Hyundai Venue HX5+:  9.99 लाख में प्रीमियम SUV का फील! Nexon और Brezza को टक्कर?

Hyundai Venue

भारतीय सबकॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai हमेशा से ही ग्राहकों के बीच अपनी एक पकड़ बनाए हुए है। Hyundai कंपनी ने अब इसी लोकप्रियता को बढाते हुए Hyundai Venue के लाइनअप में नया वेरिएंट Hyundai Venue HX5+ लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख एक्स शोरूम बताई जा रही है। Hyundai Venue HX5+ वेरिएंट बेस वेरिएंट HX5 और फीचर वेरिएंट HX6 के बीच का बेहतर संतुलित और वेरिएंट है, जो ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और प्रैक्टिकल फीचर्स देता है।

Hyundai Venue का नया मॉडल पहले ही भारतीय बाजारों में अपनी दावेदारी साबित कर चुका है। इसे 50,000 से ज्यादा बुकिंग भी मिल चुकी है और यही बताता है कि किस प्रकार Hyundai के इस सबकंपैक्ट SUV ने ग्राहकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आईए जानते हैं इस गाड़ी के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट तथा सेफ्टी फीचर्स के बारे में विस्तार से

Hyundai Venue HX5+: Technical Specification,Power, Top speed

Hyundai Venue HX5+ में 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह बेस वेरिएंट से लेकर हायर ट्रिम्स तक में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन अपने सेगमेंट का सबसे बेहतरीन इंजन है जो स्मूथ, फ्यूल एफिशिएंट और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 

  • Engine Specification
  • इंजन:  1.02L NA  पैट्रोल 
  • पावर : 83 PS
  • टॉर्क: लगभग 115 nm
  • ट्रांसमिशन: 5 स्पीड मैनुअल 
  • माइलेज : 18.0 km/l (ARAI Rated)

Hyundai Venue HX5+: Top Speed

बात करें Hyundai Venue HX5+ की टॉप स्पीड की तो हुंडई के सारे वेरिएंट आमतौर पर 160km/h के आसपास टॉप स्पीड देते हैं। हालांकि हर वेरिएंट के लिए यह रेशो थोड़ा बहुत अलग हो सकता है। परंतु सिटी और हाईवे की परिस्थितियों में Hyundai  की गाड़ियां विश्वसनीय प्रदर्शन देती हैं। हालांकि पावर टर्बो-इंजन वेरिएंट स्मूथ और इकोनॉमिकल प्रदर्शन देते हैं।

Hyundai Venue HX5+: Technology और Comfort 

Hyundai Venue HX5+ में ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए आरामदायक फीचर लोड किए गए हैं। इसका शानदार एक्सटीरियर और कंफर्टेबल इंटीरियर इस गाड़ी को काफी खास बनाता है। Hyundai Venue HX5+ में बेस वेरिएंट HX5 से काफी बेहतर फीचर्स इस्तेमाल किए गए हैं। हालांकि यह बदलाव काफी छोटे हैं लेकिन यह छोटे बदलाव भी गाड़ी को और ज्यादा आकर्षक और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

Hyundai Venue

स्टाइल और एक्सटीरियर

  • Quad Beam LED Headlights जो प्रीमियम लुक देती है।
  • Roof Rails SUV को और ज्यादा कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं।
  •  Rear Wiper and Washer जो कार को क्लीन रखने में मदद करती है।
  •  Body Color ORVM and Door Handles

 इंटीरियर और तकनीक 

  • केबल फ्री स्माटफोन चार्जिंग के लिए Wireless Charger
  •  पीछे बैठे यात्रियों के लिए Rear Sun Shades 
  •  छोटी वस्तुओं को रखने के लिए Driver Console Armrest with Storage
  •  Auto Up/ Down Power Window

Hyundai Venue HX5+: सेफ्टी फीचर्स 

जब बात हो सेफ्टी की तो Hyundai ने Venue के सभी मॉडल में सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। Hyundai Venue HX5+ जैसे मिड रेंज वेरिएंट में भी सेफ्टी भरपूर ध्यान रखा गया है। हालांकि Advance Level 2ADAS  जैसे फीचर्स केवल टॉप ट्रिम्स में दिए गए हैं। लेकिन Hyundai Venue HX5+ में भी कई सारे सेफ्टी फीचर लोड किए गए हैं। जैसे की,

  •  Multiple Airbag
  • ABS+EBD
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
  • Reverse Parking Sensors
  • Strong B Pillar Structure

Hyundai Venue HX5+ क्यों खरीदें ?

  • Hyundai Venue HX5+ SUV उन ग्राहकों के लिए है जो शहर और हाईवे दोनों पर शानदार प्रदर्शन और माइलेज पाना चाहते हैं।
  •  प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर फीचर्स के साथ यह गाड़ी बनाई गई है जिसका दाम भी काफी किफायती है।
  •  यह गाड़ी कम मेंटेनेंस के साथ आती है, जिसका इंजन भी काफी भरोसेमंद है।
  •  गाड़ी का डिजाइन काफी प्रैक्टिकल और प्रीमियम है।
  •  वही इस गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।
  •  साथ ही हुंडई का आफ्टर सेल्स नेटवर्क भी भारत में बहुत ज्यादा मजबूत है।

निष्कर्ष

Hyundai Venue HX5+:  9.99 लाख में प्रीमियम SUV का फील! Nexon और Brezza को टक्कर?

कुल मिलाकर Hyundai Venue HX5+ एक ऐसा वेरिएंट है जो स्मार्ट फीचर चाहने वाले और रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही SUV तलाश करने वालों ग्राहकों को पसंद आएगा। यदि आपका उद्देश्य भी बेस वेरिएंट से ऊपर उठने का है तो आप 9.90 लाख जैसी किफायती कीमत में एक भरोसेमंद माइलेज और सुरक्षा फीचर्स वाला SUV खरीदने के लिए Hyundai Venue HX5+ का चयन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :-