इसे पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया गया। कंपनी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि Ducati Desmo450 MX को भारत में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
ISRL Season 2 Finale में Ducati की खास मौजूदगी
ISRL Season 2 Finale भारत में मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एक बड़ा इवेंट रहा जहाँ रेसिंग, स्टंट और हाई-परफॉर्मेंस मशीनों की झलक देखने को मिली। इसी मंच पर Ducati ने अपनी Desmo450 MX को शोकेस कर यह साफ कर दिया कि कंपनी अब भारतीय ऑफ-रोड और मोटोकॉस सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है।
इस डेब्यू ने न सिर्फ बाइक के शौकीन बल्कि प्रोफेशनल राइडर्स का भी ध्यान खींचा, क्योंकि Ducati अब तक भारत में मुख्य रूप से रोड-फोकस्ड स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक्स के लिए जानी जाती रही है।
Ducati Desmo450 MX
Ducati Desmo450 MX को खास तौर पर मोटोकॉस और हार्ड ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाया गया है। साथ ही यह बाइक कंपनी की रेसिंग विरासत और आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है। इसका डिज़ाइन पूरी तरह रेस-ब्रेड है जिसमें हल्का बॉडीवर्क, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और एग्रेसिव स्टांस देखने को मिलता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
हालाँकि भारत-स्पेसिफिक चीज़ें अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन ग्लोबल मार्केट में Desmo450 MX को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इसमें 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है जो 62BHP की पावर और 54Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।
यह इंजन Ducati की खास Desmodromic valve system टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा । यह सेटअप हाई रेविंग 11,900 rpm पर बेहतर पावर डिलीवरी और रेसिंग परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। अनुमान माना जा रहा है कि यह बाइक प्रोफेशनल मोटोकॉस रेसिंग और सीरियस ऑफ-रोड राइडर्स को ध्यान में रखकर ट्यून की जाएगी।
चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
लीक्स की बात करे तो Ducati Desmo450 MX में एक हल्का एल्युमिनियम लेकिन मजबूत फ्रेम दिया जा सकता है, जो कठिन ऑफ-रोड कंडीशंस में भी स्टेबिलिटी बनाए रखेगा । बाइक में लॉन्ग-ट्रैवल Showa के फुल्ली एडजस्टेबल 49 mm फ्रंट फोर्क और रियर मोनो शौक सस्पेंशन मिलने की संभावना है जिससे जंप्स और उबड़-खाबड़ ट्रैक पर कंट्रोल बेहतर रहेगा।
साथ ही ब्रेकिंग के लिए Brembo ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें 260 mm फ्रंट डिस्क और 240 mm रियर मौजूद है ताकि हाई-स्पीड ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान सेफ्टी बनी रहे। साथ ही इसका वजन लगभग 104 किलोग्राम होने की उम्मीद है।

डिजाइन और रेसिंग DNA
Desmo450 MX का डिजाइन पूरी तरह से मोटोकॉस-फोकस्ड है। इसमे दिया गया पतला फ्यूल टैंक, शार्प ग्राफिक्स और ऊँची सीट पोज़िशन इसे एक परफेक्ट रेस मशीन का लुक देती है। साथ ही Ducati की सिग्नेचर रेड कलर स्कीम और ब्रांडिंग इसे भीड़ में अलग पहचान देती है, वहीं इसका ओवरऑल लुक यह साफ दिखाता है कि यह बाइक रोड यूज़ से ज़्यादा ट्रैक और ऑफ-रोड के लिए बनी है।
भारत में किससे होगा मुकाबला?
भारत में लॉन्च होने के बाद Ducati Desmo450 MX का मुकाबला मुख्य रूप से KTM, Honda और Yamaha जैसी कंपनियों की ऑफ-रोड और मोटोकॉस बाइक्स से माना जा रहा है।
हालाँकि Ducati का प्रीमियम ब्रांड इमेज और रेसिंग टेक्नोलॉजी इसे इस सेगमेंट में एक अलग और एक्सक्लूसिव विकल्प बना सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (अनुमानित)
कंपनी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि Ducati Desmo450 MX को भारत में 2026 की पहली तिमाही के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन प्रीमियम कंपोनेंट्स और Ducati ब्रांड वैल्यू को देखते हुए इसकी कीमत इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
निष्कर्ष

Ducati Desmo450 MX का ISRL Season 2 Finale में भारत में डेब्यू होना इस बात का संकेत है कि कंपनी अब भारतीय मोटरस्पोर्ट्स और ऑफ-रोड कल्चर को गंभीरता से ले रही है।
अगर यह बाइक 2026 में लॉन्च होती है, तो यह भारतीय मोटोकॉस सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। Ducati की रेसिंग विरासत, दमदार इंजन और प्रीमियम इंजीनियरिंग इसे उन राइडर्स के लिए खास बनाएगी जो सिर्फ राइड नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और एक्सपीरियंस चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





