भारत में ज्यादातर परिवार मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वे ऐसी बाइक चाहते हैं जो तकनीकी रूप से एडवांस हो लेकिन बजट में भी आए — चाहे वह मेंटेनेंस कॉस्ट हो या खरीदने की कीमत। साथ ही उसमें वे सभी बेहतरीन फीचर्स भी हों जो आमतौर पर किसी टॉप क्लास बाइक में मिलते हैं। ऐसे में Bajaj Pulsar N125 बिल्कुल वही विकल्प है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं — यह सभी जरूरतों को पूरा करता है।

शक्तिशाली इंजन और ट्रांसमिशन
यह Bajaj Pulsar N125 124.4cc के टाइट, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो BS6 फेज़ II मानकों पर आधारित है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बाइक को 105 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुँचाने में मदद करता है, और यह सड़क पर एकदम स्मूद, आरामदायक और सुविधाजनक राइड का अनुभव देती है।
ईंधन खपत और बेहतरीन प्रदर्शन
हर बजाज बाइक में एक चीज़ जो हमेशा संतुष्ट करती है, वह है फ्यूल एफिशिएंसी, और यह बाइक भी इसमें पीछे नहीं है। Bajaj Pulsar N125 असल दुनिया में 55 से 60 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी की यात्रा को बिना बार-बार फ्यूल की चिंता किए पूरा करने का भरोसा देता है।
एडवांस सुरक्षा और सुरक्षित सुविधाएं
सेफ्टी फीचर्स के मामले में यह बाइक एक असाधारण स्थान पर आती है। इसमें आगे की ओर 240mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जो कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और सिंगल चैनल ABS के साथ आता है। इसका बॉडी फ्रेम ट्यूबलर है, जिसमें आगे टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ये सभी फीचर्स मिलकर सड़क पर एक बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद राइड का वादा करते हैं।
इलेक्ट्रिकल फीचर्स और जबरजस्त पर्फोर्मांस
अगर हम Bajaj Pulsar N125 के इलेक्ट्रिकल फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED प्रोजेक्टेड हेडलैंप, LED टेल लाइट, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, डिजिटल-एनालॉग और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें USB टाइप चार्जिंग सुविधा, साइड स्टैंड पर इंजन ऑटो कट-ऑफ, गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल इकोनॉमी इंडिकेटर और इंजन ऑटोमैटिक कट-ऑफ सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इसके लुक और खूबियों के साथ एक असाधारण बाइक बनाते हैं।

इस Bajaj Pulsar N125 की कीमत
इस Bajaj Pulsar N125 बाइक की कीमत इसके वेरिएंट पर निर्भर करती है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में आती है — स्टैंडर्ड और डिस्क प्लस CBS स्टैंडर्ड वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹95,000 है, जबकि डिस्क प्लस CBS वेरिएंट की कीमत करीब ₹1,00,000 एक्स-शोरूम है। यह कीमतें देश के अलग-अलग राज्यों में थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं।





