ऑटोमोबाइल की दुनिया में जब भी लग्जरी कार की बात होती है तो Mercedes Benz का नाम जरूर आता है।वहीं टेक्नोलॉजी और फीचर्स की बात हो तो Mercedes-Benz S-class का नाम पहले लिया जाता है। Mercedes-Benz S-class एक कार नहीं है बल्कि एक लग्जरी क्राइटेरिया है। वहीं कम्पनी अब 2027 Mercedes-Benz S-class Facelift वर्जन के लिए विशेष बदलाव कर रही है। इस कार में ऐसे-ऐसे फीचर्स लोड किये जा रहे हैं जो आने वाले समय में Mercedes-Benz S-class मॉडल को नई दिशा देंगे।
Mercedes-Benz S-class Facelift में कोई साधारण अपडेट नहीं होने वाला बल्कि इस अपडेट में 50% नए बदलाव किए जा रहे हैं। जी हां केवल ऊपरी तौर पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्राइविंग असिस्टेंट में भी दमदार बदलाव किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से 2027 का यह फेसलिफ्ट वर्जन पहले से ज्यादा बोल्ड, पहले से ज्यादा पावरड्रिवन पहले से ज्यादा स्मार्ट और फ्यूचर रेडी बन जाएगा।
Mercedes-Benz S-class facelift 2027 में क्या प्रमुख बदलाव क्या होंगे?
पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रेजेंटेबल डिजाइन :मर्सिडीज़ बेंज एस क्लास की डिजाइन पहले से ही काफी इंप्रेसिव थी, अब इसके 2027 फेसलिफ्ट में भी इसके ट्रेडिशनल स्कीलनेस को बरकरार रखा जाएगा। लेकिन अब यह डिजाइन पहले से ज्यादा एग्रेसिव और शानदार हो जाएगा। जिसमें फ्रंट ग्रील को 20% तक बड़ा किया जा रहा है।
इल्यूमिनेटेड ग्रिल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाड़ी में रोड प्रसेंस को और बेहतर करने के लिए 3 डाइमेंशनल क्रोम स्टार एलिमेंट्स इस्तेमाल किया जा रहे हैं। बात करें गाड़ी में इस्तेमाल किए जाने वाले हेडलैंप्स और टेल लैंप्स की तो अब स्टार थीम्स LED डिजाइन का इस्तेमाल हो रहा है। डिजिटल लाइट हेडलैंप्स को अब माइक्रो LED से रिप्लेस किया जा रहा है। यह पिछले सिस्टम की तुलना में 40% ज्यादा हाई रेजोल्यूशन होंगे जो कम रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी और नेविगेशन प्रदान करेंगे।
सबसे खास बात इस गाड़ी में दरवाजे के पास भी लाइट की व्यवस्था होगी जो की गाड़ी में एंट्री और एग्जिट दोनों के समय लग्जरी का अनुभव करवाएगा।
इंटीरियर हो जाएगा पहले से ज्यादा डिजिटलाइज्ड और लग्जरियस : Mercedes-Benz S-class का इंटीरियर भी अब पहले से ज्यादा दमदार होने वाला है। गाड़ी के अंदर भरपूर डिजिटाइजेशन और हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाड़ी में MBUX सुपर स्क्रीन डैशबोर्ड पूरे हिस्से में फैलाया जाएगा। गाड़ी में 3 स्क्रीन शामिल किए जाएंगे :
- 12.3 डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 14.4 इंच सेंट्रल इन्फोटेनमेंट स्क्रीन
- 12.3 इंच फ्रंट पैसेंजर्स स्क्रीन

यह सारी स्क्रीन मर्सिडीज़ बेंज ऑपरेटिंग सिस्टम MB OS से चलेगी। इस गाड़ी में OTA अपडेट सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। साथ ही गाड़ी में अब केवल टच स्क्रीन नियंत्रण ही नहीं बल्कि फिजिकल एक्सेस भी दिया जा रहा है जो की यूजर्स की कंप्लेंट के बाद बदला गया है।
पहली ऐसी गाड़ी जो AI पावर सिस्टम से लैस होगी: Mercedes-Benz S-class 2027 Facelift MBUX सिस्टम और जेनरेटिव AI क्षमताओं से लैस होगा। यह आपको ChatGpt से बात करने की सुविधा भी देगा। मतलब यहां आप भी मर्सिडीज़ वॉइस कमांड से अपनी गाड़ी से बात कर सकते हैं। यह आपको बिल्कुल ह्यूमन फ्रेंडली ड्राइव अनुभव प्रदान करने वाली है। इस गाड़ी में केवल ड्राइवर ही नहीं बल्कि यात्रियों को लग्जरियस अनुभव प्रदान किया जाएगा।
- गाड़ी में होगा भरपूर मनोरंजन
- डिटैचेबल रियर कंट्रोल टेबलेट
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सपोर्ट
- और एनहांस एंबिएंट लाइट
कस्टमाइजेशन के भरपूर ऑप्शन: Mercedes-Benz S-classफेसलिफ्ट 2027 में कंपनी ने पर्सनलाइजेशन स्तर को ऊपर कर दिया है। जी हां अब ग्राहक इस गाड़ी में अपनी सुविधा अनुसार बाहरी पेंट का रंग और अंदर इंटीरियर की कांबिनेशन चुन सकता है। अपने हिसाब से यूजर इसे कस्टमाइज करवा सकता है। वह भी अनलिमिटेड तरीके से यहां 150 से ज्यादा बाहरी पेंट रंग और 400 से ज्यादा इंटीरियर कांबिनेशन ऑप्शंस ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
पावर ट्रेन विकल्प: Mercedes-Benz S-class Facelift 2027 पहले से ज्यादा powertrain और eco Friendly हो जाएगी। गाड़ी में पावर ट्रेन के कई प्रकार के विकल्प दिए जा रहे हैं जिसमें हाइब्रिड से लेकर टर्बो और डीजल वेरिएंट उपलब्ध है।
- S450 S500: 3.0L इनलाइन सिक्स माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन
- S580 4MATIC: ट्विन टर्बो V8 माइल्ड हाइब्रिड
- डीजल वेरिएंट्स : S350d और S450d
- प्लग इन हाइब्रिड : S450 और S580
सेफ्टी फ़ीचर्स: Mercedes-Benz S-class 2027 सेफ्टी फीचर्स में भी काफी आगे रहने वाली है। इस गाड़ी में नेक्स्ट जेनरेशन MB-DRIVE सपोर्ट सिस्टम, एफिशिएंट सेंसर हार्डवेयर, कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर को शामिल किया गया है। जिसमें मिलेगा
- एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
- लेन असिस्ट
- इवेसिव स्टीयरिंग सपोर्ट
- 360 डिग्री कैमरा पार्किंग सेंसर
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- और सारे प्रीमियम सेफ्टी फीचर जो गाड़ी को बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Mercedes-Benz S-class 2027 Facelift एक बड़ा अपडेट नहीं होने वाला बल्कि यह तकनीकी और लग्जरी फीचर्स का नया संसार बनेगा। यह कार ट्रेडिशनल मर्सिडीज़ के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर करती है। गाड़ी का AI ड्रिवन फ़ीचर इसे पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग और स्मूथ बनाता है। साथ ही इंजन के ढेर सारे विकल्प इसी फ्यूचर रेडी बनाते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





