Nissan Gravite MPV Launch 2026:  इस नई MPV ने लांच से पहले क्यों बढ़ा दी है बाजारों में हलचल? 14% कम CESS क्या बढ़ाएगा बिक्री??

Nissan Gravite

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी कोई नई MPV आने वाली होती है, खास तौर से कंपैक्ट सेगमेंट की MPV तो ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ जाती है। क्योंकि इस सेगमेंट में भारत में काफी कम गाड़ियां मौजूद है। इसी कड़ी में Nissan अपनी बिल्कुल नई डिजाइन Gravite Compact MPV 21 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाला है। यह कार केवल एक नया मॉडल नहीं होगा बल्कि भारत के बाजारों में Nissan की एक मजबूत पकड़ होगी।

पिछले कुछ समय से भारतीय ग्राहक बजट फ्रेंडली, स्पेशियस और फ्यूल एफिशिएंट फैमिली कार तलाश रहे हैं। SUV की लोकप्रियता के बावजूद भी MPV सेगमेंट में Ertiga और Triber ड्राइवर जैसी कारों की स्टेडी डिमांड साबित करती है कि आज भी भारत के बाजार में प्रैक्टिकल और कंफर्ट ओरिएंटेड विकल्प की तलाश है। ऐसे में Nissan Gravite MPV ने लॉन्च के पहले ही बाजारों में हलचल पैदा कर दी है।

क्या है Nissan Gravite MPV की खासियत?

  • Nissan Gravite MPV के एक्साइटमेंट की सबसे बड़ी वजह है इस Compact MPV की पोजिशनिंग।
  •  रिपोर्ट के अनुसार यह कार SUB 4 METER कैटेगरी में आएगी।
  •  मतलब इस कार में जहां एक ओर GST का फायदा देखने को मिलेगा, वही कीमत भी कॉम्पिटेटिव रखी जाएगी। 
  • सबसे खास बात यह इंडियन फैमिली की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। 
  • मतलब यह गाड़ी केवल 7 सीटर कैपेसिटी कि ही नहीं होगी, बल्कि आरामदायक सीटिंग, फ्लैक्सिबल इंटीरियर, बेहतरीन माइलेज और मॉडल फीचर से लैस होगी।

Nissan Gravite पर GST और TAX का असर!!!

भारत में किसी भी कार की कीमत तय करने में GST और CESS की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। Nissan Gravite जिस सेगमेंट में लॉन्च की जा रही है उस सेगमेंट में इसका टैक्स स्ट्रक्चर ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है। जी हां Nissan Gravite को 4 M से कम लंबाई की MPV में उतारे जाने की उम्मीद है।

यही वह सीमा है जहां कारों पर सबसे कम टैक्स लगता है। अगर कोई कार 4 मीटर से कम की लंबाई और पेट्रोल इंजन 1.5 L से कम हो तो उस पर GST 28% और CESS 1% रहता है। वहीं यदि कोई कार 4M से बड़ी है तो उस पर GST 28% और CESS 15% तक मतलब टोटल टैक्स 43% लग जाता है और Nissan Gravite की मजबूत USP ही यही है कि यह MPV SUB 4 M होने की वजह से केवल 28% थी टैक्स खाएगी।

इस कम टैक्स का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा जिसकी वजह से Ex Showroom Price कम रखे जाएंगे। On Ride Price में भी काफी अंतर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से मिडिल क्लास और फैमिली ग्राहक की अफॉर्डेबिलिटी बढ़ जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि Nissan Gravite  के बेस वेरियंट की शुरुआती कीमत 6.5 लाख से 7 लाख के बीच होगी और टॉप वैरियंट 10 लाख के आसपास होगा। अगर इस गाड़ी पर हायर टैक्स लगता तो यह गाड़ी देर से ₹200000 तक महंगी पड़ सकती थी।

Nissan Gravite MPV की अन्य खासियत

Nissan Gravite MPV को केवल एक और MPV कहना गलत होगा। इसे मॉडर्न फैमिली मूवर की तरह पेश करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। Nissan Gravite का एक्सटीरियर Nissan की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से इंस्पायर्ड माना जा रहा है। यह पारंपरिक MPV लुक से काफी बेहतर होगा। इसका प्रैक्टिकल और प्रीमियम इंटीरियर इसे वैल्यू फॉर मनी प्रीमियम फील देगा। यह गाड़ी पूरी तरह से फैमिली सेंट्रिक इंजीनियरिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

  • इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंजन टाइप 1.0L, 
  • 3 सिलेंडर और नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वाला है, 
  • जो 71- 72 PS पावर और 96 nm का टॉर्क जनरेट करता है
  •  यह MPV एक फैमिली पेट्रोल यूनिट है, इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5 Speed AMT, आसान ट्रैफिक फ्रेंडली ड्राइव के लिए दिए गए हैं।

Nissan Gravite सेफ्टी फीचर

  •  6 एयरबैग, 
  • ABS & EBD 
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 
  •  Traction Control System
  •  Hill Hold Assist
  • Tyre Pressure Monitoring
  • ISOFIX Child seat mount
  •  Front and Rear Parking Sensors + Rear Camera Sensor 

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Nissan Gravite MPV भारत के MPV बाजार में एक प्रैक्टिकल वर्सेटाइल और फीचर रिच ऑप्शन होने वाला है। इसका इंजन, पावरट्रेन और सेफ्टी सेटअप अर्बन फैमिली के लिए काफी दमदार होने वाला है। 21 जनवरी 2026 को होने वाला यह लॉन्च भारत के MPV मार्केट में हलचल मचा देगा क्योंकि एक ओर यह गाड़ी टैक्स का पैसा बचाएगी, तो वही दूसरी ओर इसकी फैमिली सेंट्रिक इंजीनियरिंग इसे भारतीय परिवारों के बीच लोकप्रिय 7 सीटर कंपैक्ट MPV बनाएगी।

इन्हें भी पढ़े :-