Vinfast Electric SUV: कैसे Vinfast के VF6 और VF7 ने जीता “Value For Money Car Of The Year” का अवार्ड

Vinfast Electric SUV

भारत के इलेक्ट्रिक मार्केट में पिछले कुछ समय से Vinfast का नाम काफी तेजी से अपनी गुडविल बना रहा है। जी हां, यह वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है जिसने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपनी पहचान बना ली है। आंकड़ों की बात करें तो Vinfast ने अपने 2 SUV EV मॉडल VF6 और VF7 के साथ दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। जी हां इसने Hyundai और Kia की बिक्री को भी पीछे छोड़ दिया है। और अपनी इस सेलिंग स्ट्रेटजी की वजह से Vinfast EV भारत में चौथे नंबर पर रैंक कर रही है। हालहि में इस गाड़ी ने जीता है भारत का सबसे प्रेस्टिज़ियस अवार्ड “Value For Money Car Of The Year”

Vinfast EV की यह दमदार स्थिति इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत में हाल ही में प्रवेश की हुई कंपनी है, जिस पर अन्य बड़ी ब्रांड को टक्कर देने का बहुत बड़ा दबाव है। भारत में पहले से ही Tata Motors, MG और Mahindra जैसे ब्रांड हैं। वही Vinfast EV ने बहुत प्रभावशाली तरीके से भारत के बाजारों में अपनी जगह बनाई है। Vinfast EV ने अब तक केवल अपने 2 प्रमुख इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च किए हैं जो है VF6 और VF7 और इन दोनों मॉडल के दम पर वह भारत के बाजार पर चौथे नंबर पर रैंक कर रहा है।

क्या है Vinfast EV की भारतीय बाजारों पर राज करने की रणनीति 

Vinfast ने अपनी भारत की प्रवेश यात्रा को काफी सावधानी के साथ शुरू किया। उसने सबसे पहले अपने 2 इलेक्ट्रिक मॉडल SUV  VF6 और VF7 को भारतीय बाजारों में लॉन्च किये। यह दोनों मॉडल राइट हैंड ड्राइव EV मॉडल है जो भारत की सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इस ब्रांड ने भारत के तमिलनाडु के थोटुकुल में अपना 400 एकड़ का असेंबलिंग यूनिट तैयार किया है। जिसकी वजह से इसे इंपोर्ट कास्ट में बचत होती है।

और यह कम कीमत पर मिलने वाली बेहतरीन EV सुविधा बन चुकी है। यही कारण है कि इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देते हुए भारत में अपनी एक पोजीशन बना ली है और जीत लिया है “Value For Money Car Of The Year”

Vinfast EV SUV : उपलब्ध मॉडल्स और उनका विवरण

Vinfast Electric SUV

Vinfast VF 6: यह  कंपनी का छोटा और किफायती इलेक्ट्रिक SUV मॉडल है। यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट सॉल्यूशन है जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं। ऐसे ग्राहक जो शहर में ज्यादा ट्रैवल करते हैं और शहर से बाहर ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं। उनके लिए यह छोटी किफायती इलेक्ट्रिक SUV परफेक्ट सॉल्यूशन है। 

Vinfast VF 6 के फीचर्स

  •  प्राइस रेंज 16.5 लाख से 18.29 लाख (एक्स शोरूम)
  •  बैट्री कैपेसिटी : लगभग 59.6 KW/H
  • ड्राइविंग रेंज : ARAI सर्टिफाइड लगभग 468 किलोमीटर इन सिंगल चार्ज
  •  इंटीरियर : Duality nature थीम के साथ काफी स्टाइलिश लुक ,12.9 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और आधुनिक सीट,  एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल,मल्टी एयर बैग

Vinfast VF7: यह प्रीमियम और शक्तिशाली EV SUV Vinfast कंपनी का बड़ा और प्रीमियम एसयूवी मॉडल है। यह उन ग्रहों को के लिए बनाया गया है जो ज्यादा स्पेस, ज्यादा पावर और आधुनिक तकनीक चाहते हैं। मतलब यह प्रीमियम मॉडल है जो लग्जरी SUV टारगेट करते हैं लेकिन ज़ेब पर ज्यादा भार भी नहीं डालना चाहते।

Vinfast VF7 फीचर्स 

  • प्राइस रेंज : 20.99 लाख से  25.49 लाख (एक्सशोरूम )
  • बैटरी ऑप्शन:  59.6 KW/H 70.5 KW/H
  • रेंज : 438 KM से 532 KM वेरिएंट पर निर्भर 
  • पावर : सबसे शक्तिशाली मोटर 350 हॉर्सपावर और AWD ऑप्शंस अवेलेबल
  •  प्रीमियम सुविधा : 360° डिग्री कैमरा, 12.9 इंच इन्फोटेनमेंट, वायरलेस कारप्ले एंड्राइड ऑटो, पैनोर्मिक सनरूफ, मल्टी एयरबैग, ISOFIX फिक्स्ड सीट माउंट्स

Vinfast  ने भारत के बाजारों में इतनी जल्दी कामयाबी कैसे हासिल कर ली?

 Vinfast जब भारत के बाजारों में आया तो इन्होंने एक स्ट्रेटजी अपनाई जिसके पीछे कुछ विशेष बातों को ध्यान रखा गया

  • किफायती कीमतों पर लॉन्च जिसकी वजह से ग्राहकों को मिल रहा है बेहतरीन विकल्प।
  •  लोकल असेंबली प्लांट जिससे इंपोर्ट ड्यूटी और कीमत पर कंट्रोल किया जा रहा है।
  • डीलरशिप नेटवर्क में कंपनी ने 27 से ज्यादा शहरों में 30 डीलरशिप नेटवर्क स्थापित किए हैं ताकि ग्राहकों तक पहुंच और सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
  •  EV गाड़ी बेचने के बाद आफ्टर सेल्स और चार्जिंग नेटवर्क सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है और विन्फास्ट इन्हीं योजनाओं को मजबूत कर रहा है।
  •  आकर्षक ऑफर में कंपनी ने शुरुआती ऑफर्स डिस्काउंट और फ्री चार्जिंग जैसे विभिन्न लॉन्ग टर्म ऑफर ग्राहकों को दिए हैं।

निष्कर्ष

Vinfast Electric SUV

कुल मिलाकर Vinfast ने अपने लोकल प्रेजेंस को बनाते हुए कम कीमतों पर बेहतरीन नेटवर्क के साथ भारतीय EV बाजारों में कदम बढ़ाया है, जिसकी वजह से इस गाड़ी ने काफी कम समय में ही बड़ी-बड़ी ब्रांड को पछाड़ते हुए ग्राहकों का भरोसा जीता है। आने वाले समय में यह कंपनी अपने और भी मॉडल लॉन्च करने वाली है जो भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और बेहतर बनाएंगे।

इन्हें भी पढ़े :-