Skoda Kylaq Variant Launch: बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वैरियंट में क्या है खास?  क्यों लॉन्च होते ही छा गई Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

भारतीय SUV मार्केट में हर साल कोई ना कोई नया मॉडल आता है। लेकिन जब बात हो प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, ड्राइविंग डायनामिक्स और टर्बो परफॉर्मेंस की तो Skoda Auto India ने हमेशा से ही  SUV सेगमेंट में ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 2026 में Skoda ने अपनी सब-4 m SUV Skoda Kylaq को अपडेट कर दिया है और इसे 6 नए Rijigged वेरिएंट में पेश कर दिया है। जी हां, इन नए वेरिएंट के साथ Skoda Kylaq ने sub-4 m SUV सेगमेंट में धमाका मचा दिया है।

स्कोडा का नाम वैसे ही दमदार SUV के लिए लिया जाता है और अब Skoda ने Skoda Kylaq के नए वेरिएंट जैसे कि क्लासिक, क्लासिकआ+, सिग्नेचर, सिग्नेचर+, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज + जैसे नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। यह SUV केवल देखने में ही प्रीमियम नहीं है बल्कि इसके फीचर, इसके डायनामिक और इसके सेफ्टी पैकेज बड़ी से बड़ी ब्रांड को कांटे की टक्कर देते हैं और अब तो Skoda ने खरीदारों को अलग-अलग विकल्प प्रदान भी कर दिए हैं, जहां ग्राहक अपनी जेब के आधार पर अपने लिए परफेक्ट ट्रिम का चयन कर सकता है।

Skoda Kylaq नए वेरिएंट और उनके स्पेसिफिकेशन

Skoda Kylaq

Skoda Kylaq की लाइनअप को 6 वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 2 वेरिएंट हाल ही में जोड़े गए हैं। एक है Skoda Kylaq Classic और दूसरी है Skoda Kylaq Prestige+.आईए जानते हैं इनका विस्तारित विवरण

1. Classic ( base variant)

  • Skoda Kylaq Classic का एक्स शोरूम प्राइस 7.59 लाख से शुरू होता है।
  •  इस गाड़ी में 1.0L, 3 cylinder , Turbo Petrol ,6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ रहा है। 
  •  इसमें सेफ्टी फीचर्स के रूप में 6 एयरबैग, ABS ESC जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए जाएंगे।
  •  गाड़ी में 16 इंच स्टील व्हील्स होंगे और यह गाड़ी का बेसिक मॉडल है जो बजट फ्रेंडली SUV अनुभव देता है।

2.Classic + (New Edition)

  •  Skoda Kylaq के Classic+ नए एडिशन की कीमत 8.5 लाख एक्स शोरूम बताई जा रही है। 
  • हालांकि इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 9.5 लाख होगी। 
  • गाड़ी में मिल रहा है इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो डिमिंग ORVM
  •  रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल + 4 स्पीकर ऑडियो
  •  साथ ही सारे सेफ्टी फीचर्स जैसे कि  6 एयरबैग, ABS, ESC, TPMS 

3.Signature (Updated)

  • Skoda Kylaq के Signature वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 9.3 लाख मैन्युअल ट्रांसमिशन और 10 लाख ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए बताया जा रहा है। 
  • इस गाड़ी की खासियत होंगे इसके एलॉय व्हील्स ,10 इंच का टच स्क्रीन,
  •  रियर वाइपर और वॉशर, TPMS, Level 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, 
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो डिमिंग IRVM
  •  इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम Classic+ से बेहतर और सेफ्टी फीचर्स भी क्लासिक+ से बेहतर होने वाले हैं।

4.Signature+ (Updated Variant) 

  • Skoda Kylaq ने Signature+ जैसा नया वेरिएंट हाल ही में शामिल किया है, जिसकी एक्स शोरूम कॉस्ट 10.77 लाख मैन्युअल ट्रांसमिशन और 11.77 लाख ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए रखी है।
  •  इसमें है ऑटो हेडलाइट, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVM,
  •  डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, 
  • साथ ही मिलेंगे सारे सेफ्टी फीचर्स और इन्फोटेनमेंट फीचर्स जो की सिग्नेचर से काफी अपडेटेड होंगे।

5.Prestige 

  • Skoda Kylaq के Prestige वेरिएंट एक्स शोरूम दाम 11.75 से 12.75 लाख बताया जा रहा है।
  •  इस गाड़ी में मिलेंगे Signature+  के सारे फीचर्स साथ ही सिंगल पेन सनरूफ, 
  • वेंटीलेटेड सीट, 6 वे फारवर्ड सीट्स , 17 इंच डुएल टोन एलॉय व्हील्स, 
  • ऑटो डिमिंग IRVM, सारे उन्नत सेफ्टी फीचर्स और सारे इंफोटेनमेंट फीचर्स

6.Prestige + ( New Top Variant)

  • Skoda Kylaq स्कोडा का यह नया Prestige+ इसका टॉप वैरियंट है जिसे हाल ही में वेरिएंट की सूची में जोड़ा गया है। 
  • इसके दाम 11.99 से 12.99 लाख के बीच होने वाले हैं। 
  • इस ट्रिम में प्रेस्टीज के सारे फीचर्स जोड़े जाएंगे।
  •  साथ ही इसमें अपग्रेड फीचर्स भी अपलोड किए जाएंगे जैसे की LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 
  • एंबिएंट लाइटिंग, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, वायरलेस चार्जिंग,
  • अब तक के सारे उन्नत सेफ्टी फ़ीचर्स और यह सबसे आरामदायक भी होगी। 
  • यह अब तक का सबसे ज्यादा फीचर लोडेड वेरिएंट होगा जो Prestige+ को प्रीमियम अनुभव देगा।

कौन सा वेरिएंट लेना ग्राहक के लिए समझदारी का सौदा होगा 

  • यदि आप ऐसे ग्राहक है जो Skoda Kylaq खरीदना चाहते करते हैं, लेकिन आपका बजट टाइट है तो Classic+ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन काफी बेहतरीन है, क्योंकि इसमें ऑटोमेटिक फीचर्स और सारे प्रमुख फीचर्स जोड़े गए हैं।
  •  यदि आप Tech Savvy हैं और फीचर लवर है तो Signature+ का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन आपके लिए सही विकल्प होगा। इसके दाम टॉप वैरियंट से कम है और इसमें सारे बेस्ट इन सेगमेंट फीचर मिल रहे हैं।
  • वहीं यदि आप लग्जरी और कंफर्ट के दीवाने हैं तो आपके लिए हाल ही में जोड़ा गया Prestige+ वेरिएंट सही रहेगा। खासकर इसका ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला वेरिएंट जिसमें मिलेंगे आपको सारे अपडेटेड फीचर्स।

निष्कर्ष

Skoda Kylaq

कुल मिलाकर Skoda Kylaq के वेरिएंट लॉन्च के साथ कंपनी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह अब भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी लंबी पारी खेलने के लिए तैयार है। वही हाल ही में जोड़े गए Rijigged 2 नए वेरिएंट इस गाड़ी के फीचर्स को और भी बेहतर बना रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो Skoda Kylaq आने वाले कुछ समय में SUB 4m SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना लेगी।

इन्हें भी पढ़े :-