SUV के इस दौर में जब हर ब्रांड एक के बाद एक SUV लांच कर रही है तब ऐसे समय में Kia ने बहुत ही बड़ी रणनीति के साथ गेम बदलने की योजना बना ली है। जी हां, Kia ने अपनी प्रीमियम सोच के साथ Kia K4 Sportswagon को पेश कर दिया है। यह कार उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि गाड़ी में स्पेस, आराम और ड्राइविंग का मजा एक साथ चाहते हैं। Kia K4 Sportswagon एक ऐसी गाड़ी है जो Sedan की स्लीकनेस और SUV की प्रैक्टिकैलिटी के साथ रास्तों पर अपना रोड प्रेजेंस बना लेगी।
इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात है इसका 604 L का बड़ा सा बूट स्पेस। यह गाड़ी फैमिली ट्रिप, लॉन्ग ड्राइव और रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस गाड़ी में दिया जा रहा है 106L टर्बो पैट्रोल इंजन जो 180PS की दमदार ताकत वाला है। इस गाड़ी को हाइब्रिड वर्जन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है जो जल्द ही ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर लेगी।
Kia K4 Sportswagon में क्या होगा अलग
डिजाइन और एक्सटीरियर : Kia K4 Sportswagon डिजाइन के मामले में एकदम यूरोपीयन शैली में तैयार की गई है। इस गाड़ी में सारे प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जैसे कि स्मूथ प्रोफाइल, हिडन रियर डोर हैंडल्स, अट्रैक्टिव दी पिलर एलिमेंट। इस कार के प्रोपोर्शन को काफी संतुलित रूप से तैयार किया गया है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।

इस गाड़ी की लंबाई 4965m और चौड़ाई 1850m साथ ही ऊंचाई 1435 m होने वाली है। इसका व्हीलबेस भी काफी प्रैक्टिकल है जो गाड़ी के परफॉर्मेंस को बेहतर करता है। प्रैक्टिकली देखा जाए तो यह की Kia K4 Sportswagon, kia सेडान से थोड़ा सा छोटा लेकिन हैचबैक से काफी लंबा है। मतलब यह होगा प्रीमियम और यूटिलिटी का परफेक्ट क्रॉसओवर।

604L का बूट स्पेस: गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी बूट स्पेस Kia K4 Sportswagon को अलग बनाती है इसकी बूट स्पेस। इसका बूट स्पेस 604 L रखा गया है। मतलब इस गाड़ी में रोज़मर्रा की जरूरत के साथ लंबी यात्राओं का पूरा ध्यान रखा गया है। जहां सामान रखने के लिए भरपूर जगह होगी। यह गाड़ी व्यू गोल्फ एस्टेट के बूट के बराबर होगी जिसमें रियर सीट को फोल्ड करने की भी पूरी सुविधा होगी। रियर सीट फोल्ड होने पर स्पेस और ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से गाड़ी में बैठे यात्रियों को और ज्यादा सुविधा मिलती है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: Kia K4 Sportswagon के डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका इंटीरियर K4 के अन्य मॉडल्स के जैसा ही है।
- गाड़ी में 30 इंच ट्रिनिटी डैशबोर्ड जिसमें 12.3 इंच की होरिजेंटल स्क्रीन दी गई है।
- साथ ही इसमें मिलता है 5 इंच का टच स्क्रीन जो क्लाइमेट कंट्रोल के लिए यूटिलिटी को बढ़ा देता है।
- गाड़ी के स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलेगा वायरलेस एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले
- डिजिटल key, पैनोरमिक सनरूफ, LED DRL, LED टेललाइट
- बड़े एलॉय व्हील्स, ज्यादा रूम वाला केबिन और स्पेस मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर स्टोरेज के सॉल्यूशन।
इंजन और पावर ट्रेन का विकल्प: Kia K4 Sportswagon कई सारे पावर ट्रेन विकल्प में पेश किया जा रहा है। ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार अपने जरूरत के विकल्प चुन सकता है। जैसे कि,
- 1.00 L T-GDI पेट्रोल इंजन जो 115PS पावर और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
- 1.00 लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड कैपेसिटी के साथ यह 7 स्पीड DCT के साथ आएगा।
- 1.6 लीटर T-GDI पेट्रोल इंजन 150PS पावर और 180PS पावर विकल्प में उपलब्ध है जो की 7 स्पीड DCT ऑटोमेटिक के साथ आएगा।
- साथ ही फुल हाइब्रिड वर्जन भी 2026 के अंत तक लांच कर दिया जाएगा।
Kia K4 Sportswagon प्रोडक्शन और अवेलेबिलिटी
Kia K4 Sportswagon का प्रोडक्शन मेक्सिको के प्लांट में होगा। 2027 तक यह यूरोप के मुख्य बाजारों में लॉन्च कर दी जाएगी। भारत में वैगन स्टाइल कारों की मांग काफी सीमित है ऐसे में भारत में इसके लॉन्च की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। लेकिन प्रीमियम सेगमेंट की ग्राहकों को ध्यान में रखकर हो सकता है कि इस कार्य का स्पोर्टी वर्जन लॉन्च किया।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखा जाए तो Kia K4 Sportswagon आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और प्रैक्टिकल यूटिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसकी बूट कैपेसिटी, इसका आरामदायक इंटीरियर और इंजन के अलग-अलग विकल्प इसे ग्राहकों के लिए काफी खास बनाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस गाड़ी को यूरोप समेत अन्य बाजारों में कैसा रिस्पांस मिलता है।
इन्हें भी पढ़े :-





