भारत के ऑटोमोबाइल वर्ल्ड में एक बहुत बड़ा शिफ्ट आ चुका है। अब यहां इलेक्ट्रिक वाहन एक के बाद एक लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। जी हां, महिंद्रा अपनी Mahindra XEV 9e की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू करने वाली है। ऐसे ऑटो लवर जो लंबे समय से EV खरीदने का प्लान बना रहे थे और महिंद्रा की एक दमदार EV का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह एकदम सही समय है।
ऐसे ग्राहक जो लंबे समय से पेट्रोल/ डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान हैं और जो समझते हैं कि भविष्य की फ्यूचर मोबिलिटी EV ही होगी उन सभी के लिए Mahindra XEV 9e परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है जो की पावरफुल, सेफ, लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक SUV साबित होगी। इस गाड़ी को भारत के रास्तों के लिए ही खास करके डिजाइन किया गया है जहां मिलता है महिंद्रा का भरोसा। यदि आप भी Mahindra XEV 9e की बुकिंग करना चाहते हैं परंतु कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं इस गाड़ी की बुकिंग करने के दमदार कारण ताकि आपका कंफ्यूजन दूर हो सके और आप आसानी से सही निर्णय ले सकें।
आइये सबसे पहले जानते हैं कि Mahindra XEV 9e आखिर है क्या ?
असल में Mahindra XEV 9e Mahindra XUV 7XO तो का ही इलेक्ट्रिक अवतार है। हालांकि XUV 7XO पेट्रोल और डीजल वर्जन में है। परंतु Mahindra XEV 9e इलेक्ट्रिक इंजन के साथ लोड की जा रही है। यह EV ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मतलब इस गाड़ी को खासकर महिंद्रा ने अपने INGLO प्लेटफार्म पर बनाया है जो की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही डिजाइन किया गया है। मतलब यह कार न केवल परफॉर्मेंस में दमदार होगी बल्कि फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी का गजब कांबिनेशन भी देगी।
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
- Mahindra XEV 9e की सबसे बड़ी ताकत होगी इसकी पावरफुल बैटरी क्योंकि इस गाड़ी में लोड की जा रही है 60 kWh की बैटरी जो की 450 से 500 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्ज में पूरी करेगी।
- साथ ही यह कम समय में जल्दी चार्ज होने वाली बैटरी होगी।
- इसके साथ दी जा रही है एक हाई टॉर्क मोटर जो गाड़ी चलाते वक्त शानदार पिकअप भी देगी।
- मतलब शहर की ड्राइविंग हो या हाईवे का सफर लॉन्ग ड्राइव हो या लंबी यात्रा Mahindra XEV 9e की एक दमदार कार होने वाली है।
डिजाइन और एक्सटीरियर में मिलेगी फ्यूचर की झलक

- Mahindra XEV 9e की डिजाइन फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड रखी गई है।
- इस गाड़ी में क्लोज फ्रंट ग्रिल,
- EV स्टाइल LED DRL ,
- शार्प हेडलैंप,
- एयरोडायनामिक बिल्ड,
- एलॉय व्हील्स,
- स्लोप स्टाइल रूफलाइन,
- कनेक्टेड LED टेललैंप दिए जा रहे हैं।
स्टैंडर्ड इंटीरियर जो देगा लग्जरी का एहसास
Mahindra XEV 9e का केबिन प्रीमियम रूप से डिजाइन किया गया है। यह के केबिन आपको एक प्रीमियम लाउन्ज का अनुभव देगा जिसमें होगा
- बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
- पैनोरमिक सनरूफ
- वेंटीलेटेड सीट्स
- मल्टीज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
मतलब यह एक परफेक्ट फैमिली पैकेज होगा जिसमें टेक्नोलॉजी कूट-कूट कर भरी गई है।
सेफ्टी से कोई समझौता नहीं
महिंद्रा अपनी दमदार और मजबूत गाड़ियों के लिए जानी जाती है। इसलिए इस गाड़ी में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। गाड़ी में मिलेंगे
- 6 से ज्यादा एयरबैग
- एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम
- ABS+EBD
- 360 डिग्री कैमरा
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
मतलब सेफ्टी के मामले में यह गाड़ी हर सेगमेंट में आगे रहने वाली है।
कीमत और बुकिंग डिटेल

Mahindra XEV 9e की एक्स शोरूम कीमत 22 से 28 लॉख रुपए बताई जा रही है। हालांकि इसके अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत भी कम-ज्यादा हो सकती है। बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। बुकिंग के लिए आप महिंद्रा की ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि बुकिंग करने के बाद वेटिंग पीरियड कम हो जाता है साथ ही शुरुआती बुकिंग करने वालों को गाड़ी की डिलीवरी जल्दी मिलती है। वही महिंद्रा की ऑफिशल वेबसाइट और डीलर से संपर्क कर आप बुकिंग के दौरान ऑफर के लिए भी बात कर सकते हैं।
तो क्यों करें Mahindra XEV 9e की बुकिंग
यदि आप Mahindra XEV 9e की बुकिंग के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ वजह काफी है जैसे की
- लंबी रेंज में कम रनिंग कॉस्ट
- फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी
- शानदार डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर
- महिंद्रा का भरोसा और सेफ्टी की गारंटी
- पेट्रोल डीजल की कीमत से आजादी
- फ्यूचर रेडी कर आपके दरवाजे पर
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Mahindra XEV 9e केवल एक साधारण इलेक्ट्रिक SUV नहीं होगी। बल्कि यह है एक फ्यूचर रेडी कार। अगर आप 2026 में एक ऐसी कार चाहते हैं जो आपको अगले 10 सालों में पछताने का मौका ना दे तो Mahindra XEV 9e एकदम परफेक्ट कर साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़े :-





