भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

भारत में छोटी कारों की मांग सबसे ज्यादा है। इसका कारण भी बिल्कुल साफ है ये कारें चलाने में आसान, पार्क करने में सुविधाजनक, माइलेज में बेहतर और कीमत में किफायती होती हैं। यदि आप पहली बार कार खरीद रहे हैं या ज़्यादातर शहर में ही ड्राइव करने वाले हैं, तो कॉम्पैक्ट कार आपके लिए सबसे सही रहती है।

आज हम आपके लिए भारत की 10 सबसे छोटी और सबसे बजट-फ्रेंडली कारों की जानकारी पेश कर रहे हैं।तो चलिए जानते है इन कारों के बारे में।

1.MG Comet EV

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

MG Comet EV आज भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है। इसका साइज इतना कॉम्पैक्ट है कि यह ट्रैफिक से भरी सड़कों पर भी आसानी से निकल जाती है। दो बड़े 10.25-इंच स्क्रीन, मिनिमल इंटीरियर और खास डिजाइन इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं। यह कार शहर के यूज़र्स के लिए परफेक्ट है। इसमें आवाज़ कम है, ड्राइविंग बेहद स्मूथ है और मेंटेनेंस लगभग न के बराबर है।
अगर आप EV की दुनिया में एक आसान और किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं तो Comet EV सबसे बेहतर विकल्प है।

बैटरी, परफॉर्मेंस,पावर ,कीमत

  • Battery: 17.3 kWh
  • Range: 230 km
  • Power: लगभग 42 PS
  • Torque: 110 Nm
  • Charging: 7 घंटे (AC home charger)
  • Price: ₹7.5-₹10 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • 10.25″ डिजिटल स्क्रीन
  • इंटरनेट कनेक्टेड फीचर्स
  • छोटे टर्निंग रेडियस
  • 3-डोर मिनी कार डिज़ाइन

2.Maruti Alto K10

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Alto K10 को भारत की “पेट्रोल बचत कार” भी कहा जाता है। इसका आकार भले ही छोटा हो लेकिन अंदर बैठने की जगह ठीक-ठाक है। यह रोजाना के इस्तेमाल में सबसे ज्यादा किफायती है।यह नई ड्राइवर्स के लिए भी एकदम सही है क्योंकि इसका कंट्रोल आसान है, स्टीयरिंग हल्का है और सर्विस बहुत सस्ती है।
अगर आपके पास कार खरीदने का कम बजट है और एक भरोसेमंद कार चाहिए तो Alto K10 पूरे भरोसे के साथ खरीदी जा सकती है। Alto K10 अपनी माइलेज, कीमत, और Maruti की सर्विस नेटवर्क की वजह से आज भी बेस्ट बजट कार है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत

  • Engine: 998cc ,1.0L पेट्रोल
  • Power: 50.4 PS
  • Torque: 89 Nm
  • Mileage: 24.90 kmpl
  • Price: ₹4.0-₹5.4 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • हल्का स्टियरिंग
  • एंट्री-लेवल टचस्क्रीन विकल्प
  • CNG विकल्प भी उपलब्ध

3.Maruti S-Presso

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Maruti S-Presso उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें छोटी कार तो चाहिए, लेकिन थोड़ी SUV वाली फील भी चाहिए।
इसमें बैठने की पोज़िशन ऊँची है, जिससे आगे का रोड व्यू साफ दिखता है। इसका ग्राउंड-क्लियरेंस Alto से ज्यादा है और यह खराब रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्म करती है।कॉम्पैक्ट बॉडी, हाई माइलेज और कम खर्च इसे एक प्रैक्टिकल छोटी SUV बनाते हैं।
अगर आप SUV जैसा लुक और फील छोटे आकार में चाहते हैं तो S-Presso बिल्कुल सही चुनाव है आपके लिए।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.0L K-Series
  • Power: 50.4 KW
  • Torque: 91 Nm
  • Mileage: 24-25 kmpl
  • Price: ₹3.5-₹5.3 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • हाई सीटिंग पोज़िशन
  • टचस्क्रीन
  • डिजिटल स्पीडोमीटर
  • हल्की और आसान ड्राइव
  • CNG में भी उपलब्ध

4.Renault Kwid

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Renault Kwid उन लोगों के लिए बनी है जो बजट कार में भी स्टाइल और फीचर्स चाहते हैं।इसका SUV-जैसा फ्रंट, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडोमीटर और अच्छा ग्राउंड-क्लियरेंस बाजार में इसे खास बनाते हैं।Kwid के 1.0-लीटर इंजन की परफॉर्मेंस शहर और हाइवे दोनों में ठीक रहती है और माइलेज भी अच्छा मिलता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार बजट में भी स्टाइलिश दिखे तो Kwid एक बेहतरीन विकल्प है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.0L पेट्रोल
  • Power: 69 PS
  • Torque: 92.5 Nm
  • Mileage: 20-22 kmpl
  • Price: ₹4.2-₹5.9लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • 8″ टचस्क्रीन
  • रिवर्स कैमरा
  • SUV जैसा लुक
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

5.Tata Tiago

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Tata Tiago की सबसे बड़ी खासियत इसकी मज़बूत बिल्ड क्वालिटी है। यह 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है जो इसे सेफ्टी के मामले में अपने सेगमेंट में टॉप बनाती है।इसके अंदर का स्पेस अच्छा है और इंजन रिफाइंड है।Tiago उन छोटे परिवारों के लिए सही है जो छोटी लेकिन सुरक्षित और टिकाऊ कार चाहते हैं।
अगर आपकी प्राथमिकता सेफ्टी ,मजबूत बॉडी है तो Tiago आपकी पहली पसंद बन सकती है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.2L पेट्रोल
  • Power: 86 PS
  • Torque: 113 Nm
  • Mileage: 19-20 kmpl
  • Price: ₹4.5- ₹8.9 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • 4-स्टार Global NCAP
  • टचस्क्रीन
  • ABS + EBD
  • प्रीमियम इंटीरियर

6.Hyundai Grand i10 Nios

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Grand i10 Nios एक कॉम्पैक्ट कार है लेकिन इसे प्रीमियम तरीके से डिजाइन किया गया है। Nios उन लोगों के लिए है जिन्हें एक छोटी लेकिन फीचर-भरी और आरामदायक कार चाहिए।इसमें बड़े टचस्क्रीन, कनेक्टेड फीचर्स, आरामदायक सीटें और शानदार बिल्ड क्वालिटी मिलती है।
यह कार शहर में चलाने के लिए स्मूथ है और इसका साउंड इंसुलेशन भी कमाल का है, जिससे अंदर शोर बहुत कम आता है।
अगर आप एक छोटे आकार की कार में भी प्रीमियम अहसास चाहते हैं तो Grand i10 Nios परफेक्ट है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.2L पेट्रोल
  • Power: 83 PS
  • Torque: 113 Nm
  • Mileage: 18-20 kmpl
  • Price: ₹5.4- ₹8.3 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • 8″ टचस्क्रीन
  • वायरलेस Android Auto / CarPlay
  • साइलेंट केबिन
  • एयरबैग्स और सेफ्टी फीचर्स

7.Maruti Celerio

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Celerio अपनी जबरदस्त माइलेज के लिए जानी जाती है। इसका AMT गियरबॉक्स बहुत स्मूथ है और शहर में ड्राइव करना बेहद आसान महसूस होता है।नई Celerio में अंदर जगह भी पहले से ज्यादा दी गई है, इसलिए फैमिली यूज़ में भी यह कार आरामदायक है।अगर आपकी प्राथमिकता है कम खर्च, ज्यादा माइलेज और आसान ड्राइविंग तो Celerio आपके लिए एकदम सही है।
Miles per litre के मामले में Celerio बाजार की सबसे किफायती कारों में से एक है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.0L पेट्रोल
  • Power: 68.5 PS
  • Torque: 91.1 Nm
  • Mileage: 26 kmpl तक
  • Price: ₹4.69-₹6.28 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • सबसे किफायती माइलेज
  • आसान AMT गियरबॉक्स
  • प्रैक्टिकल केबिन
  • हल्की ड्राइव

8.Tata Punch EV

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Punch EV का बेस वेरिएंट शहर के उपयोग के लिए बनाया गया है। यह कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ SUV जैसा मजबूत डिज़ाइन देती है।
इसका छोटा बैटरी विकल्प रोजाना की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है और इसका केबिन प्रीमियम फील देता है।
अगर आप छोटी EV चाहते हैं लेकिन Comet EV से थोड़ी बड़ी और मजबूत तो Punch EV एक बहुत अच्छा विकल्प है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Battery: 25-35 kWh (Light Variant)
  • Range: 250-350 km
  • Power: 82-120 PS
  • Torque: 114-190 Nm
  • Price: ₹10-12 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • मजबूत SUV बॉडी
  • बड़ा बूट
  • टचस्क्रीन
  • आधुनिक EV फीचर्स

9.Maruti Wagon R

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Wagon R लंबे समय से बजट-कार श्रेणी में लोकप्रिय रही है। 2025 में भी यह उपलब्ध है और इसके वेरिएंट्स में अभी विकल्प मिलते हैं। कॉम्पैक्ट स्टाइल, भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क और कम मेंटेनेंस-खर्च की वजह से यह रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए एक अच्छा विकल्प है। Wagon R छोटे परिवारों के लिए सबसे प्रैक्टिकल कार है।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.0L / 1.2L पेट्रोल
  • Power: 56-90 PS
  • Torque: 82-113.7Nm
  • Mileage: 22-25 kmpl
  • Price: ₹5-₹6 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • बड़ा स्पेस
  • CNG विकल्प
  • आसान राइड
  • Maruti की सर्विस नेटवर्क

10.Maruti Swift

भारत की 10 सबसे छोटी और बजट-फ्रेंडली कारें (2025)

Swift युवाओं और शहर में चलाने वालों की शुरू से ही पसंदीदा कार रही है।Swift अब भी बाजार में है और अगर आप बजट से थोड़ा ऊपर बजट रखते हैं, तो यह कार बहुत अच्छा विकल्प है ।इसमें आपको अच्छा माइलेज, भरोसेमंद सर्विस और नए वेरिएंट्स मिलते हैं।

इंजन, परफॉर्मेंस,पावर,माइलेज,कीमत:

  • Engine: 1.2L पेट्रोल
  • Power: 81 PS
  • Torque: 112 Nm
  • Mileage: 22 kmpl तक
  • Price: ₹5.78-₹8.7 लाख

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • स्पोर्टी ड्राइव
  • हल्का वजन
  • शार्प डिज़ाइन
  • भरोसे

निष्कर्ष

भारत में छोटी और बजट-फ्रेंडली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि ये कारें शहर में चलाने के लिए आसान, मेंटेनेंस में सस्ती और माइलेज के मामले में बेहद किफायती होती हैं। MG Comet EV जैसी आधुनिक इलेक्ट्रिक कारें उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो भविष्य की टेक्नोलॉजी अपनाना चाहते हैं, जबकि Alto K10, S-Presso, Kwid और Celerio जैसी पेट्रोल कारें रोज़मर्रा के उपयोग और कम खर्च में चलने के लिए परफेक्ट विकल्प हैं।

वहीं Tata Tiago सुरक्षा के लिए, Grand i10 Nios प्रीमियम अनुभव के लिए और Wagon R ज्यादा स्पेस की जरूरत वाले परिवारों के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं।

अंत में, आपके बजट, आपकी चलाने की जरूरतें और आपकी प्राथमिकताएँ ही तय करेंगी कि इन छोटी कारों में से कौन-सी कार आपके लिए सबसे सही बैठती है, क्योंकि हर कार अपने आप में खास है।

इन्हें भी पढ़े :