तेजी से बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की कीमतें और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता ने अब भारतीय ग्राहकों को माइलेज फ्रेंडली और फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी की तरफ मोड़ दिया है। ऐसे में Hybrid Car एक ऐसा नाम भरकर उभर रही है जिन्हें पूरी तरह से पेट्रोल पर निर्भर नही रहना पड़ रहा है और ना ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
जी हां, Hybrid Car पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का एक परफेक्ट कांबिनेशन है जो शहर के ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक पावर का उपयोग कर ईंधन की बचत तो करती ही है आपको 28-29 km/l तक का माइलेज भी देती है। यह गाड़ी शहरी सड़कों से लेकर हाइवे पर अपना बेहतर परफॉर्मेंस दिखाती है और आज हम आपको वर्ष 2025-26 की भारत की कुछ ऐसी Strong Hybrid Cars की जानकारी देंगे जो आप के ज़ेब के साथ-साथ आपके जीवन को भी आसान बनाएंगी।
2025-26 top 3 ARAI High Mileage Cars
1.Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid:

- Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार मानी जा रही है। यह कार SUV स्टाइल, आराम और माइलेज तीनों का परफेक्ट कांबिनेशन है।
- इस गाड़ी में 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी जा रही है जो की स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम को और खास बनाती है।
- इसकी खासियत है कि यह कम स्पीड में शहर की ट्रैफिक इलेक्ट्रिक मोड में कवर लेती है और हाईवे पर यह फ्यूल के सहयोग से बेहतर टॉक जनरेट करती है जो की आपको देता है फ्यूल एफिशिएंट राइड।
- इस गाड़ी में बैटरी चार्ज करने का भी झंझट नहीं क्योंकि ट्रैफिक में ब्रेक के दौरान यह रीजेनरेटिव पावर से बैटरी को रिचार्ज कर लेती है।
- इस गाड़ी में e-CVT गियरबॉक्स मिलता है जो झटकों को बिल्कुल भी महसूस नहीं होने देता।
- यह SUV अंदर से प्रीमियम इंटीरियर के साथ डिजाइन की गई है।
- आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स का एकदम सही संयोजन इस गाड़ी में दिया जा रहा है।
- मतलब Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid एक लांग टर्म वैल्यू फॉर मनी SUV साबित होती है।
2. Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid:

- Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid, Grand Vitara की ट्विन है।
- यह गाड़ी Toyota की पहचान और भरोसे के साथ बाजारों में उपलब्ध है।
- यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो बिना टेंशन के गाड़ी रखना चाहते हैं।
- Toyota Urban Cruiser Hyryder में Strong Hybrid टेक्नोलॉजी दी गई है जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर को एक साथ लाती है।
- शहर में यह गाड़ी इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है और हाईवे पर फ्यूल का इस्तेमाल करती है। मतलब चार्जिंग का झंझट नहीं और बार-बार पेट्रोल भरने की मुसीबत नहीं।
- लॉन्ग टर्म रिलायबिलिटी और कम मेंटिनेस कॉस्ट Toyota की सबसे बड़ी ताकत रही है।
- मतलब Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid उन ग्राहकों के लिए सही विकल्प है जो लगभग 8 से 10 साल तक एक ही कार इस्तेमाल करने की सोचते हैं।।
- डिजाइन के मामले में Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid काफी मिनिमल डिजाइन के साथ उपलब्ध है लेकिन इसका सस्पेंशन सेटअप खराब सड़कों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होने देता।
3. Honda City e: HEV

- Sedan सेगमेंट की हाइब्रिड क्वीन Honda City e: HEV कंफर्ट और ड्राइविंग क्वालिटी के लिए बाजारों में टिकी हुई है। Honda City e: HEV
- एक शानदार हाइब्रिड विकल्प है जो ARAI माइलेज में करीबन 27.26km/l सुनिश्चित कर चुकी है।
- यह एक एफिशिएंट मार्केट हाइब्रिड सेडान है जो सेडान होने के बावजूद भी इतना ज्यादा माइलेज देती है।
- इस गाड़ी में एडवांस स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
- पेट्रोल इंजन अक्सर बैटरी चार्ज करने का काम कर देता है और ज्यादा समय कार इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है।
- इसकी वजह से शहरी सड़कों पर इसका माइलेज और भी बेहतर हो जाता है।
- इस गाड़ी में नॉइस लेवल भी काफी कम है और हाईवे पर यह सेडान अपनी पूरी स्टेबिलिटी का दाम दिखाती है।
- इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए होंडा सेंसिंग जैसे एडवांस फीचर का इस्तेमाल किया गया है।
- मतलब ऑफिस कम्यूट, फैमिली यूज़ और हाईवे ट्रेवल का संतुलित पैकेज जाने वाले लोग Honda City e: HEV के विकल्प को चुन सकते हैं।
25-26 में हाइब्रिड समझदारी का सौदा क्यों है?
- यह गाड़ी पेट्रोल कार से 30 से 40% ज्यादा माइलेज देती है।
- EV जैसी बचत और बिना चार्जिंग का टेंशन
- शहर के ट्रैफिक में यह गाड़ी शानदार परफॉर्मेंस देती है
- भविष्य में एमिशन रूल्स को लेकर या गाड़ी पहले से ही तैयार है
निष्कर्ष
कुल मिलाकर आने वाले समय में Hybrid कार ही फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी है। जब तक की भारत में EV चार्जिंग सैटअप्स पूरी तरह से चैनेलाइज नहीं हो जाते। यदि आप 2025-26 में सबसे ज्यादा ARAI माइलेज वाली हाइब्रिड कार खरीदना चाहते हैं तो SUV के लिए Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Strong Hybrid और सेडान के लिए Honda City e: HEV परफेक्ट सॉल्यूशन सिद्ध हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





