फ्रांसीसी ऑटो मेकर रेनॉल्ट ने हाल ही में अपनी नई SUV Coupe मॉडल राफेल को दुनिया के सामने पेश किया है। इसकी पहली झलक ने ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। फ्रांस की यह रेनॉल्ट राफेल केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि यह है एक आधुनिक प्रीमियम हाइब्रिड तकनीक पर तैयार कार जो अपनी उड़ान से कार प्रेमियों को देगी हाईटेक एक्सपीरियंस। जी हां SUV Coupe कैटेगरी में यह कार एक लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस साबित होने वाली है।
जैसा कि हम सब जानते हैं राफेल असल में एक युद्ध विमान है। और वही जब फ्रांस कंपनी से पूछा गया कि उन्होंने इस कार को राफेल नाम क्यों दिया है तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि इस कार का उद्देश्य भी कम समय में सबसे ज्यादा उड़ान भरना है। जी हां ,यह कार SUV स्पीड की सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। और इस कार को SUV Coupe सेगमेंट में उतारा ही इसलिए गया है क्योंकि रेनॉल्ट SUV की स्पीड लिमिट में नया इतिहास लिखना चाहती है।
क्या Renault Rafale भारत में लॉन्च की जाएगी?
हाल ही में Renault Rafale को बिना किसी कवर के भारत की सड़कों पर स्पॉट किया गया और इसी के बाद से लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई की क्या रेनॉल्ट की टेस्ट ड्राइव या कोई नया परीक्षण भारत की सड़कों पर किया जा रहा है? सबसे खास बात यह रही कि इस बार यह परीक्षण बिना किसी जानकारी को छुपाए किया जा रहा था। Renault Rafale खुलेआम भारत की सड़कों पर दौड़ लगा रही थी।

ऐसे में ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानें तो Renault ,Rafale को भारत की सड़कों पर दौड़ा कर यह जांचना चाहता है कि आखिर भारत की सड़कों पर इस कार को चलाने के लिए क्या बदलाव किए जाने चाहिए? और जल्द ही Renault Duster के लॉन्च के बाद Renault Rafale का लॉन्च भी भारत में किया जाएगा।
क्या है Renault Rafale की विशेषता?
Renault Rafale एक Coupe SUV है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पहली नजर में ही लोगों को पसंद आ जाती है।
- इसके स्लोपिंग रूफ लाइन चौड़े और बोल्ड 20 इंच एलॉय व्हील्स,
- पतले LED हेडलैंप्स और चमकदार ब्लैक आउट ग्रिल इसे सबसे आकर्षक बनाते हैं।
- इसके डिजाइन का मुख्य आकर्षण है इसका एयरोडायनेमिक LED DRL स्टाइल
- साथ ही एरो स्टाइल टेललाइट्स और स्पोर्टी बंपर यह सब मिलकर इसे SUV को एक साधारण SUV नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बना देते हैं।
Renault Rafale का पावर ट्रेन और तकनीक
- बता दे Renault Rafale एक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तैयार की गई है।
- पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का गजब का संयोजन इसमें देखने को मिलेगा।
- यह E-Tech हाइब्रिड सिस्टम पर चलती है। इसमें 2 इलेक्ट्रिक मोटर एक साथ काम करेंगे।
- 1.2L तीन सिलेंडर वाला टर्बो इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर का कंबीनेशन मतलब कुल आउटपुट लगभग 200 bps का होगा।
- यानी इसका हाई परफार्मेंस 300 bps, प्लग इन हाइब्रिड 4×4 विकल्प होगा जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और एमिशन कंट्रोल के साथ आएगा।
क्या होगी इंटीरियर की खासियत
Renault Rafale का इंटीरियर भी बेहद ही प्रीमियम होने वाला है।
- 12.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 12.1 इंच पोर्ट्रेट स्टाइल टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट
- 9.3 इंच हेड अप डिस्प्ले
- वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो
- पैनोरमिक ग्लास रूफ
- Harman kardon साउंड सिस्टम यह सारे फीचर इसके इंटीरियर को सबसे खास और आरामदायक बनाते है।
Renault Rafale की प्रतियोगिता किसके साथ होगी
हालांकि Renault Rafale फिलहाल भारत की सड़कों पर दिखाई जरूर दी है। लेकिन इसके लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। हो सकता है 26 जनवरी 2026 Renault Duster के लॉन्च के बाद Renault Rafale के लॉन्च की भी जानकारी सामने आए और यदि यह गाड़ी भारत में लॉन्च की जाती है, तो यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में BMW x4, Mercedes GLC Coupe, Audi Q5 Sportback जैसी गाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करेगी। हालांकि राफेल का हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे बाकियों से अलग बनाएगा।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Renault Rafale एक हाईटेक इंटरनेशनली डिजाइन गाड़ी होगी जो प्रीमियम फीचर से भरपूर होगी। इसे अलग बनाएगा इसका हाइब्रिड इंजन और जब नाम में ही राफेल है तो सीधी सी बात है कि यह गाड़ी उड़ान जरूर भरेगी। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इसके स्पीड टेस्ट और सेफ्टी टेस्ट क्या रिजल्ट लेकर आते हैं? परंतु इतना स्पष्ट है कि यह गाड़ी अगर भारत में लॉन्च होती है तो निश्चित यह SUV मार्केट में नए मापदंड स्थापित करेगी।
इन्हें भी पढ़े :-





