भारतीय 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट आज बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इसी सेगमेंट में Hero Xtreme 125R, TVS Raider 125 और Honda CB125 Hornet जैसे तीन लोकप्रिय मॉडलों की टक्कर देखने को मिल रही है। ये तीनों बाइक युवाओं, रोज़मर्रा के उपयोगकर्ताओं और शहर तथा छोटे हाईवे राइडरों के बीच खास आकर्षण पैदा कर रहे हैं।आज हम इनकी कीमत, इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स, माइलेज की तुलना करके देखेगे की कौनसी बाइक आपके लिए बेस्ट है।
कीमत और उपलब्धता
सबसे पहले बात करें कीमत की:
- TVS Raider 125 की कीमत सबसे किफायती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82,000 से शुरू होती है और ड्यूल डिस्क वेरिएंट ₹95,600 के आसपास है।
- Hero Xtreme 125R- यह बाइक मध्यम प्राइस रेंज में आती है, जिसकी कीमत लगभग ₹92,500 से लेकर ₹1.05 लाख तक एक्स-शोरूम है।
- Honda CB125 Hornet -इन तीनों में सबसे महँगी बाइक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.12 लाख- ₹1.15 लाख के आसपास है।
अगर आपका बजट मुख्य प्राथमिकता है, तो TVS Raider 125 सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है।
इंजन और परफॉर्मेंस
तीनों बाइक 125cc सेगमेंट में हैं, लेकिन इंजन ट्यूनिंग और पावर डिलीवरी में थोड़ा अंतर मिलता है:
- Hero Xtreme 125R (124.7cc)- 11.4 PS की पावर@ 8,250rpm पर और 10.5 Nm का टॉर्क @ 6,500rpm पर
- TVS Raider 125 (124.8cc)- 11.38 PS की पावर @ 7,500rpm पर और 11.2 Nm का टॉर्क @ 6,000rpm पर
- Honda CB125 Hornet (123.94cc )- 11.14 PS की पावर @ 7,500rpm पर और 11.2 Nm का टॉर्क @ 6,000rpm पर।
- Hero Xtreme 125R सबसे ज़्यादा पावर (पीक हॉर्सपावर) देता है, जबकि TVS Raider 125 और Honda CB125 Hornet में टॉर्क लगभग बराबर है।
- TVS Raider और Hornet थोड़ा बेहतर लो-एंड टॉर्क देंगे, जिससे सिटी ट्रैफिक और रोज़ाना राइडिंग में सहूलियत मिलती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
तीनों बाइक्स में आज के जमाने के हिसाब से अच्छे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन उनमें फर्क भी है:
Hero Xtreme 125R
सीमित लेकिन आधुनिक डिज़ाइन,कुछ वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS और क्रूज़ कंट्रोल मिलता है, जो 125cc सेगमेंट में एक खास फीचर है।
TVS Raider 125
नए ट्रिम्स में ड्यूल-डिस्क ब्रेक्स और TFT/ LCD स्क्रीन विकल्प,कुछ वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, वॉइस असिस्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Honda CB125 Hornet
स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर लुक,ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर स्टेबिलिटी से लैस जैसे गोल्डन USD फोर्क्स की वजह से प्रीमियम अनुभव देता है।
फीचर्स के हिसाब से TVS Raider और Honda CB125 Hornet थोड़े आगे हैं, खासकर टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड उपकरणों में।
डिज़ाइन और स्टाइल
तीनों बाइक्स का लुक अलग-अलग है और उसका असर राइडर के पसंद पर पड़ता है:
- Hero Xtreme 125R -एक साधारण लेकिन स्पोर्टी और क्लासिक लुक, जो रोज़ाना उपयोग और शहरी राइडिंग के लिए परफेक्ट है।
- TVS Raider 125-थोड़ा अधिक आधुनिक और यंग लुक है, खासतौर पर नए TFT स्क्रीन वेरिएंट के साथ।
- Honda CB125 Hornet- यह इसका सबसे “स्ट्रीटफाइटर’ डिज़ाइन है, गोल्डन USD फोर्क्स और बेहतरीन इंटीरियर स्टाइल इसे प्रीमियम बनाते हैं।
अगर आपको स्टाइल और प्रीमियम फ़ील पसंद है, तो CB125 Hornet सबसे उपयुक्त विकल्प है।
माइलेज और रोज़ाना उपयोग
125cc बाइक का सबसे बड़ा फायदा इसकी माइलेज और कम रखरखाव (मेंटेनेंस) है:
- TVS Raider 125-लगभग 56-57 kmpl या उसके आसपास माइलेज देता है।
- Hero Xtreme 125R भी लगभग 59-60 kmpl के करीब माइलेज मिलता है।
- Honda CB125 Hornet- करीब 55 kmpl माइलेज मिलता है।
रोज़मर्रा के काम और सिटी राइडिंग के लिए Xtreme 125R और Raider 125 थोड़ा बेहतर माइलेज ऑफ़र करते हैं।
किसे चुनें
- TVS Raider 125-अगर आप सबसे सस्ती, अच्छी माइलेज वाली और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बाइक चाहते हैं।
- Hero Xtreme 125R -अगर आपकी प्राथमिकता भार संतुलन, पावर और क्वालिटी फीचर्स हो जैसे ड्यूल ABS/क्रूज़ कंट्रोल।
- Honda CB125 Hornet-अगर आप स्टाइल, प्रीमियम लुक और लुक-फारवर्ड फीचर्स चाहते हैं।
निष्कर्ष

125cc सेगमेंट में तीनों बाइक अपने-अपने हिस्से में मजबूत हैं। TVS Raider 125 बजट एवं टेक्नोलॉजी का अच्छा मिश्रण देता है, Hero Xtreme 125R परफॉर्मेंस और सेफ़्टी फीचर्स के साथ संतुलित राइड देता है और Honda CB125 Hornet स्टाइल, प्रीमियम फ़ील और आधुनिक सस्पेंशन के लिए एक खास विकल्प है।
आपकी पसंद इसमें निर्धारित करेगी कि आपको किफायती, फीचर्स से लैस या प्रीमियम स्पोर्टी लुक कौन सी बाइक दे सकती है।
इन्हें भी पढ़े :-





