Renault Duster 2026 New Gen : क्या है रेनॉल्ट डस्टर में ऐसा खास जो उसे अपने पुराने वर्जन से बेहतर बनाता है

Renault Duster

भारतीय SUV प्रेमियों के लिए Renault ने अपनी शानदार पेशकश Renault Duster 2026 New Gen को आखिरकार लॉन्च कर दिया है।यह आधुनिक डिजाइन उन्नत तकनीक और हाइब्रिड पावर ट्रेन का एक परफेक्ट कांबिनेशन है और यह इशारा है Renault का की वे एक बार फिर से इंडियन ऑटोमोबाइल सेगमेंट में धमाकेदार वापसी करने को तैयार है।

Renault Duster 2026 असल में वही डस्टर है जिसने 2012 में भारत में SUV गाड़ियों की पहल शुरू की थी और अब एक बार फिर से नई तकनीक के साथ यह बाजारों में लौटने का निर्णय कर चुकी है। हालांकि इस बार यह तकनीक पहले से बहुत बेहतर और इको फ्रेंडली तकनीक है।

Renault Duster के पीछे आखिर Duster की स्ट्रैटेजी क्या है ?

Renault Duster ने एक समय पर भारत में SUV सेगमेंट पर राज किया, परंतु समय के साथ Creta, Seltos, Grand Vitara ने इसका मार्केट छीन लिया। परंतु अब Duster भारत के बाजार में फिर से वापसी करना चाहता है और इसी के चलते उन्होंने Renault Duster को नए तरीके से लॉन्च करने की प्लानिंग की है। इसमे कंपनी ने हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

Renault Duster

हालांकि आने वाले समय में EV एडॉप्शन भी किया जाएगा। परंतु तब तक माइलेज परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ही सही विकल्प लगा। NewGen Renault Duster को ऐसे डिजाइन और फीचर्स के साथ लाया गया है कि यह अब Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti e Vitara और Toyota Hyryder को सीधी टक्कर देगी। सबसे खास बात इसे Renault ने Renault- Nissan के CMFB ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है जो भारत की सड़कों पर अपनी पकड़ बनाने के लायक है।

क्या है Renault Duster की नई डिजाइन और आधुनिक तकनीक

Renault Duster

डिज़ाइन और लुक: Renault Duster का डिजाइन पहले की तरह ही बॉक्सी मेंटेन किया गया है। परंतु इसमें फीचर्स सारे अत्याधुनिक डाले गए हैं। सामने का ग्रिल अब पहले से ज्यादा विजिबल होगा। बड़े LED लाइट्स और स्क्लप्टेड बोनट इसे बेहतरीन रोड प्रेजेंस देते हैं। सामने के साथ-साथ इसके पीछे भी आधुनिक LED टेललैंप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके शार्प लाइन पीछे के लुक को और ज्यादा मस्क्युलिन और शानदार बनाते हैं। बात करें इंटीरियर की तो इस गाड़ी में इंफोटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने दी गई है।

  • 10.1 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो
  • फ्रंट वेंटीलेटर सीट
  • वाई-फाई कनेक्टिविटी और वायरलेस चार्जर

इंजन का विकल्प जो होगा इको फ्रेंडली : Renault Duster ने इस बार SUV मार्केट में अन्य गाड़ियों को टक्कर देने के लिए बेहतर इंजन विकल्प देने की ठानी है। इसलिए उन्होंने हाइब्रिड तकनीक को चुना। आधुनिक हाइब्रिड पावर ट्रेन इंजन जो न केवल गाड़ी को बेहतर माइलेज देंगे बल्कि अगले 5 सालों तक गाड़ी को फ्यूचर रेडी भी रखेंगे।गाड़ी के TOP SPEK वेरिएंट में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैट्री पैक मिलता है। यह सिस्टम EV, ICE दोनों मोड पर परफेक्टली काम करता है। और हर बार ब्रेक लगाने पर बैटरी में एनर्जी स्टोर हो जाती है जो गाड़ी को बेहतर माइलेज प्रदान करती है।

इंजन विकल्प :

  • 1.0 L टर्बो पैट्रोल जो 101BHP पावर जेनरेट करेगा
  • 1.3 L टर्बो पैट्रोल जो 162 BHP पावर जेनरेट करेगा
  • 1.8 लीटर हाइब्रिड GDi टर्बो पैट्रोल जो हाइब्रिड और टॉप स्पेक वेरिएंट के साथ बेहतर कांबिनेशन क्रिएट करेगा।
  • यह गाड़ी ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ही ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी: New Renault Duster में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इस गाड़ी में ADAS टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहे हैं विभिन्न सेफ्टी फीचर्स

  • गाड़ी में 6 एयरबैग जिसमें ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग शामिल है
  • साथ ही मिल रहा है एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • पार्किंग असिस्टेंट
  • रियर व्यू कैमरा
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
  • एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन
  • हिल्स स्टार्ट असिस्ट
  • हिल डीसेंट असिस्ट
  • ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और लेन अलर्ट्स/ ड्राइवर अटेंशन अलर्ट

Renault Duster 2026 अनुमानित कीमत : Renault Duster का ऑफिशियल प्राइस मार्च में जारी किया जाएगा। मतलब कीमत ऑफिशल लॉन्च के समय ही तय की जाएगी। हालांकि ऑटो रिपोर्ट के अनुसार एक्सपेक्टेड एक्स शोरूम प्राइस कुछ इस प्रकार से होंगे

  • बेस वेरिएंट: 10 लाख से 11 लाख
  • मिड लेवल वेरिएंट : 12 लाख से 15 लाख
  • टॉप एंड वेरिएंट :17 लाख से 20 लाख

निष्कर्ष

Renault Duster

कुल मिलाकर New Gen Renault Duster एक बहु प्रतीक्षित गाड़ी होने वाली है जो मार्च 2026 से भारत की सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। फिलहाल Renault ने तो केवल इस गाड़ी से पर्दा उठाया है अब रेनॉल्ट आगे की रणनीति तैयार करेगा और भारत के SUV मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए वह निश्चित ही इस गाड़ी को और दमदार और फ्यूचर रेडी बनाएगा ताकि आने वाले 5 से 7 सालों तक इस गाड़ी की टक्कर में कोई गाड़ी खड़ी ना हो पाए।

इन्हें भी पढ़े :-