Jeep Meridians 2026: बदल जाएगा कंफर्ट का पूरा डेफिनेशन, जीप मेरिडियन की सीट्स में हुआ बदलाव

Jeep Meridians 2026

अगर आप लंबे समय से एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो 7 सीटर हो और जिसकी हर सीट पर बराबर का आराम मिले, तो Jeep Meridian का यह नया अपडेट आपको खुश कर देगा। जी हां, Jeep Meridian अब तक अपने शानदार रोड प्रेजेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थी परंतु अब Jeep Meridian ने अपने केबिन के स्ट्रक्चर और यात्रियों के कंफर्ट पर भी पूरा ध्यान दिया है। जिसके चलते उन्होंने स्लाइडिंग ‘सेकंड रो’ सीट फीचर अडॉप्ट कर लिया है।

यह फीचर जहां एक ओर गाड़ी को बहुत ज्यादा स्पेशल बनाएगा, वहीं ‘तीसरी रो’ के पैसेंजर को भी बहुत राहत देगा। Jeep Meridian अब एक फुल फैमिली कार बन जाएगी जिसकी वजह से गाड़ी में बैठना कंफर्ट तो देगा ही बल्कि ट्रिप के मजे को भी बढ़ाएगा।

Jeep Meridian की क्या है नई स्ट्रेटजी 

Jeep Meridian के पहले मॉडल में दूसरे और तीसरे रो, में बैठने वाले पैसेंजर्स को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती थी। खासकर तीसरे रो में बैठने वाले पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और इसी कमी को ध्यान में रखते हुए Jeep Meridian ने 2026 के मॉडल में एक जरूरी बदलाव कर दिया है।

अब Jeep Meridian ने फैमिली SUV की जरूरत को देखते हुए दूसरी पंक्ति की सीट को स्लाइडिंग बना दिया है। मतलब अब यह सीट आगे पीछे स्लाइड कर सकती है। हालांकि यह कोई बड़ा चमत्कार नहीं है लेकिन यह दैनिक जरूरत को बेहतर प्रैक्टिकल बनता है।

स्लाइडिंग सीट से Jeep Meridian की उपयोगिता में क्या बदलाव आएगा 

Jeep Meridians 2026
  • Jeep Meridian ने अपने सेकंड रो को longitudinal रूप से 130 से 140 m तक आगे पीछे स्लाइड करने लायक बना दिया है।
  •  इसका मतलब अब अगर गाड़ी में हर सीट पर पैसेंजर बैठा हो तो भी थर्ड रो में बैठने वाले पैसेंजर को बराबर का लेग रूम मिलेगा।
  •  वहीं यदि सेकंड रो में बैठने वाले पैसेंजर को ज्यादा आराम चाहिए तो वह सीट को पीछे खींचकर ज्यादा लेग रूम बन सकेगा। 
  • स्लाइडिंग फीचर से बूट स्पेस को भी बदला जा सकता है। 
  • मतलब अब आप Jeep Meridian में स्लाइडिंग फीचर का इस्तेमाल कर ज्यादा सामान लोड कर सकते हैं।
  • यह रोजमर्रा की ड्राइविंग को बहुत आरामदायक बनता है। खासकर बड़े परिवारों की लंबी यात्राओं में यह काफी मदद करता है।

Jeep Meridian के सुरक्षा फीचर

  •  जीप मेरिडियन में 6 एयर बैग्स स्टैंडर्ड रूप से मौजूद हैं।
  •  360 डिग्री कैमरा, हिल अप असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल
  •  एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
  •  ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्लाइंड डिटेक्शन असिस्ट
  • लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग
  • एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी इस गाड़ी में लोड किए गए हैं।
  •  साथ ही इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं जो बच्चों की सुरक्षा करते हैं।

Jeep Meridian का इंजन और परफॉर्मेंस:  

  • जीप मेरिडियन के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो-चार्जर डीजल इंजन दिया जा रहा है।
  • यह लगभग 170 BHP पावर और 350 nm टॉर्क जनरेट करता है। 
  • इस गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी 25 km/l जो की ARAI सर्टिफाइड है। 
  • गाड़ी में सिलेक्टेबल टैरेन मोड्स उपलब्ध है जो की ऑप्शनल वेरिएंट्स में मिल सकता है। यह गाड़ी ऑफ रोड और स्लिपरी सर्फेस पर दमदार परफॉर्मेंस दिखाती है।

गाड़ी के टेक्नोलॉजी फीचर्स

Jeep Meridian में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • 10.25 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  •  10.11 इंच टच स्क्रीन कनेक्ट इन्फोटेनमेंट 
  • 30 से ज्यादा कनेक्ट कार फीचर
  •  रिमोट इंजन स्टार्ट स्टॉप
  •  व्हीकल हेल्थ रिपोर्टिंग 
  • अलेक्सा इंटीग्रेशन 
  • वायरलेस फोन मिररिंग
  •  ब्लूटूथ वॉइस कमांड्स 

Jeep Meridian के अन्य कंफर्ट फीचर्स

Jeep Meridian एक 7 सीटर कंफर्टेबल SUV है जिसमें आपको मिलता है

  •  ड्यूल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  •  पैनोरिक सनरूफ़
  • 12 वे पावर एडजेस्टेबल वेंटीलेटेड फ्रंट सीट
  • स्लाइडिंग सेकंड रो

Jeep Meridian के लेटेस्ट अपडेट

  • Jeep Meridian में अब सेकंड रो की सीट को स्लाइडिंग फीचर्स के साथ तैयार किया जा रहा है। 
  • इसकी दूसरी रो की सीटें एरगोनॉमिक डिजाइन के आधार पर बनाई गई जो कि पहले से बहुत ज्यादा कंफर्टेबल है। 
  • सीट्स में 23 डिग्री टोरसो एंगल का सपोर्ट मिलता है जो शरीर को थकाता नहीं है। 
  • वही यह सीट 12 डिग्री तक रीक्लाइन भी हो सकती है जो लंबे सफर में आरामदायक हो जाती है। 
  • इस सीट को आगे पीछे किया जा सकता है जो कि दोनों रो के यात्रियों को आरामदायक अनुभव देती।

निष्कर्ष

Jeep Meridians 2026

Jeep Meridian 2026 का यह स्लाइडिंग सेकंड रो फीचर गाड़ी की प्रीमियम क्वालिटी को और ज्यादा बढ़ने वाला है। हालांकि इसके बाद दाम में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी, जिसके चलते प्रीमियम वेरिएंट 30-31 लाख रुपये एक्स शोरूम पर बिकेगा। वहीं अन्य बेस वेरिएंट 23.33 लाख से शुरू हो रहे हैं। कुल मिलाकर यदि आप भी फैमिली के कंफर्ट को देखते हुए एक शानदार प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं तो Jeep Meridian आपके लंबे सफर का साथी बन सकता है।

इन्हें भी पढ़े :-