आज भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है खासकर e-rickshaw सेगमेंट में। इसी बढ़ते बाजार को देखते हुए Bajaj Auto ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक रिक्शा Bajaj Riki लॉन्च कर दी है। अब तक e-rickshaw मार्केट में ज्यादातर unorganised कंपनियाँ थीं लेकिन Riki के आने से यह बाजार न सिर्फ प्रोफेशनल होगा बल्कि यात्री सुरक्षा, ड्राइवर कमाई और भरोसे के स्तर पर भी बड़ा बदलाव आएगा। Riki के साथ Bajaj अब दो-पहिया, तीन-पहिया और इलेक्ट्रिक तीन-पहिया तीनों कैटेगरी में मौजूद है।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी:
इस Bajaj Riki का डिज़ाइन पारंपरिक e-rickshaw से काफी अलग और अधिक आधुनिक है। Bajaj Riki में monocoque चेसिस दिया गया है यह वही तकनीक है जो बड़ी कारों में इस्तेमाल होती है, जहाँ बॉडी और फ्रेम एक ही स्ट्रक्चर बनाते हैं। तो चलिए ये भी जान लेते है की इसका फायदा क्या होगा :-
- ज्यादा मजबूती
- कम वाइब्रेशन
- लंबी लाइफ
- बेहतर सुरक्षा
इसके अलावा सामने independent सस्पेंशन और पीछे मजबूत लीफ-स्प्रिंग सेटअप दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी Riki ज्यादा स्थिर और आरामदायक महसूस होती है।
बैटरी और रेंज:
Bajaj Riki का सबसे बड़ा आकर्षण है इसकी रेंज। कंपनी ने इसमें 5.4 kWh lithium-ion बैटरी लगाई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 149 km तक चल सकती है। यह रेंज बाकी e-rickshaw के मुकाबले काफी ज्यादा है, जहाँ अधिकतर मॉडल 80-110 km तक ही चलते हैं।
फास्ट चार्जिंग समय:
- 4 4.5 घंटे में पूरी चार्जिंग
- 3 साल की बैटरी वारंटी
लास्ट-माइल राइड्स, शहर में बार-बार स्टॉप और दिनभर की ड्राइविंग इन सबके लिए यह रेंज ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने में ज्यादा मदद करेगी।
वेरिएंट्स:
Bajaj Riki दो वेरिएंट्स में आती है:
1.Riki P4080 (Passenger) यात्रियों के लिए
यह पैसेंजर वेरिएंट आरामदायक सीटिंग, मजबूत ढांचे और बेहतर लेगरूम के साथ आता है।
2.Riki C4005 (Cargo) सामान ढोने के लिए
इस कार्गो मॉडल की रेंज करीब 164 km तक है जिससे यह छोटे व्यापारियों और डिलीवरी करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
दोनों ही वेरिएंट Bajaj के बड़े नेटवर्क में आसानी से सर्विस और स्पेयर उपलब्ध करवाएँगे।

फीचर्स:
Bajaj Riki को एक इलेक्ट्रिक रिक्शा के तौर पर नहीं बल्कि एक सुरक्षित शहर वाहन की तरह डिजाइन किया गया है। इसके मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:
- मजबूत मॉनोकोक चेसिस
- इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन
- हाइड्रोलिक ब्रेक
- LED लाइटिंग
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- रिवर्स मोड
- बेहतर सीटिंग और स्पेस
- शून्य धुआँ, कम शोर
ये सभी फीचर्स ड्राइवर की कमाई, यात्रियों की सुरक्षा और वाहन की लंबी आयु सुनिश्चित करते हैं।
कीमत:
Bajaj Riki की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.90 लाख से शुरू होती है। कीमत के हिसाब से यह अपने सेगमेंट में बहुत ही मजबूत विकल्प है क्योंकि आम e-rickshaw में न रेंज अच्छी मिलती है और न ही इतनी विश्वसनीयता।
क्यों Riki बदल देगी e-rickshaw मार्केट?
भारत में e-rickshaw मार्केट बहुत बड़ा है, लेकिन आपको ज्यादातर वाहनों में कम रेंज, कमजोर चेसिस, लगातार सर्विस की समस्या, खराब सस्पेंशन, बहुत कम वारंटी जैसी कमजोरियाँ होती हैं। Bajaj Riki इन सभी समस्याओं को कवर करती है। जैसे की इसमे आपको इसमें मिलती है।
- बेहतर रेंज
- मजबूत बॉडी
- Bajaj ब्रांड का भरोसा
- किफायती कीमत
- आसान सर्विस
इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि Riki आने वाले सालों में मार्केट का सबसे भरोसेमंद मॉडल बन सकता है।
भारत में लॉन्च
कंपनी ने घोषणा की है कि वे Riki को 2026 की पहली तिमाही तक 200+ शहरों में उपलब्ध कर देंगे। इसका मतलब ड्राइवरों को बेहतर प्रोडक्ट, यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और पूरे मार्केट को एक नया स्तर मिलेगा।
निष्कर्ष

Bajaj Auto Riki एक ऐसा इलेक्ट्रिक रिक्शा है जिसने e-rickshaw मार्केट में अधिक फीचर्स , रेंज और सुरक्षा का नया मानक स्थापित किया है। मजबूत बिल्ड, लंबी रेंज, किफायती कीमत और Bajaj का भरोसा ये सभी चीज़ें Riki को बाजार में सबसे खास बना देती हैं। अगर ड्राइवर स्थिर कमाई, यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, और शहरों को स्वच्छ मोबिलिटी चाहिए तो Riki एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़े :





