Mahindra XUV 7XO  Variants And price: जानिए कौन सा वेरिएंट होगा समझदारी भरा सौदा?

Mahindra XUV 7XO 

Mahindra ने हाल ही में अपने लोकप्रिय मॉडल Mahindra XUV 700 का नया अवतार Mahindra XUV 7XO भारत में लॉन्च कर दिया है। यह SUV भारत की प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत गाड़ी मानी जा रही है। Mahindra XUV 7XO केवल  XUV 700 का फेस लिफ्ट नहीं है बल्कि इसमें महिंद्रा ने हर वह सुविधा लोड की है जो ग्राहकों को इसकी ओर आकर्षित कर सके। जी हां, गाड़ी में बेहतरीन सुरक्षा, नई तकनीक और एडवांस्ड वेरिएंट विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Mahindra XUV 7XO कुल 8 वेरिएंट्स में आ रही है जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प शामिल है। इस गाड़ी के प्राइस एक्स शोरूम आधार पर वेरिएंट के हिसाब से तय किए गए हैं। वही महिंद्रा ने जानकारी दी है कि इंट्रोडक्टरी ऑफर पहले 40,000 यूनिट्स पर ही लागू होंगे जिसमें शुरुआती खरीदारों को ही फायदा मिलेगा। आईए जानते हैं Mahindra XUV 7XO के उपलब्ध वैरियेंट की जानकारी।

Mahindra XUV 7XO Variant wise Rate Chart (Ex Showroom)

VariantEngineprice
MX 2WD Petrolpetrol 2.0L Turbo14,00,000
MX 2WD DieselDiesel 2.2L Turbo14,80,000
AX5 2WD Petrolpetrol 2.0L Turbo18,10,000
AX5 2WD Diesel Diesel 2.2L Turbo18,90,000
AX7 2WD Petrolpetrol 2.0L Turbo20,60,000
AX7 2WD DieselDiesel 2.2L Turbo21,30,000
AX9 2WD Petrolpetrol 2.0L Turbo21,40,000
AX9 2WD Diesel Diesel 2.2L Turbo22,30,000

Mahindra XUV 7XO  कौन सा वेरिएंट है सबसे बेहतर और क्यो?

Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO को कुल 14 अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट शामिल किए गए हैं। यह वेरिएंट  पेट्रोल,डीजल, मैन्युअल ऑटोमेटिक जैसे विकल्पों के साथ लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत 13.66 लाख से 24.11 लाख के बीच बताई जा रही है। सारे वेरिएंट एक दूसरे से काफी अलग हैं।  कुछ बेहतर फीचर्स और वैल्यू ऑफर करते हैं और इसी विश्लेषण के आधार पर सबसे बेस्ट वेरिएंट तय किए जाएंगे।

Mahindra XUV 7XO: Best Overall Variant 

  • Mahindra XUV 7XO  में सबसे बेस्ट ओवरऑल वेरिएंट AX7L डीजल ऑटोमेटिक (AX7 L DAT) बताया जा रहा है। 
  • इस वेरिएंट में सारे प्रीमियम फीचर लोड किए गए हैं जैसे कि, उच्च स्तरीय ADAS, triple screen cabin, Harman Kardon Audio, AR, HUD, NFC Unlock इत्यादि
  •  इसके पावर ट्रेन की बात करें तो डीजल इंजन + ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का यह कांबिनेशन SUV खरीदारों में काफी लोकप्रिय है। क्योंकि यह बेहतर टॉर्क देता है और ड्राइविंग को और ज्यादा आसान बनाता है।
  •  AX7L डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट है जो SUV को पूरी तरह लग्जरी-टेक पैकेज बना देता है वह भी दाम को ज्यादा बढाये बिना।
  • जी हां क्योंकि यह Value For Money वेरिएंट के हिसाब से काफी संतुलित वेरिएंट है।

Mahindra XUV 7XO: Best Value For Money Variant 

  • अगर आप Mahindra XUV 7XO खरीदने की सोच रहे हैं और वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट ढूंढ रहे हैं तो AX5 Mid-Level वेरिएंट आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन होगा।
  •  AX5 वेरिएंट में सारे जरूरी फीचर्स लोड किए गए हैं, 6 एयरबैग, ADAS लाइट सनरूफ और आधुनिक फीचर्स 
  • यह वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है जिसकी रेंज 17 से 18.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
  •  पूरी तरह से लग्जरी फीचर सेट न होने पर भी यह स्टाइलिश सुरक्षित और टेक SUV वाला फील देती है।
  • इसलिए AX5 बजट वेरिएंट हो सकता है जो बेस वेरिएंट से काफी आगे है और खर्चे में टॉप वैरियंट से काफी कम,
  •  मतलब 17 से 19 लाख के बजट में यह वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी माना जाएगा।

Mahindra XUV 7XO:  Demand के हिसाब से पॉपुलर वेरिएंट 

Mahindra XUV 7XO हाल ही में लांच हुई है और बाजार में मिड रेंज और टेक फ्रेंडली वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में डिमांड के हिसाब से AX5 और AX7L वेरिएंट सबसे ज्यादा मांग वाले वेरिएंट बताई जा रहे हैं। क्योंकि यह सेट बजट और जरूरत दोनों के हिसाब से काफी बेहतर हैं। वे सभी खरीदार जो अच्छा फीचर सेट चाहते हैं, टॉप एंड की कीमत तक नहीं जाना चाहते, कम प्रॉब्लम और कम थकान वाली ड्राइव पाना चाहते हैं वह लोग AX5 और AX7L ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

निष्कर्ष

Mahindra XUV 7XO

कुल मिलाकर Mahindra XUV 7XO भारत के बाजारों में एक प्रीमियम टेक्नोलॉजी ड्रिवन और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर रही है। अलग-अलग वेरिएंट बजट और जरूरत के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं ताकि कम कीमत में ज्यादा फीचर मिल सकें। वही डिमांड के हिसाब से भारतीय बाजारों में AX5 और AX7L वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहे हैं क्योंकि यह कीमत और फीचर्स में संतुलन बनाकर रख रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े :