Realme ने दिसंबर 2025 में Realme P4x 5G लॉन्च करके बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचा दी है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत चुकाने के मूड में नहीं हैं। लॉन्च के कुछ ही समय में यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय हो चुका है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Realme P4x 5G का डिजाइन पहली नज़र में ही प्रीमियम फील देता है। कंपनी इसे “एयरोस्पेस डिजाइन” कहती है, जो हाथ में पकड़ते ही मजबूत और संतुलित महसूस होता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। साइड में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर तेज और भरोसेमंद है, वहीं डुअल स्टीरियो स्पीकर वीडियो और गेमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
डिस्प्ले अनुभव
इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूद लगती है। 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के कारण धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है। हालांकि यह AMOLED नहीं है, फिर भी इस प्राइस रेंज में डिस्प्ले का अनुभव संतोषजनक कहा जा सकता है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग

Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग और हैवी यूज़ के दौरान फोन स्थिर रहता है। इसके साथ दिया गया VC फ्रॉस्टकोर कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता। बजट गेमर्स के लिए यह फोन एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी आसानी से दो दिन तक चल जाती है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया के बाद भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। गेम खेलने वालों के लिए दिया गया बायपास चार्जिंग फीचर इसे और खास बनाता है।
कैमरा परफॉर्मेंस
Realme P4x 5G में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है। रंग संतुलित रहते हैं और डिटेल भी ठीक मिलती है। हालांकि कम रोशनी में कैमरा औसत प्रदर्शन करता है। फ्रंट में दिया गया 8MP कैमरा वीडियो कॉल और सामान्य सेल्फी के लिए ठीक है, लेकिन कैमरा इस फोन का मुख्य आकर्षण नहीं है।
सॉफ्टवेयर और फीचर्स
फोन Realme UI 6.0 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। इंटरफेस साफ-सुथरा है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। AI इरेज़र जैसे टूल फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। कंपनी की ओर से दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है, जो इस कीमत में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
कीमत और उपलब्धता

Realme P4x 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Amazon ,Flipkart पर करीब ₹13,739 की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत ₹17,999 रखी गई थी। इस कीमत पर यह फोन बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत दावेदार बन जाता है।
इन्हें भी पढ़े :-
- कम कीमत में बड़ा धमाका: Lava Bold N1 क्यों बन रहा है बजट यूज़र्स की पहली पसंद, जानिए पूरी वजह
- क्यों Samsung Galaxy Tab S9 बन चुका है प्रीमियम टैबलेट यूज़र्स की पहली पसंद? AMOLED डिस्प्ले, S Pen और IP68 की ताकत
- 29 जनवरी को Realme मचाने वाला है सबसे बड़ा धमाका, 10,001mAh बैटरी के साथ आ रहा है Realme P4 Power 5G





