Croma December Sale 2025: फोन, लैपटॉप और टैबलेट पर बंपर ऑफ़र-15 दिसंबर से 4 जनवरी तक!

जैसे ही 2025 खत्म होने के करीब आ रहा है Tata ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने अपनी ‘Cromtastic December Sale’ लॉन्च कर दी है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर विशाल छूट और ऑफ़र दिए जा रहे हैं। यह सेल 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 4 जनवरी 2026 तक चलेगी और देशभर के सभी Croma स्टोर्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। तो चलिए इसे बारे मे अच्छे से बात करी जाए

स्मार्टफोन पर भारी बचत-iPhone से Galaxy तक

Croma के इस साल के अंत के सेल में स्मार्टफोन श्रेणी सबसे ज्यादा आकर्षक रखी है। Apple और Android दोनों के पॉपुलर स्मार्टफ़ोन मॉडल्स पर बड़ी छूट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफ़र मिल रहे हैं।

  • जिसमे Apple iPhone 16 अब सेल में ₹40,990 से उपलब्ध है वहीं EMI विकल्प भी सौ रुपये प्रति माह से शुरू हो रहे हैं। साथ ही Croma पुराने iPhone मॉडल जैसे iPhone 15 भी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज के साथ सस्ते दामों पर खरीदे जा सकते हैं।
  • अगर Android स्मार्टफोन की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy Z Fold7 समेत अन्य प्रीमियम माडल्स पर भी आकर्षक ऑफ़र मिल रहे हैं। जिसमे खासकर Vivo V60 5G जैसे मिड-रेंज फोन को भी फाइनल डिस्काउंट के बाद ₹23,999 जैसे किफायती दाम में खरीदा जा सकता है (बैंक, एक्सचेंज और ऑफ़र्स के साथ)
  • Croma ने इन ऑफ़रों के साथ अब एक और औफर भी निकाला है जिसमे ग्राहक अपने पुराने फोन के एक्सचेंज, बैंक कैशबैक, एम्बी विकल्प और ऑफ़लाइन + ऑनलाइन कैशबैक जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं जिससे फोन खरीदना और भी किफायती बन जाता है।

Croma लैपटॉप प्रीमियम डील्स

लैपटॉप खरीदना भी इस सेल में आपका एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। क्योकि Croma की सेल में खासकर AI-इंटीग्रेटेड और प्रीमियम मॉडल्स पर भारी छूट दी जा रही है। जिसमे शामिल है :-

  • MacBook Air (M4) जैसे हाई-एंड लैपटॉप भी सेल में ₹55,911 से शुरू हो रहे हैं जो स्टूडेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज वैल्यू के साथ और भी किफायती बनते हैं।
  • Next-Gen AI लैपटॉप्स ₹47,710 से उपलब्ध हैं, जो स्टूडेंट्स या प्रोफेशनल यूज़ के लिए काफी अच्छे है ।
  • गेमिंग लैपटॉप्स में NVIDIA RTX 3050 ग्राफिक्स वाला मॉडल आपको लगभग ₹64,950 में मिल सकता है।
  • और रोज़मर्रा के कामों के लिए Lenovo i5 लैपटॉप ₹48,790 में उपलब्ध है

यानी हर प्रकार के उपयोगकर्ता के लिए विकल्प मौजूद हैं। ये ऑफ़र EMI विकल्पों के साथ भी उपलब्ध हैं जिससे बड़े-बड़े प्रीमियम लैपटॉप्स को भी महीनों में आसानी से खरीदा जा सकता है।

टीवी और टैबलेट डील्स

जिनका ध्यान फोन या लैपटॉप से हटकर घर मनोरंजन या टैबलेट पर है उनके लिए भी सेल में काफ़ी कुछ है जिसमें शामिल है:-

  • Samsung 75-इंच Smart UHD TV जैसे बड़े स्क्रीन टीवी भी discounted दामों पर हैं।
  • Croma अपने ब्रांड की UHD Google TV को भी किफायती कीमतों में बेच रहा है।
  • टैबलेट में भी बड़े ब्रांड्स के मॉडल्स पर ऑफ़र उपलब्ध हैं खासकर प्रोमोटेड डिवाइसेज़ और वेरिएंट-स्पेसिफिक छूट के साथ।
Croma December Sale

Croma होम एप्लायंसेस और एक्स्ट्राज

यह सेल सिर्फ मोबाइल और लैपटॉप तक ही सीमित नहीं है क्योकि इसमे घर के बड़े उपकरणों पर भी भारी छूट मिल रही है। जैसे वॉशिंग मशीन, AC, किचन उपकरण, ऑडियो गैजेट्स और स्मार्ट वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स पर भी बंपर ऑफ़र चालू है। आसान EMI, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक डिस्काउंट जैसी सुविधाओं के साथ खरीदी को और अधिक फायदेमंद बनाया जा रहा है।

क्यों लेना चाहिए यह सेल का फायदा?

  • Croma की Cromtastic December Sale साल का एक बड़ा सेल इवेंट है जिसमें साल के अंत से पहले कई प्रीमियम गैजेट्स पर भारी बचत मिलती है।
  • EMI पर खरीदारी के माध्यम से महंगे गैजेट को आसानी से किफायती मासिक भुगतान में बदला जा सकता है।
  • पुरानी डिवाइस के एक्सचेंज पर अतिरिक्त वैल्यू मिल जाती है साथ-साथ बैंकों के कैशबैक और डिस्काउंट से अंतिम कीमत और कम हो जाती है।

निष्कर्ष

Croma December Sale

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो Croma December Sale इस सत्र का सबसे अच्छा मौका हो सकता है। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफ़र, एक्सचेंज वैल्यू और आसान EMI योजनाओं से यह साल का एक सबसे आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक्स सेल बन रहा है।

इन्हें भी पढ़े :