दुनिया भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच होंडा ने हाल ही में अपने मशहूर मॉडल Honda Jazz Facelift को एकदम नए अंदाज में पेश किया है। जी हां, Honda Jazz Facelift का हाल ही में चीन में ग्लोबल लॉन्च किया गया। यह गाड़ी अब पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक स्मार्ट और EV इंस्पायर्ड लुक में सामने आई है।
इस गाड़ी के अपडेटेड वर्जन ने यह स्पष्ट रूप से दिखा दिया है कि अब यह गाड़ी एंट्री लेवल कार सेगमेंट में कोई समझौता नहीं करेगी। हालांकि यह लांच चीन में हुआ है और भारत को लेकर अभी भी स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे। परंतु हो सकता है कि भारतीय ग्राहकों की मांग को देखते हुए Honda Jazz Facelift को भारत में अपलिफ्ट कर पुनः पेश किया जाए।
क्या है Honda Jazz Facelift का नया डिजाइन और एक्सटीरियर
Honda Jazz Facelift में बाहरी हिस्सों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में गाड़ी का सामने का हिस्सा काफी अपडेट कर दिया गया है।

- नया ग्रिल, डिजाइन शार्प स्प्लिट LED हेडलैंप्स, नीचे की ओर पहले से ज्यादा बड़े बंपर और सर्कुलर व्हील आर्च
- साथ ही 15 इंच के बड़े पहिए, बॉडी कलर डोर हैंडल और डुएल टोन ORVM जैसे फीचर गाड़ी में लोड किए गए हैं,जो इस गाड़ी को पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हैं।
- साथ ही गाड़ी में ब्लैक आउट B पिलर और रूफलाइन दी गई है जो पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक क्रिएट करती है।
गाड़ी के कलर और डाइमेंशन:
- Honda Jazz Facelift को कुल 3 रंगों में लॉन्च किया जाएगा: Dynamic Blue, Fiery Blue, Starry Night White
- इस कलर ऑप्शन के अलावा इस गाड़ी के आकार को भी पहले से बेहतर किया गया है।
- कार की लंबाई 4169mm कर दी गई है और व्हीलबेस को भी 2530mm बनाया गया है जिससे इंटीरियर पहले से ज्यादा सुंदर हो गया है।
Honda Jazz facelift इंटीरियर:
हालांकि Honda Jazz Facelift के इंटीरियर में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। लेकिन नई तकनीकी जरूर शामिल कर दी गई है।
- गाड़ी में अब मिलेगा 10.1 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स
साथ ही इस गाड़ी में होंडा की मैजिक सीट जैसे फीचर्स भी लोड होंगे, मैजिक सीट जैज़ की एक पहचान रही है। इन सीटों को अलग तरीके से मोड कर ऊंचा-नीचा किया जा सकता है और बूट स्पेस को बेहतर बनाया जा सकता है।
गाड़ी का इंजन और पावर ट्रेन
- Honda Jazz Facelift के पावर ट्रेन में भी बदलाव नहीं किया गया है।
- इस बार भी पावर ट्रेन 1.5L i VTEC पेट्रोल इंजन है जो 122 हॉर्सपावर और 145 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- यह एक कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन मोटर के साथ जुड़ा है, जो शहर और हाईवे दोनों पर बेहतर बैलेंस प्रदान करेगा।
कीमत और उत्पादन
Honda Jazz Facelift की कीमत की बात करें तो यह लगभग 8.67 लाख रुपये एक्स शोरूम दाम पर बेची जाएगी। वहीं भारत में इसके दाम क्या होंगे इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट की माने तो होंडा जैज़ एक समय तक भारत की सबसे लोकप्रिय कार थी। लेकिन कुछ एमिशन नियमों के चलते इसे बाजार से हटा दिया गया और इस बार शायद Honda, Honda Jazz Facelift को फिर से भारत में री लांच नहीं करेगी।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Honda Jazz Facelift एक आधुनिक और EV प्रेरित डिजाइन में लॉन्च हो चुकी है। लेकिन यह गाड़ी भारतीय मार्केट में फिलहाल उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि आने वाले समय में ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए इसे भी भारत में फिर से लांच किया जाए।
इन्हें भी पढ़े :-





