Maruti Suzuki e-Vitara Global sell:  भारत में बनी यह कार अब यूरोप में मचाएगी धमाका

Maruti Suzuki e-Vitara

Maruti Suzuki भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कार कंपनी है और अब इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में अपना दबदबा साबित करने का निश्चय कर लिया है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में एक सबसे बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया जब Maruti Suzuki e-Vitara अपने पहले ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV बिक्री को सुनिश्चित करने के लिए देश से बाहर निकली। बता दें Maruti Suzuki e-Vitara को भारत में तैयार किया जा रहा है और दुनिया भर में भेजा जा रहा है। यह कार मेक इन इंडिया- मेक फॉर द वर्ल्ड विजन के साथ तैयार की जा रही है। मतलब इसे भारत में तैयार किया जाएगा और दुनिया के प्रमुख बाजारों में बेचा जाएगा।

मारुति सुजुकी के इसी विजन के साथ तैयार इस कार के 13000 यूनिट्स यूरोप के लिए निकल चुके हैं और इसी के साथ यह गाड़ी भारत में बनी पहली ऐसी EV SUV बन चुकी जो वैश्विक ग्राहकों के हाथों में पहुंच रही है। कंपनी इसे यूरोप के साथ-साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में भी भेजने की प्लानिंग कर रही है। मतलब आने वाले समय में Maruti Suzuki e-Vitara को अन्य बड़े देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा और जल्द ही यह गाड़ी भारत के बाजारों में भी बिकने के लिए तैयार हो जाएगी।

Maruti Suzuki e-Vitara: भारत में बिक्री और दाम

Maruti Suzuki e-Vitara को जनवरी 2026 के आसपास भारत के बाजारों में उतारा जाएगा। इसे NEXA डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। यह गाड़ी अपने स्पोर्टी डिजाइन, हाईटेक सेफ्टी, प्रीमियम केबिन और EV फोकस्ड फीचर की वजह से पहले से ही भारत में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ऑटो एक्सपर्ट्स की माने तो भारत में इसकी अनुमानित कीमत 17 से 22 लाख के बीच होगी। जो इस EV सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद SUV बन जाएगी।

क्यों है ग्लोबल मार्केट में Maruti Suzuki e-Vitara की चर्चा 

  • Maruti Suzuki e-Vitara, HEARTECT नाम के एक विशेष EV प्लेटफार्म पर बनी है। इसकी वजह से इसका बॉडी स्ट्रक्चर मजबूत तो है ही साथ ही काफी हल्का और सुरक्षित भी है। 
  • बाहरी एक्सटीरियर की बात करें तो यह SUV काफी आकर्षक बनाई गई है।
  • वहीं Aerodynamic Body , 18 इंच के एलॉय व्हील्स इसे EV एफिशिएंट भी बनाते हैं साथ ही प्रीमियम लुक भी देते हैं।
  • इस गाड़ी में 2 तरह के बैटरी विकल्प दिए जा रहे हैं 49 kWh और 61kWh दोनों को 500 किलोमीटर तक की रेंज के लिए तैयार किया गया है। 
  • सबसे खास बात है इसकी फास्ट चार्जिंग बैट्री कैपेसिटी जो 45 से 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
  • वही यह बैटरी, बैटरी हेल्थ मैनेजमेंट के साथ आ रही है जो कि लंबे समय तक साथ निभाएगी।

सेफ्टी रेटिंग में 5 Star Rating और ARAI  माइलेज में टॉप माइलेज रेटिंग

Maruti Suzuki e-Vitara को ग्लोबल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसीलिए सेफ्टी को लग्जरी नहीं बल्कि प्राथमिकता देकर तैयार किया गया है। यह गाड़ी इस तरह से तैयार की गई है कि यूरोप जैसे सख्त सेफ्टी मानकों में भी हर टेस्ट को पास कर सके। Maruti Suzuki e-Vitara ने भारत में लॉन्च के समय ही BHARAT और GLOBAL NCAP में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। इसके High Tensile Steel और EV Specific Crash Protection के साथ बनाया गया है जिसमें,

  • 7 air bags( front ,side, curtain and Driver knee added)
  • Level 2 autonomous 
  • Emergency braking
  • Lane keep assist 
  • Adaptive cruise control
  • Blind spot monitoring 
  • Electronic stability program
  • Traction control system
  • Tire pressure monitoring system
  • 360° camera 
  • EV specific battery protection frame
  •  E-Call and SOS emergency system

वही ARAI माइलेज में यह EV भी मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है। इसे Maruti Suzuki ने 2 बैटरी ऑप्शन में पेश किया है जो ग्राहकों की जरूरत के आधार पर तैयार की गई है।

  •  49kWh की बैटरी जो 420 से 450 किलोमीटर की रेंज देती है।
  • वही 61 kWh वाली बैटरी 500 से 550 किलोमीटर की रेंज देती है।
  •  यह बैटरी DC फास्ट चार्जिंग से 45 से 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी।
  •  घर के AC होम चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में 7 से 8 घंटे लगेंगे।
  • वहीं रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की वजह से ब्रेक लगाते ही बैटरी चार्ज होकर रेंज बढ़ाने में मदद करेगी।

निष्कर्ष

Maruti Suzuki e-Vitara केवल एक कार नहीं है बल्कि यह EV के इतिहास का एक बहुत बड़ा अध्याय है। यह इंडियन इंजीनियरिंग, ग्लोबल डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी को मिलाकर तैयार की गई है। ग्लोबल लेवल EV SUV अब भारत के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी अपना दबदबा जमा रही है और जल्द ही भारत की सड़कों पर भी यह EV दौड़ती हुई नजर आएगी। अगर आप भी 2026 में EV खरीदने की सोच रहे हैं तो Maruti Suzuki e-Vitara एक भरोसेमंद SUV साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े :-