आज कार केवल एक लग्जरी नहीं बल्कि एक पारिवारिक साधन बन चुका है। पहले लोग इसे स्टेटस के लिए खरीदते थे परंतु आज साधारण सी यात्राओं के लिए भी परिवार कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। भारत में आज भी प्रीमियम सेगमेंट से ज्यादा मिड रेंज की मांग है। मगर मिड रेंज वेरिएंट में ज्यादा फीचर नही मिलते। हालांकि कार ब्रांड लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मिड रेंज में भरपूर फीचर लोड किया जाए। लेकिन फिर भी कीमत किफायती बनाने के चक्कर में कई फीचर में मिस हो जाते हैं। परन्तु अब Kia इस भ्रम को तोड़ते हुए एक नई कार लॉन्च करने वाली है।
जी हां Kia ने अपनी MPV सेगमेंट Carens Clavis का नया HTE EX वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की सबसे खास बात यह है कि 12.55 लाख की कीमत वाली यह गाड़ी बेस वेरिएंट से बेहतर है और टॉप वैरियंट से काफी सस्ती, लेकिन इसमें फीचर मिल रहे हैं बिल्कुल टॉप वैरियंट की तरह। सबसे जरूरी बात इस 12.55 लाख की गाड़ी में अब सिंगल पैन सनरूफ मिल रहा है। साथ ही ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेद लाइटिंग इत्यादि जैसे फीचर्स मतलब मिड रेंज सेगमेंट में प्रीमियम सॉल्यूशन।
Kia Carens Clavis HTE EX वेरिएंट में क्या है खास
Kia Carens Clavis HTE EX बेस वेरिएंट से ऊपर है। मतलब इसमें ज्यादा फीचर, ज्यादा फील और प्रीमियम टच मिल रहा है। इस वेरिएंट की सबसे खास बात यह है कि यह टॉप वैरियंट के कई सारे फीचर्स से लोडेड है और कीमत में काफी कम। मिड वेरिएंट में भी मिल रहा है सनरूफ और 1.5L पेट्रोल इंजन का दम मतलब मिड रेंज सेगमेंट खरीदारों के लिए Kia Carens Clavis HTE EX एक परफेक्ट सॉल्यूशन होगी जो फैमिली की लॉन्ग ड्राइव और लंबी यात्रा को खास बना देगी।

कंफर्ट और कन्वीनियंस: KIA ने Kia Carens Clavis HTE EX वेरिएंट को न केवल प्रीमियम फीचर्स बल्कि रोजमर्रा के जरूरी फीचर्स से भी लैस किया गया है जैसे की
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- LED केबिन लैंप
- LED DRL और पोजीशन लैंप
- ड्राइवर सीट ऑटो अप/ डाउन पावर विंडो
कुल मिलाकर यह गाड़ी मिड वेरिएंट ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी बनने वाली है।
इंजन ऑप्शन : Kia Carens Clavis HTE EX कुल 3 दमदार इंजन विकल्प में आने वाली है। यह गाड़ी हर ग्राहक की जरूरत को पूरी करने के लिए तैयार की गई है। इंजन विकल्प इस प्रकार से होंगे
- 1.5 L नेचरली एस्पायरेटेड पेट्रोल जो 113bhp पावर और 144 nm टॉर्क जनरेट करेगा
- 1. 5 L टर्बो पैट्रोल जो 158 bhp पावर और 253 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- 1.5 L डीजल इंजन जो 114 bhp पावर और 250 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- यह सारे वेरिएंट 7 सीटर कंफीग्रेशन में आएंगे मतलब फैमिली के सफर को आरामदायक बनाने की पूरी गारंटी।
सेफ्टी फ़ीचर्स: Kia Carens Clavis HTE EX वेरिएंट में भरपूर सेफ्टी फीचर्स भी लोड किए गए हैं। क्योंकि Kia ने इस बार इस MPV में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह भले ही एक मिड वेरिएंट हो लेकिन सेफ्टी फीचर्स में यह टॉप वैरियंट से कम नहीं। इसके सेफ्टी फीचर्स में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा गया है
- 6 एयरबैग (ड्राइवर, फ्रंट, पैसेंजर ,साइड और कर्टन एयरबैग )
- एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम जो तेज ब्रेकिंग पर नियंत्रण बनाएगा
- साथ ही मिलता है इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक कन्ट्रोल डिस्ट्रीब्यूशन
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
- हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
- डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- ISOFIX चाइल्ड माउंट्स
- 3 पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर
- रियर ऑक्युपेंट अलर्ट
- रियर पार्किंग सेंसर
- 360 डिग्री कैमरा
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- लेवल 2 ADAS फीचर
- फारवर्ड कोलाइजन वार्निंग
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन कीप असिस्ट
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- क्रैश अवॉइडेंस एसेस फीचर
Kia Carens Clavis HTE EX वेरिएंट के हिसाब से कीमतें

- 1.5L पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.55 लाख( एक्स शोरूम )
- 1.5L टर्बो पेट्रोल की कीमत 13.42 लाख ( एक्स शोरूम )
- 1.5 L डीजल वेरिएंट की कीमत 14.53 लाख ( एक्स शोरूम )
यह कार किन लोगों के लिए परफेक्ट है
- Kia Carens Clavis HTE EX कार उनके लिए परफेक्ट है जो 7 सीटर कर पसंद करते हैं।
- ऐसे ग्राहक जो बेस मॉडल से बेहतर मॉडल चाहते हैं।
- ऐसे ग्राहक जो सनरूफ गाड़ी चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से मन मार लेते हैं।
- साथ ही फैमिली के साथ लॉन्ग ड्राइव और फैमिली ट्रिप करने वाले लोग।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Kia Carens Clavis HTE EX का यह वेरिएंट भारत के मार्केट में जल्द ही अपना दबदबा बना लेगा, क्योंकि मिड वेरिएंट में सनरूफ देकर यह गाड़ी पूरी तरह से वैल्यू फॉर मनी का गेम बदलने वाली है। ऐसे ग्राहक जो स्टाइलिश आरामदायक और फीचर पैक 7 सीटर की तलाश में है वह इस ऑप्शन को जरूर चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





