वर्ष 2025 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और इसी के बीच कार खरीदारों के लिए एक बेहद ही खास चेतावनी आ रही है। भारत और वैश्विक मार्केट में कार के लोकप्रिय मॉडल महंगे होने वाले हैं और यह वृद्धि केवल मामूली वृद्धि नहीं होगी बल्कि कई ब्रांड्स ने इस वृद्धि की घोषणा पहले से ही कर दी है। बता दे ऑटोमोबाइल मार्केट में कारों की बढ़ती हुई मांग के चलते जनवरी 2026 से कार के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसका मुख्य कारण इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल और सप्लाई-चेन के खर्चों में बढ़ोतरी बताया जा रहा है।
जनवरी 2026 में लग्जरी और प्रीमियम कारें सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। खासकर ऐसी कार जिनके पार्ट्स विदेश से आते हैं, वहीं सामान्य ब्रांड पर भी इसका पूरा असर पड़ेगा। ऐसे में यदि आप भी जनवरी 2026 में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी ब्रांड के किस मॉडल पर कितना असर पड़ेगा? और क्या 2026 में कार खरीदने का सही समय होगा या नहीं? आज हम आपको अपने इस लेख में विस्तार से यही सारी बातें समझाएंगे जहां हम बताएंगे कौन सी गाड़ी महँगी होगी? कितने रुपए तक के दाम बढ़ेंगे? ताकि आप सही निर्णय ले सके
जनवरी 2026 से महंगी होने वाली कारों की सूची
1. Honda:
जनवरी 2026 से होंडा अपने कारों के दामों में वृद्धि करने वाली है। जी हां, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आंकड़ों की माने तो होंडा की Honda Amaze, Honda City, और Honda Elevate जैसे लोकप्रिय मॉडल की कीमत 2% तक बढ़ जाएगी। इसकी वजह से यह कारें जनवरी 2026 से महंगी हो जाएगी। Honda ने इस दाम की बढ़ोतरी का कारण उत्पादन लागत, इन्फ्लेशन और नई तकनीकी सुविधाएं बताया है।
2. Nissan
Nissan India ने भी स्पष्ट रूप से बता दिया है कि Nissan Magnite SUV 2026 से महंगी हो जाएगी। इसकी कीमत में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे अपने Yearly Value Assessment का हिस्सा बताया है। इस प्राइस बढ़ोतरी का मुख्य कारण कंपनी ने रॉ मैटेरियल कॉस्ट और महंगाई बताया है। मतलब यदि आप 2026 में Nissan Magnite SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो 1 जनवरी 2026 से पहले बुकिंग करना फायदे का सौदा होगा। वरना आपको कार पर 3% तक के अतिरिक्त दाम चुकाने होंगे।
3. JSW-MG Motor India
MG India भी उन ब्रांड्स में शामिल है जो 2026 में अपनी कार के दाम बढ़ाने वाली है। MG India ने स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि जनवरी 2026 से वे अपनी सारी कार के दाम 3% तक बढ़ा देंगे। MG ने भी कार के बड़े हुए दामों का कारण इनपुट कॉस्ट और सप्लाई चेन के खर्चों की बढ़ोतरी बताया है। MG अपने सारे इलेक्ट्रिक मॉडल जैसे कि Comet EV, Hector EV, ZS EV इत्यादि के दाम 2% तक बढ़ाएंगे। मतलब इन कारों को भी जनवरी 2026 के बाद खरीदना आपकी जेब पर असर डालेगा।
4.BMW India
BMW India भारत में लग्जरी कार में डील करती है। इसने हाल ही में 1 सितंबर 2025 को अपने कारों के दाम में 3% की वृद्धि की थी। अब एक बार फिर से 1 जनवरी 2026 से यह पुनः वृद्धि करने की योजना बना रही है। BMW इस वृद्धि का कारण कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की बढ़ी हुई लागत बता रही है। मतलब BMW की लग्जरी कारें भी 1 जनवरी 2026 से 2% से 3% तक महंगी हो जाएंगी।
5. Mercedes-Benz
मर्सिडीज़-बेंज भी भारत में अपनी सभी कार और SUV की कीमतों में 1 जनवरी 2026 से इजाफा करने वाली है। यह इजाफा 2% से 3% के बीच बताया जा रहा है। मतलब पहले से ही महंगी कारें अब और ज्यादा महंगी हो जाएंगी। मर्सिडीज़ बेंज ने इस वृद्धि का कारण इन्फ्लेशन और हाय एक्सचेंज रेट बताया है। वही मर्सिडीज़ बेंज शायद 2026 के पहले क्वार्टर में एक बार फिर से कार के प्राइस बढाने पर विचार करेगी।
कार के बढ़े हुए दामों से बचने के लिए ग्राहक क्या करें?
2026 से कारों की कीमत बढ़ने की खबर की वजह से आम ग्राहकों के मन में कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। अब ग्राहक यह सोच नहीं पा रहे कि उन्हें क्या करना चाहिए? क्या कार अभी खरीद ली जाए? या 2026 का इंतजार किया जाए ? तो इसका सीधा जवाब ग्राहक की जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। जी हां कार खरीदने से पहले कुछ विशेष बातों का निर्णय ग्राहक को लेना पड़ता है जैसे कि,
- यदि ग्राहक अगले 6 से 12 महीने में ही कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि 2025 के अंत तक बुकिंग करवा ले ताकि बुकिंग डेट पर कीमत लॉक हो जाए और बढ़ी हुई कीमत से नुकसान ना हो।
- पुराने स्टॉक और ईयर एंड ऑफर को ध्यान में रखकर गाड़ी की बुकिंग करवाना भी फायदे का सौदा हो सकता है।
- यदि ग्राहक बढ़ी हुई कीमत से पहले ही गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो केवल Ex Showroom नहीं बल्कि On Road Price, Car Insurance, RTO Charges, Car accessories, इत्यादि पर विचार करने के बाद गाड़ी फाइनल करें।
- और यदि लोन पर गाड़ी खरीद रहे हैं तो पहले से ही लोन अप्रूवल लें, क्योंकि गाड़ी की कीमत बढ़ने पर EMI भी बढ़ जाती है।
- और यदि 2025 में खरीदी नहीं कर सकते और 2026 में खरीदने का प्लान है तो ध्यान रखें कि इस दौरान 2% से 3% तक का ज्यादा बजट बनाना पड़ेगा।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर 2026 में कारों के दामों में वृद्धि स्पष्ट रूप से होने वाली है और यह वृद्धि केवल 1-2 ब्रांड में नहीं लेकिन भारत की टॉप ब्रांड में होने वाली है। जिसकी वजह से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में यदि आप भी नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो वर्तमान में बुकिंग करना फायदे का सौदा होगा।
इन्हें भी पढ़े :-





