Kia Seltos New Gen 2026:  सिर्फ लुक ही नहीं Safety में भी Top, ANCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग लेकर मारी है भारत में एंट्री!!

Kia Seltos New Gen

2 जनवरी 2026 को भारत में Kia Seltos New Gen 2026 को धूमधाम से लांच किया गया। यह SUV अब पहले से भी ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम फीचर के साथ लॉन्च की गई।  भारत के मिड साइज SUV सेगमेंट में यह SUV अब बड़ी-बड़ी ब्रांड को कड़ी टक्कर देगी। Kia Seltos New Gen 2026 को 10.99 लाख से शुरू होने वाले Ex Showroom दाम के साथ भारत के बाजारों में उतारा गया है और इसका Kia Seltos New Gen 2026 Top Variant 19.99 लाख तक जाएगा। मतलब यह गाड़ी वैल्यू फॉर मनी पैकेज प्रदान कर रही है।

Kia Seltos New Gen 2026 में 3 इंजन पावर ट्रेन विकल्प मिल रहे हैं। 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल।  इस गाड़ी में 5 अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्प भी मिल रहे हैं। किआ मोटर्स ने इस गाड़ी को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया है जिसमें अलग-अलग वेरिएंट्स भी उपलब्ध है। जैसे कि HTE, HTK, HTX, GTX और X LINE, मतलब ग्राहक अब अपनी जेब और पसंद के आधार पर सही मॉडल चुन सकता है। यह गाड़ी जितनी फैमिली फ्रेंडली है उतनी ही ज्यादा सेफ्टी ओरिएंटेड है। क्योंकि इस गाड़ी ने ANCAP में हासिल किए हैं 5 Star

ANCAP सेफ्टी रेटिंग में Kia Seltos New Gen 2026 की 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग 

जी हां, जब बात हो कार की सुरक्षा की तो कार असेसमेंट प्रोग्राम काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि यह गाड़ियों की सेफ्टी एसेसमेंट का पूरी ब्यौरा ग्राहकों को देता है और इसी में सबसे सख्त और कठिन सेफ्टी असेसमेंट है ऑस्ट्रेलिया न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) और Kia Seltos New Gen 2026 ने इसी प्रोग्राम पर अपनी सफल दावेदारी साबित की है। जी हां, Kia Seltos New Gen 2026 में ANCAP में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। मतलब यह कार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्चतम सुरक्षा उपलब्ध कराती है।

Kia Seltos New Gen 2026 सेफ्टी फीचर्स 

ऑस्ट्रेलिया न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के टेस्टिंग के अनुसार Kia Seltos New Gen 2026 में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन जैसे विभिन्न मानकों पर उच्चतम स्कोर हासिल किया।

Adult Occupant Protection: इस टेस्ट में Kia Seltos New Gen 2026 को 85% का सुरक्षा स्कोर मिला। मतलब ड्राइवर समेत अन्य पैसेंजर को क्रैश की स्थिति में इस गाड़ी में उच्चतम सुरक्षा दी। कार में मजबूत बॉडी एयरबैग की व्यवस्था, सीट बेल्ट प्रोटेक्शन काफी प्रभावशाली है। हर प्रकार के क्रैश में इस गाड़ी ने पैसेंजर की सुरक्षा की।

Child Occupant Protection: जब बात आई बच्चों के प्रोटेक्शन की तो इस गाड़ी में 82% तक सुरक्षा स्कोर हासिल किया। इस गाड़ी में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर सीट बेल्ट सेटअप और क्रैश टेस्ट में बच्चों को सुरक्षित रखने की पूरी क्षमता है।

Vulnerable Road user protection: यह कार पैदल चलने वाली यात्रियों के लिए भी काफी सुरक्षित है क्योंकि इस कार ने वल्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन टेस्ट में 61% अंक हासिल किया। मतलब जब कोई गाड़ी या कोई पैदल चलने वाला यात्री इस कार से टकराता है तब न्यूनतम चोट लगती है। जी हां मेकर्स ने इस गाड़ी को इस प्रकार डिजाइन किया है कि यह अंदर बैठे यात्रियों के साथ बाहर चलने वाली यात्रियों को भी सुरक्षा देती है।

Safety Assist: इस गाड़ी में कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद है जिससे इस गाड़ी ने 70% तक स्कोर हासिल किए। Kia Seltos2026 में एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम मौजूद है जो दुर्घटना को रोकने और उसके प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इस गाड़ी के फीचर्स की बात करें तो गाड़ी में निम्नलिखित फ़ीचर्स मौजूद है: 

  • Autonomous emergency braking
  • Lane keep assist 
  • Lane departure warning 
  • adaptive speed assist

Kia Seltos New Gen 2026 खरीदने की ठोस वजह

अगर आप 2026 में एक ऐसी SUV खरीदने की सोच रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो फीचर लोडेड भी, सेफ्टी में भी आगे और भरोसेमन्द भी हो तो Kia Seltos New Gen 2026 ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है। इसे खरीदने की सबसे बड़ी वजह है इसकी 5 Star ANCAP रेटिंग। यह गाड़ी परिवार के लिए एकदम सुरक्षित विकल्प है।

Kia Seltos New Gen

साथ ही गाड़ी में हैं शानदार और प्रीमियम फ़ीचर्स।  हर जरूरत के लिए वेरिएंट और इंजन आप्शन उपलब्ध। मजबूत रोड प्रसेंस और स्टाइल का दमदार संगम। साथ ही Kia Seltos New Gen 2026 कि भरोसेमंद सर्विस और रीसेल वैल्यू।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Kia Seltos 2026 एक स्टाइलिश और विभिन्न फीचर्स से लैस SUV है। यह उच्च मानकों के साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है। फिर चाहे आप रोजाना शहरों में ड्राइव करें या लंबी यात्रा पर जाए।

Kia Seltos New Gen

यह गाड़ी हर तरह से आपको अपने शानदार फीचर्स का लाभ देती है। सबसे खास बात है कि Kia Seltos मजबूत सर्विसिंग नेटवर्क, कम मेंटेनेन्स कॉस्ट और अच्छी रीसेल वैल्यू रखती है। मतलब गाड़ी खरीदने के बाद लंबे समय तक आपको संतुष्टि मिलेगी।

इन्हें भी पढ़े :-