Hyundai Staria Electric 2026: Hyundai की EV MPV जो एक चार्ज में देगी 400 KM की रेंज, लग्जरी+स्पेस का गजब कांबिनेशन

Hyundai Staria Electric

जब भी ऑटोमोबाइल जगत में कोई बड़ी ब्रांड अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी को बाजार में उतारती है तो भविष्य की मोबिलिटी का सपना साकार होता हुआ दिखाई देता है। जी हां, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार ही फ्यूचर मोबिलिटी होने वाली है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Hyundai ने भी अपना गेम पूरा बदल दिया है। 2026 में Hyundai ने Hyundai Staria Electric के साथ अपनी शानदार MPV लॉन्च की है। हाल ही में इस प्रीमियम MPV से पर्दा उठाया गया है और जल्द ही दुनिया भर में इसकी बिक्री शुरू होने वाली है।

Hyundai Staria Electric: दमदार रेंज और बड़ी स्पेस का कमाल

वर्तमान में ऑटोमोबाइल बाजार में कई सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं। लेकिन इन गाड़ियों की भीड़ में अब तक कोई ऐसी गाड़ी नहीं बनी जो एक साथ 7 से 9 लोगों के परिवार को एक ही गाड़ी में बिठा सके और साथ ही साथ इको फ्रेंडली भी हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Hyundai ने एक बड़ी MPV को इलेक्ट्रिक मोड में लॉन्च करने का कदम उठा लिया है। जी हां Hyundai Staria Electric इसी सपने को साकार करती है। यह केवल एक साधारण गाड़ी नहीं बल्कि एक पूरे परिवार का मोबिलिटी विकल्प है जिसमें 9 से 11 लोग एकसाथ बैठ सकते हैं।

Hyundai Staria Electric:  बैटरी और दमदार प्रदर्शन 

Hyundai Staria Electric इसलिए और भी खास हो जाती है क्योंकि यह एक दमदार इलेक्ट्रिक वाहन होने वाला है। जी हां एक ऐसी MPV जो पूरी तरह से बैटरी पर चलेगी। इसीलिए हुंडई ने 84 kWhकी उच्च क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी दी है। यह बैटरी जहां 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर के चार्जर से 20 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी, वहीं एक चार्जिंग में यह बैटरी देगी 218bps का पावर जिससे जनरेट होगा 350 nm का टॉर्क और जिसके चलते यह गाड़ी एक चार्ज में देगी 400 km की रेंज।

Hyundai Staria Electric में दिखा डिजाइन और स्टाइल का मेल

Hyundai Staria Electric
  • Hyundai Staria Electric पेट्रोल-डीजल जैसे मॉडल की तरह ही लंबा और बॉक्सी होने वाला है। परंतु इसे खास बनाता है इसका EV स्पेसिफिक अपडेट, 
  • इसके क्लोज ऑफ फ्रंट ग्रील और स्लीक हेडलाइट इसे इलेक्ट्रिक लुक देते हैं।
  •  फ्लैट फ्लोर ओर हाई रूफलाइन आरामदायक इंटीरियर में बदल जाते हैं।
  •  साथ ही इसमें दी गई है होरिजेंटल LED लाइट स्ट्रिप जो न केवल आधुनिक लुक देती है बल्कि वाहन की चौड़ाई को भी बड़ा बताती है।
  •  इसके साथ इस गाड़ी के डोर बहुत खास है क्योंकि गाड़ी के डोर है साइड स्लाइडिंग डोर जिससे अंदर आना जाना काफी सुविधाजनक हो जाता है।
  •  पीछे मिलता है बड़ा टेलगेट जो की गाड़ी के मैस्क्युलिन लुक को और बेहतर बनाता है।

गाड़ी की इंटीरियर और सुविधाएं

Hyundai Staria Electric
  •  Hyundai Staria Electric में इंटीरियर को एक प्रीमियम लाउन्ज की तरह बनाया गया है जिसमें एक-एक चीज का बारीकी से ध्यान रखा गया है।
  • यहां मिलेंगे 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ओवर द एयर अपडेट ( OTA) के साथ ताकि अंदर बैठे यात्री को एंटरटेनमेंट मिलता रहे।
  •  इसके साथ इस गाड़ी में आप V2L के माध्यम से अन्य बैटरी उपकरण भी चला सकते हैं, खासकर कैंपिंग ,पिकनिक और फील्ड पर यह बहुत काम आता है।
  •  इस गाड़ी की सबसे खास बात है फ्लैट फ्लोर और हाई रूफ लाइन जो गाड़ी के अंदर पैसेंजर की मूवमेंट को आसान बनाते हैं।
  •  मतलब यह एक मोबाइल लिविंग स्पेस की तरह अनुभव देती है।

Hyundai Staria Electric : सीटिंग लेआउट

  •  हुंडई स्टीरियो इलेक्ट्रिक को फिलहाल 2 सीटिंग लेआउट में पेश किया जा रहा है।
  •  एक है 7 सीटर लग्जरी वेरिएंट और दूसरा है 9 सीटर वैगन वेरिएंट।
  •  दोनों ही गाड़ियां पारिवारिक यात्राओं को काफी बेहतर बनाती है।
  • खासकर 9 सीटर वैगन वेरिएंट में एक साथ 11 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

बिक्री और अवेलेबिलिटी 

हुंडई ने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि Hyundai Staria Electric 2026 में ग्लोबल सेल के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि शुरुआती महीनों में यह गाड़ी केवल कोरिया और यूरोप में बेची जाएगी और जल्द ही इस गाड़ी को दुनिया के अन्य कोनों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि भारत में इसकी लांचिंग को लेकर कोई आधिकारीकबघोषणा नहीं हुई है। परंतु ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट की माने तो यह इलेक्ट्रिक MPV भारत के प्रीमियम सेगमेंट को आकर्षित कर सकती है और हो सकता है की हुंडई 2026 के अगस्त सितंबर में Hyundai Staria Electric का नया MPV सेगमेंट लॉन्च करें।

निष्कर्ष

Hyundai Staria Electric

कुल मिलाकर Hyundai Staria Electric  केवल एक इलेक्ट्रिक वाहन नहीं है बल्कि यह ग्लोबल लेवल पर लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक MPV भी है जो प्रीमियम फीचर्स और दमदार रेंज के चलते जल्द ही ग्लोबल मार्केट पर कब्जा जमा लेगी। यदि यह गाड़ी आने वाले समय में भारत में लॉन्च होती है तो निश्चित थी यह MPV EV मोबिलिटी की परिभाषा बदल देगी।

इन्हें भी पढ़े :-