JSW Motors Jetour T2 SUV: 40 लाख में 130KM इलेक्ट्रिक रेंज वाली हाइब्रिड SUV जल्द होगी लॉन्च

JSW Motors Jetour T2 SUV

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बदलाव के एक नए कगार पर खड़ी है। जी हां, एक तरफ SUV की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है तो दूसरी ओर ग्राहक अब बेहतरीन टेक्नोलॉजी, माइलेज और इको फ्रेंडली SUV विकल्प तलाश रहे हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए JSW ग्रुप ने ऑटो सेक्टर में बड़ा दांव खेलने का निर्णय कर लिया है। अब JSW मोटर्स भारत में अपनी पहली SUV लॉन्च करने वाली है। यह SUV प्रीमियम तो होगी ही साथ ही हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भरपूर भी होगी।

जी हां, JSW की यह नई गाड़ी कोई आम गाड़ी नहीं होगी बल्कि ग्लोबल मार्केट में पहचान बन चुकी Jetour T2 पर आधारित गाड़ी होगी जिसे JSW अपनी खुद के ब्रांड नेम के साथ पेश करेगी। यह गाड़ी 2026 में अगस्त के बाद लांच होगी। यह गाड़ी JSW Jetour T2 SUV कंपनी की पहली कार जरूर होगी परंतु यह एक नींव रखने का काम करेगी क्योंकि आने वाले समय में JSW एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर लॉन्च करेगा।

Jetour T 2 क्या है? 

Jetour T2 मुख्य रूप से चाइनीज़ ऑटोमोबाइल कम्पनी चेरी ऑटोमोबाइल के सब ब्रांड Jetour द्वारा डिजाइन की गई एक मिड साइज SUV है जिसे ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है। और इसी के दम और क्षमता को ध्यान में रखते हुए JSW मोटर भारत में JSW बैच के साथ J2 को लॉन्च करेगी। मतलब यह ग्लोबल मार्केट में बेची जाने वाली Jetour कार की होगी लेकिन JSW इसे अपने अंदाज में पेश करेगी।

क्या होगी JSW Motors Jetour T SUV की खासियत

डिजाइन और बनावट :  JSW Motors Jetour T2 SUV एक प्रीमियम और मजबूत बॉडी डिजाइन वाली कार है जो ट्रेडिशनल SUV की तुलना में काफी बेहतर है। इसका बॉक्सी लुक, स्लीक और लंबा व्हीलबेस और स्ट्रांग रोड प्रसेंस इसे भारतीय कार प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र जरूर बनाएगा। इस गाड़ी की सबसे खास विशेषता है इसका ऊंचा बोनट, उभरी हुई ग्रिल,  क्लीन मोनोलॉग प्लेटफार्म और बड़े व्हील्स।

JSW Motors Jetour T2 प्लग इन पावर ट्रेन:  भारत में JSW मोटर्स Jetour T2 को प्लग इन पावर ट्रेन के साथ लॉन्च करेगी। यह भारत की अपनी पहली कोशिश होगी जो इस प्रकार का मोटर और इंजन का संयोजन लाया जाएगा जिसमें

  • 1.5L टर्बो पैट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की कांबिनेशन दी जाएगी 
  • जिससे टोटल 156bhp का पावर और 220nm टॉर्क जनरेट होगा।
  •  इस गाड़ी में 3 स्पीड डेडीकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) होंगे जिससे 26.7kWh की बैटरी के साथ करीबन 130km इलेक्ट्रिक रेंज कवर की जा सकेगी। 
  • मतलब रोजमर्रा की शहरी यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह प्लगइन हाइब्रिड सिस्टम परफेक्ट कांबिनेशन होगा जो इको फ्रेंडली तो होगा ही साथ ही फ्यूल की बचत भी करेगा।

 JSW Motors Jetour T2 सेफ्टी फ़ीचर्स: JSW Motors Jetour T2  SUV भारतीय सड़कों और ग्राहक की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसे ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें लगाए जाएंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स ताकि यह पैसेंजर की सुरक्षा सुनिश्चित करे। 

  • सबसे पहले इसकी बॉडी हाई स्ट्रैंथ स्टील से निर्मित की जाएगी जो टक्कर के दौरान झटकों को अवशोषित करने का काम करेगी। 
  • गाड़ी में 6 से 8 एयरबैग, ABS, EBD के साथ  इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल,
  •  ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल असिस्ट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
  •  फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंटर,TPMS जैसे फीचर्स लोड किए जाएंगे।

इंटीरियर और कंफर्ट : JSW Motors Jetour T2 SUV में केवल एक्सटीरियर नहीं बल्कि इंटीरियर भी कमाल का रखा जाएगा। गाड़ी में स्पेस, आराम और टेक्नोलॉजी का पूरा ध्यान दिया जाएगा। कहा जा रहा है इसमे 

JSW Motors Jetour T2 SUV
  •  एप्पल कारप्ले एंड्राइड ऑटो सपोर्ट 
  •  साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 
  • रियल टाइम डाटा नेविगेशन सिस्टम, 
  • पैनोरमिक सनरूफ़
  •  ड्यूल ज़ोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटीलेटेड फ्रंट सीट
  •  इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ड्राइविंग सीट इत्यादि दिए जाएंगे।

कीमत और लोकल असेंबली: JSW Motors Jetour T2 की कीमत की फिलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी 40 लाख से 45 लाख के बीच शुरू होगी और प्रीमियम वेरिएंट पर इसका दाम बढ़ता जाएगा। हालांकि इस गाड़ी के लिए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में असेंबली यूनिट तैयार किया गया है जिसकी वजह से अनुमानित लागत में कमी आने की उम्मीद है।

निष्कर्ष

JSW Motors Jetour T2 SUV

कुल मिलाकर JSW मोटर का यह JSW Motors Jetour T2 SUV प्लग इन हाइब्रिड पावर ट्रेन वाला फैसला गेम चेंजर साबित हो सकता है। यह गाड़ी भारत में तीसरे क्वार्टर यानी सितंबर से दिसंबर के बीच लॉन्च की जा सकती है। अब देखना यह होगा कि यह गाड़ी किस प्रकार भारतीय ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनती है।

इन्हें भी पढ़े :-