Tata Punch Facelift : डिजाइन से लेकर टर्बो इंजन में बदलाव !!! क्यों है Tata Punch Facelift बाकियों से एकदम अलग!!!

Tata Punch Facelift

Tata Punch Facelift अब बस लांच होने ही वाली है। 13 जनवरी 2026 को Tata Motors ने इसकी लॉन्च डेट फिक्स कर दी है। Tata Punch Facelift का लॉन्च साफ तौर से यह दिखाने वाला है कि Tata Motors अब Micro SUV सेगमेंट में भी प्रीमियम और पावरफुल अनुभव देना चाहती है। New Tata Punch Facelift का डिजाइन Punch EV से लिया गया है।  इसका सबसे बड़ा बदलाव है इसका Turbo Petrol Engine, यह सारे बदलाव एक साथ मिलकर Punch को एक रोजमर्रा कार नहीं बल्कि एक ऑलराउंड SUV बना देते हैं।

Tata Motors ने Tata Punch EV को फेसलिफ्ट वर्जन में इसीलिए लॉन्च नहीं किया कि वह केवल डिजाइन में बदलाव देना चाहते थे। बल्कि बाजार की जरूरत  और ग्राहकों की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर उन्होंने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है जो काफी मैच्योर, प्रीमियम और स्पोर्टी वर्ज़न है। यह नया मेकओवर इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाता है। इसका पावरट्रैन इंजन, सेफ्टी फीचर्स और सबसे खास है इसका किफायती दाम। शायद इसलिए कई कार खरीदार 13 जनवरी 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या है Tata Punch Facelift Turbo- Petrol  की खासियत

आधुनिक और प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन: Tata Punch Facelift पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम लुक लेकर लॉन्च की जा रही है। Tata Punch Facelift भले ही कंपैक्ट SUV क्यों ना हो परंतु इसका डिजाइन Tata Harrier और Tata Safari से प्रेरित होकर लिया गया है। इस गाड़ी में स्लिम और शार्प ग्रिल, अपडेटेड LED DRL, वर्टिकल LED हेडलैंप्स दिये जा रहे हैं। यह सब मिलकर इस SUV को पहले से ज्यादा पावरफुल और बोल्ड स्टांस देते हैं। गाड़ी में री-डिजाइन बंपर लोड किए गए हैं। नये बम्पर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह इसे एक ऑफ रोड कार का लुक देते हैं। साथ ही 16 इंच Alloy Wheels और कनेक्टेड LED टेललैंप इस गाड़ी के रियर को प्रीमियम लुक देते हैं।

टर्बो पैट्रोल इंजन है इसका सबसे बड़ा अपडेट: Tata Punch Facelift का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस होना। Punch में यह एक्सपेरिमेंट पहली बार किया जा रहा है। गाड़ी में 1.2L टर्बो इंजन लोड किया गया है जो लगभग 120PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करेगा। और इसी की वजह से Punch का ड्राइविंग परफॉर्मेंस नेक्स्ट लेवल हो जाएगा। साथ ही इस गाड़ी में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए जा रहे हैं जो हाइवे पर क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे। इस गाड़ी में 1.5L नेचरली स्पिरिटेड पेट्रोल और i CNG विकल्प भी बने रहेंगे जिससे ग्राहकों को पावर और एफिशिएंसी दोनों का मजा मिलेगा।

Tata Punch Facelift Expected Top Speed

Tata Punch Facelift

2026 Tata Punch Facelift में मिलने वाला 1.2L टर्बो इंजन 120PS पावर और 170 nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन Tata Altroz और Nexon की तुलना का ही है। इसके स्पेक्स पहले से ही मार्केट में मौजूद है। बात करें Tata Punch Facelift 2026 Top Speed की तो हालांकि अभी तक ARAI सर्टिफाइड टॉप स्पीड के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन 120PS वाले छोटे SUV टर्बो इंजन वाली कारें 160KM/H बकी स्पीड देने में सक्षम होती है। ऐसे में Tata Punch Facelift Turbo Engine 2026 की वास्तविक टॉप स्पीड 150 से 165 km/h के बीच हो सकती है।

Tata Punch Facelift ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग्स

Tata Punch Facelift Turbo 2026 को ग्लोबल NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इस गाड़ी ने एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में सबसे ऊंचा स्कोर हासिल किया है। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में भी इसे 4 स्टार मिल चुके हैं। Tata Punch Facelift बाजार की अब तक की Most Safest SUV कही जा रही है। खासकर मजबूत स्ट्रक्चर और लोअर वॉल्यूम सेगमेंट में यह यात्रियों की सबसे ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करती है। वहीं फेसलिफ्ट वर्जन में 6 एयर बैग, ABS+EBD, ESC, ISOFIX Seat Mount, Hill Hold Assist, Hill Descent Control, और 360 डिग्री कैमरा दिए जा रहे हैं।

Tata Punch Facelift 2026 Price और Launch: Tata Punch Facelift 13 जनवरी 2020 को लांच होने वाली है। इसका Tata Punch Facelift Ex Showroom 6 लाख से 10 लाख के बीच बताया जा रहा है।  इस गाड़ी में फीचर लोडेड पैकेज दिया जा रहा है।

निष्कर्ष

Tata Punch Facelift

कुल मिलाकर New Tata Punch Facelift केवल एक अपडेटेड वर्ज़न नहीं है। बल्कि यह पहले से ज्यादा उन्नत और आधुनिक रूप से डिजाइन की गई Micro SUV है। इस माइक्रो SUV को नए डिजाइन, प्रीमियम केबिन, हाईटेक फीचर्स और नए टर्बो इंजन के साथ भारत के बाजारों में लॉन्च किया जा रहा है जिसकी वजह से यह अब ग्राहकों के बीच एक प्रीमियम विकल्प होने वाली है।

इन्हें भी पढ़े :-