भारत के EV मार्केट में एक से एक दमदार गाड़ियां धड़ल्ले से लॉन्च हो रही हैं। इसी क्रम में Toyota ने भी आखिरकार अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल Urban Cruiser के नाम को आगे बढ़ते हुए इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च करने का फैसला कर लिया है और हाल ही में Toyota Urban Cruisers EV का टीज़र जारी किया गया है। टीज़र के साथ टोयोटा ने कंफर्म कर दिया है कि यह लॉन्च 20 जनवरी 2026 को भारत में होगा।
Toyota Urban Cruisers EV केवल एक SUV नहीं है बल्कि यह टोयोटा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति का एक अहम हिस्सा है। पिछले साल Toyota ने 2025 एक्सपो में इस कांसेप्ट को दिखाया था और अब यह मॉडल प्रोडक्शन में पूरी तरह से तैयार हो चुका है जो EV SUV सेगमेंट में अन्य ब्रांड को कांटे की टक्कर देगा।
Toyota Urban Cruisers EV बनावट में Maruti Suzuki e Vitara के जैसी

Toyota Urban Cruisers EV का भारी लुक काफी हद तक Maruti Suzuki e Vitara की तरह लगता है। दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप के अंतर्गत यह बैच इंजीनियर का बेस्ट मॉडल माना जा रहा है। हालांकि टोयोटा ने Urban Cruiser EV में स्टाइल को लेकर कुछ नए एलिमेंट जोड़े हैं जैसे कि स्क्लप्टेड बोनट, पियानो ब्लैक ग्रिल, LED हेडलाइट जो इसे और भी ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर भी Maruti Suzuki e Vitara की तरह ही है, लेकिन टोयोटा ने ब्रांड के हिसाब से इसमें प्रीमियम टच देने की पूरी कोशिश की है। डुअल स्क्रीन सेटअप, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट शामिल किया जा रहा है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग, JBL साउंड सिस्टम, प्रीमियम अपहॉलस्टरी, पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
Toyota Urban Cruisers EV पावरट्रेन और बैट्री
- Toyota Urban Cruisers EV की सबसे बड़ी ताकत इसका बैटरी और पावर ट्रेन होने वाला है।
- Toyota Urban Cruisers EV 2 बैटरी विकल्प में लॉन्च की जाएगी।
- 49kWh बैटरी जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 142 से 144 PS और 190 nm टॉक जनरेट करेगी।
- वहीं दूसरी बैटरी 61kWh की होगी जो सिंगल मोटर में करीबन 170 से 174 PS तक पावर देगी जिसकी रेंज 500 से 543 किलोमीटर पहुंच सकती है।
- इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स में AWD विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें मोटर के ड्यूल कांबिनेशन से 181 से 184 PS और 300 nm तक टॉर्क जनरेट होगा जो की और भी ज्यादा स्पीड और रेंज देगी।
सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग कैपेसिटी

- Toyota Urban Cruisers EV में Level 2 ADAS के सेफ्टी फीचर एश्योर किये जा रहे हैं।
- साथ ही यहां मिलेगा 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई सारे एयरबैग जो इसे सेफ्टी में भी एक मजबूत दावेदार बनाता है।
Toyota की EV रणनीति
भारत में इतनी सारी EV गाड़ियों के बावजूद भी Toyota Urban Cruisers EV लॉन्च की जा रही है। इसके पीछे टोयोटा की बहुत बड़ी स्ट्रेटजी है, क्योंकि टोयोटा जानती है कि भारत में लॉन्च की जाने वाली Toyota Urban Cruisers EV केवल एक साधारण इलेक्ट्रिक SUV नहीं होगी बल्कि यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के अध्याय का प्रारंभ होगा।
पिछले कुछ वर्षों में भारत में EV की डिमांड बढ़ती जा रही है और टोयोटा जैसे भरोसेमंद ब्रांड जब EV गाड़ियों के साथ उतरते हैं तो निश्चित ही ग्राहक ब्रांडेड गाड़ियों पर ज्यादा भरोसा कर सकते हैं। Hyrider Hybrid जैसे मॉडल के साथ Toyota पहले ही बाजार में राज कर रही है और अब EV के विस्तार के साथ टोयोटा नई रणनीति तैयार कर चुकी है। वही आने वाले समय में टोयोटा अपनी कारों के दाम को कम करने के बारे में भी सोच रही है।
Toyota Urban Cruisers EV कीमत और लॉन्च डेट
Toyota Urban Cruisers EV की कीमत भारत के बाजारों में 20 से 25 लाख एक्स शोरूम होने की संभावना जताई जा रही है। यह भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट की आकर्षक कार होगी। जहां तक लांच की बात करें 20 जनवरी 2026 को इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Toyota Urban Cruisers EV केवल एक इलेक्ट्रिक कार नहीं होगी बल्कि यह भारत के इलेक्ट्रिक मार्केट में एक ब्रांड की कहानी होगी। टोयोटा का यह मॉडल केवल एनवायरमेंट फ्रेंडली ही नहीं होगा बल्कि यह बिजनेस मॉडल का ऐसा हिस्सा होगा जो आने वाले समय में Toyota की पोजीशन भारत में और ज्यादा मजबूत करेगा।
इन्हें भी पढ़े :-





