भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अब SUV सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि शौक बन चुकी है। इसी शौक को प्रीमियम बनाते हुए MG ला रही है अपनी अगली पेशकश MG Majestor. MG की MG Majestor इस पूरे खेल को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएगी। यह गाड़ी भारत मे 12 फरवरी 2026 को लांच होने वाली है। एक दमदार 7 सीटर जो MG की अब तक की सबसे खास पेशकश मानी जा रही है। पहले से बड़ा साइज, हाईटेक फीचर और ताकतवर इंजन इसीलिए इसका नाम Majestor रखा गया है क्योंकि इसके फीचर किसी मजेस्टिक व्हीकल से कम नहीं।
जब कभी बड़े आकार की शानदार फीचर्स वाली SUV की बात होती है तो भारत के ग्राहकों को Toyota, Fortuner जैसे आईकॉनिक मॉडल याद रहते हैं और MG भी इसी सेगमेंट में गेम चेंजर बनाकर उतरने वाली है। जैसे ही MG Majestor भारत के मार्केट में आएगी निश्चित की टोयोटा फॉर्च्यूनर को कांटे की टक्कर देगी। अब यह MG के लिए कंपटीशन का सवाल नहीं रह गया बल्कि यह है भारत की जनता को नए विकल्प देने का जज़्बा बन गया है।
MG Majestor का खास डिजाइन

MG Majestor की पहली झलक से यह पता चलता है कि यह गाड़ी भीड़ में सबसे अलग दिखने वाली है।
- गाड़ी के फ्रंट में ब्लैक आउट ग्रिल और LED DRL का बेजोड इस्तेमाल किया गया है जो इसे बेहतरीन रोड प्रेजेंस देता है।
- साथ ही स्टाइलिश हेडलैंप्स इसके आकर्षण को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।
- इस गाड़ी का स्टांस मजबूत, आकर्षक और बहुत ज्यादा विशाल है, जो की पारिवारिक यात्रा और ऑफ रोड को परफेक्ट बनाएगा।
- गाड़ी में मोटे आर्च क्लैड्डिंग, 19 इंच डुएल टोन एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
- साथ ही पीछे की ओर कनेक्ट LED टेल लाइट और मजबूत बम्पर के साथ MG Majestor का लोगो सब मिलाकर इस गाड़ी को एक दमदार और मस्क्युलिन लुक देते हैं।
शानदार केबिन और प्रीमियम फीचर्स
MG Majestor की खासियत इसका प्रीमियम लुक होने वाला है ,क्योंकि इसके इंटीरियर को बेहद ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। हालांकि इंटीरियर को लेकर अभी तक सारी जानकारी बाहर नहीं आई है लेकिन स्पाई इमेज से इतना पता चलता है की
- गाड़ी में 12.3 इंच का फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- थ्री ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- वेंटीलेटेड और पावर फ्रंट सीट्स
- पैनोरिक सनरूफ
- वायरलेस चार्जर
- प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- Level 2 ADAS
- 360° कैमरा, ESC, ABD
गाड़ी का पावर और परफॉर्मेंस
MG Majestor का पावर ट्रेन काफी दमदार होने वाला है।
- इस SUV में 2.5 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन जोड़ा जा रहा है जो देगा 213 BHP का पावर और 478nm का टॉर्क जिससे इस गाड़ी की शक्ति बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।
- इस गाड़ी में मिलेगा 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4/4 के विकल्प भी
- गाड़ी में पावर और ड्राइवर ट्रेन कांबिनेशन का बेहतर संयोजन देखने को मिलेगा जो सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि ऑफ रोड एडवेंचर्स में भी दमदार साबित करेगा।
क्या होगी भारत में MG Majestor की कीमत
MG Majestor को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत के बाजारों में यह 39 लाख से लेकर 49 लाख (एक्स शोरूम )पर बिकेगी। हालांकि जिस तरह से यह गाड़ी तैयार की जा रही है उस तरह से इतना प्राइस एकदम संतुलित प्राइस माना जाएगा। क्योंकि प्रीमियम SUV के दाम भारत के बाजारों में 40 से 50 लख रुपए होते हैं। वही जब फीचर्स प्रीमियम मिल रहे हैं वह भी हाईटेक सेफ्टी के साथ तो दम तो बढ़ाना वाजिब है।
MG Majestor का लॉन्च क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत के बाजारों में SUV का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। लोग अब फैमिली व्हीकल की डिमांड कर रहे हैं। वही बात करें दाम की तो लोगों के लिए 30 से 40 लख रुपए प्रीमियम व्हीकल पर खर्च करना काफी आम बात हो चुकी है। इसी क्रम MG Majestor का लॉन्च काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 7 सीटर प्रीमियम SUV के काफी लिमिटेड ऑप्शन भारत में मौजूद हैं।
वहीं MG Majestor जब एक नया ऑप्शन लेकर भारत के बाजार में आएगी तो निश्चित ही ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और अन्य ब्रान्ड्स MG Majestor से बेहतर बनने के लिए विशेष सुधार करेंगे।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर ब्रांड की यह प्रतिस्पर्धा ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है क्योंकि कम दामों में ब्रांड बेहतर सुविधाएं लोड करने की कोशिश करती है जो कि ग्राहकों को आकर्षित करने की स्ट्रैटेजी जरूर होती है परंतु ग्राहकों के लिए यह फायदे का सौदा होता है। ऐसे में 12 फरवरी 2026 को भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक नया मॉडल लॉन्च होगा और यह होगा MG Majestor का दमदार लॉन्च। एक नई सोच, नए फीचर और नए परफॉर्मेंस और प्रीमियम अनुभव की शुरुआत।
इन्हें भी पढ़े :-





