Amazfit ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Amazfit Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो रोज़मर्रा की फिटनेस के साथ-साथ एडवांस ट्रेनिंग, लॉन्ग बैटरी लाइफ और आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। कंपनी ने इसमें बड़ा और अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले, AI-आधारित Zepp Coach, ऑफलाइन मैप्स और पावरफुल बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं।
मजबूत और प्रीमियम डिजाइन
Amazfit Active Max को हल्के लेकिन मजबूत एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी के साथ तैयार किया गया है। यह डिजाइन रोज़ाना पहनने से लेकर हेवी वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटी तक हर स्थिति में टिकाऊ महसूस होता है।
1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले

इस Amazfit Active Max स्मार्टवॉच में 1.5-इंच का अल्ट्रा-ब्राइट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। तेज धूप, जिम लाइट्स या पहाड़ी इलाकों जैसी परिस्थितियों में भी स्क्रीन पर डेटा साफ दिखाई देता है। बड़ा डिस्प्ले वर्कआउट स्टैट्स, मैप्स और नोटिफिकेशन को पढ़ना आसान बनाता है।
Bigger Battery, Max Endurance: 25 दिन तक की बैटरी लाइफ
Amazfit Active Max की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच सामान्य इस्तेमाल में 25 दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है। इसमें डेली वर्कआउट, स्लीप ट्रैकिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग शामिल है। लंबे रन और आउटडोर ट्रेनिंग के दौरान भी यह वॉच लगातार आपका साथ निभाती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती।
Zepp Coach AI
इस Amazfit Active Max वॉच में Zepp Coach AI फीचर दिया गया है, जो आपकी परफॉर्मेंस और रिकवरी के आधार पर पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान बनाता है। यूज़र 3K, 5K, 10K, हाफ मैराथन और फुल मैराथन जैसे रनिंग प्लान चुन सकते हैं। यह AI कोच बताता है कि कब ज़्यादा मेहनत करनी है और कब शरीर को आराम देना ज़रूरी है।
170+ वर्कआउट मोड्स और स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

Amazfit Active Max में 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। इसमें रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज़ शामिल हैं। स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फीचर अपने आप सेट्स और रेस्ट टाइम को पहचान लेता है, जिससे जिम ट्रेनिंग ज्यादा प्रभावी बनती है।
Free Downloadable Maps और 4GB स्टोरेज
यह Amazfit Active Max स्मार्टवॉच 4GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है, जिसमें करीब 100 घंटे तक के पॉडकास्ट स्टोर किए जा सकते हैं। इसके अलावा, ऑफलाइन मैप्स का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बिना नेटवर्क के भी आउटडोर रूट नेविगेशन संभव है। यह फीचर हाइकिंग और लॉन्ग रन के शौकीनों के लिए खास उपयोगी है।
BioCharge Energy Monitoring

Amazfit Active Max में BioCharge Energy Monitoring फीचर दिया गया है। यह फीचर आपकी डेली एक्टिविटी, वर्कआउट और स्ट्रेस लेवल के आधार पर एक स्कोर देता है, जिससे आपको समझ आता है कि शरीर ट्रेनिंग के लिए तैयार है या आराम की ज़रूरत है। यह स्मार्ट ट्रेनिंग और बेहतर रिकवरी में मदद करता है।
Zepp App सपोर्ट
इस Amazfit Active Max स्मार्टवॉच के साथ Zepp App मिलता है जो ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग के लिए एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लिया जाता और यूज़र को डिटेल्ड इनसाइट्स मिलती हैं।
कीमत और उपलब्धता
Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में ₹15,999 की कीमत पर लॉन्च की गई है। यह फिलहाल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदी जा सकती है।
निष्कर्ष

Amazfit Active Max उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प है जो बड़ी AMOLED स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, AI-आधारित कोचिंग और आउटडोर-फ्रेंडली फीचर्स चाहते हैं। फिटनेस, रनिंग और डेली हेल्थ ट्रैकिंग को गंभीरता से लेने वालों के लिए यह Amazfit Active Max स्मार्टवॉच एक प्रीमियम और भरोसेमंद चॉइस बनकर सामने आती है।
इन्हें भी पढ़े :-
- Lava Blaze Duo 3 बना बजट सेगमेंट का सबसे अलग 5G फोन – डुअल AMOLED डिस्प्ले, क्लीन Android और 50MP कैमरा के साथ जबरदस्त एंट्री
- Redmi Pad 2 Pro बना मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट का नया गेम-चेंजर – बड़ा 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल Snapdragon और 12,000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त एंट्री
- Samsung का नया टैबलेट अब बजट में – Samsung Galaxy Tab A11+ Deal Explained





