भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और उसी रफ्तार से इंटरनेशनल ब्रांड भी भारतीय बाजार में कदम रख रहे हैं। इनमें से एक है वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Vinfast जिसने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Vinfast VF7 के साथ EV सेगमेंट में हलचल मचा दी है। जी हां, VF7 केवल एक इलेक्ट्रिक कार नही है बल्कि यह उन प्रीमियम ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो स्टाइल, सेफ्टी, पावर और टेक्नोलॉजी सब एक ही गाड़ी में चाहते हैं।
सबसे खास बात VinFast VF7 अपने कॉम्पिटेटिव दामों की वजह से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है। इस गाड़ी को भारतीय सड़कों, मौसम और ग्राहकों की जरूरत को देखकर डिजाइन किया गया है। इसीलिए लॉन्च के कुछ समय के भीतर ही यह गाड़ी SUV EV खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
VinFast VF7 EV SUV : फीचर्स टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव

1.बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
- VinFast VF7 2 बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है जिसे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। बैट्री पैक 59.6 kWh और 70.8 kWh
- इस गाड़ी की ड्राइविंग रेंज बैट्री पैक पर निर्भर करती है जो लगभग 438 किलोमीटर से 532 किलोमीटर के बीच हो सकती है।
- गाड़ी में हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर, टॉप वैरियंट में ऑल व्हील ड्राइव(AWD)
- दमदार एक्सीलरेशन और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित किया गया है।
- यह गाड़ी शहर की सड़कों के साथ-साथ हाईवे पर भी दमदार परफॉर्मेंस देती है।
- हाय एफिशिएंट बैटरी लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बना देती है।
2.चार्जिंग टेक्नोलॉजी
VinFast VF7 ने भारत के EV मार्केट में कब्जा करने से पहले ही अपने चार्जिंग नेटवर्क को बेहतर बनाने का काम कर लिया था, जिससे चार्जिंग को लेकर EV यूजर्स की चिंता काफी हद तक कम हो गई है।
- यह गाड़ी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
- गाड़ी में DC फास्ट चार्जर से कम समय में बैटरी पूरी चार्ज हो जाती है।
- होम चार्जिंग और पब्लिक चार्जिंग दोनों का सपोर्ट इसमें मौजूद है।
- स्मार्ट चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम से गाड़ी लॉन्ग ड्राइव के लिए भी परफेक्ट सॉल्यूशन बन जाती है।
3.डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स
VinFast VF7 का डिजाइन इसे भीड़ से काफी अलग बनाता है। इसका प्रीमियम और स्पोर्टी लुक ग्राहकों को पहली नजर में ही पसंद आ जाता है।
- इसके सिग्नेचर V Shape LED DRL
- फुल LED Headlamp और Tail Lamp
- Aerodynamic Body Shape
- Wide Alloy Wheels
- फ्लश-टाइप डोर हैंडल
- पैनोरमिक सनरूफ
- इसके एक्सटीरियर को काफी आकर्षक बनाते हैं। साथ ही इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बैटरी एफिशिएंसी और स्टेबिलिटी में भी मदद करती है।
4.इंटीरियर और कंफर्ट फीचर
- VinFast VF7 का केबिन पूरी तरह से प्रीमियम और टेक्नोलॉजी ड्रिवन बनाया गया है।
- 12.9 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- प्रीमियम लेदर सीट्स
- वेंटीलेटेड और पावर एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स
- एंबिएंट लाइटिंग
- मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- इसका केबिन काफी साइलेंट, बड़ा और आरामदायक है जो लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होने देता।
5.सेफ्टी फ़ीचर्स और ADAS
VinFast VF7 सेफ्टी के मामले में भी किसी प्रकार का समझौता नहीं करती। इसके सेफ्टी स्टैंडर्ड फाइव स्टार रेटिंग सुनिश्चित करते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो :
- 7 airbags
- ABS + EBD
- Electronic stability control
- Traction control
- Hill hold assist
- ISOFIX child seat Mount
- 360° camera
Advanced Driver assistance system-level 2
- Adaptive cruise control
- Lane keep assist
- Blind spot monitoring
- Automatic emergency braking
- Forward Collision warning
- Driver attention alert
- Rear cross traffic alert
स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर
इस गाड़ी में कई हाईटेक स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो इसे फ्यूचर रेडी कार बनाते हैं। गाड़ी इन नए फीचर्स की वजह से हमेशा अपडेट रहती है और यूजर का एक्सपीरियंस काफी बेहतर रहता है।
- Mobile app connectivity
- Remote lock /unlock
- Live location tracking
- Battery status and range monitoring
- Over the air update
कार के दाम
VinFast VF7 यह गाड़ी वर्तमान में भारत के बाजारों में 20.99 लाख से 25.49 लाख के बीच मिल रही है। गाड़ी की कीमत सीधे तौर पर Tata, Mahindra, MG, और Hyundai की प्रीमियम SUV को टक्कर देती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर VinFast VF7 उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो पावरफुल प्रीमियम और टेक्नोलॉजी लोडेड इलेक्ट्रिक SUV की तलाश कर रहे हैं। शानदार डिजाइन, लंबी रेंज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इस गाड़ी को भारत के EV SUV मार्केट में एक मजबूत दावेदार बना रहे हैं। आने वाले समय में VinFast VF7 की सेफ्टी रेटिंग भी होने वाली है जो कि इसे और मजबूत दावेदार बनाएगी और भारत के EV सेगमेंट में यह गाड़ी गेम चेंजर बन जाएगी।
इन्हें भी पढ़े :-





