भारत में अब कार खरीदना केवल माइलेज या फीचर्स का खेल नहीं रहा। आज कार खरीदते समय ग्राहक एक ही सवाल पूछते हैं कि यह कार एक्सीडेंट के दौरान कितनी सुरक्षा देगी? ऐसे में GLOBAL NCAP और BHARAT NCAP क्रैश टेस्ट ने कई सारी पॉपुलर कार की हकीकत भी सामने लाकर रख दी है। इसी में आजकल सबसे बड़ी बहस का केंद्र बन चुकी है Hyundai, जी हां एक समय था जब हुंडई की कारें बिक्री में नंबर 1 थी, लेकिन सेफ्टी रेटिंग पर लगातार उठते सवालों के बाद Hyundai निशाने पर आ गई।
मगर हालहि में Hyundai ने पूरी तस्वीर बदल दी है। Hyundai ने न केवल अपनी कारों में 6 Airbag, ADAS, ABS, ESC और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स दे रही है बल्कि क्रैश टेस्ट में भी हिट साबित हो रही है। 2025 में हुंडई की कई कारों ने क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है।
2026 में भारत में लांच होने वाली Hyundai कारें तो EURO NCAP टेस्ट में भी 5 STAR लेकर टॉप पर बनी हुई हैं। आज हम आपको Hyundai की उन कारों के बारे में बताएंगे जो न केवल 2025 में सेफ्टी रेटिंग में दमदार साबित हुई हैं बल्कि बेस्ट सेलर की लिस्ट में भी बनी हुई और फैमिली कार के तौर पर सबसे ज्यादा भरोसेमंद साबित हो रही हैं।
Hyundai की वह कारें जो Safety Ratings में कर चुकी है Top
1.Hyundai Creta : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Hyundai Creta पिछले कई वर्षों से भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUVरही है। 2025 में भी Creta की डिमांड में कोई कमी नहीं आई है। हर महीने इसके हजारों यूनिट्स आज भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

हालांकि पुराने Global NCAP Test में Creta को 3 Star Rating मिली थी जिसकी वजह से Creta विवादों में आ गई थी। लेकिन Hyundai Creta का नया फेसलिफ्ट मॉडल जो भारत से बाहर बिक रहा है उसे ASIA NCAP Test में 5 Star Rating मिल चुकी है और जल्द ही यह मॉडल 2026 में भारत में भी लॉन्च होगा।
Hyundai Creta Safety Features
- 6 Airbag
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल( ESC)
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- ADAS (टॉप वैरियंट में मौजूद)
- मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर
2.Hyundai Exter: इस छोटी SUV ने बड़ी सोच के साथ लॉन्च के बाद ही भारत के बाजार में तहलका मचा दिया। 2025 में यह SUV सब-कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हुई है। हालांकि इस गाड़ी को फिलहाल Global NCAP और Bharat NCAP की तरफ़ से ऑफिशियल स्टार रेटिंग नहीं मिली है। लेकिन इस गाड़ी ने 5 स्टार सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी है। Hyundai Exter कम कीमत में SUV जैसा लुक और भरपूर से सेफ्टी फीचर्स की वजह से छोटे परिवारों की पहली पसंद बन चुकी है।

Hyundai Exter Safety Features
- 6 Airbags
- ESC और VSM
- Hill assist control
- ISOFIX Child Seat
- TPMS
- Rear Parking Camera और Sensor
3.Hyundai Tucson: Hyundai सबसे सुरक्षित कार की बात की जाए तो Hyundai Tucson का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह कर भले ही Creta की तरह बेस्ट सेलर ना हो लेकिन सेफ्टी में इसे 5Stat मिल चुके हैं। इस कार में Bharat NCAP और Global NCAP में 5 Star Rating हासिल की है। Hyundai Tucson एक प्रीमियम SUV है और इसलिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। यही वजह है कि इसकी बिक्री सीमित है। लेकिन जो ग्राहक सेफ्टी को ऊपर रखते हैं उनके लिए 2025 में Hyundai Tucson भरोसेमंद विकल्प रहा।

Hyundai Tucson Safety Feature
- Bharat NCAP और Global NCAP 5 STAR
- एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में शानदार स्कोर
- ADAS Level 2 सेफ्टी फीचर्स
- ISOFIX चाइल्ड सीट
- 6 Airbag
- मजबूत बॉडी और बेहतर स्टेबिलिटी
4.Hyundai Verna: SUV के दौर में Hyundai Verna आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। Sedan कार लेने वाले Hyundai Verna को सबसे टॉप प्रायरिटी कर में रखते हैं। इस कार की सबसे खास बात है इसका Global NCAP और Bharat NCAP में 5 Star Safety Rating हासिल करना। हालांकि इसकी बिक्री आजकल काफी कम हो चुकी है लेकिन वरना 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक बनी हुई है।

Hyundai Verna Safety Features
- Global NCAP और Bharat NCAP में 5 Star Safety Ratin
- मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर
- 6 Airbag
- ESC और ABS
- ISOFIX सीट माउंट
- हाई स्पीड स्टेबिलिटी
- एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन में शानदार स्कोर
निष्कर्ष
कुल मिलाकर 2025 में Hyundai की गाड़ी अब फीचर लोडेड ब्रांड नहीं बल्कि सेफ्टी लोडेड ब्रांड भी बन चुका है और 2026 में भी इसका दबदबा ऑटोमोबाइल बाजार में कायम रहेगा।Hyundai की Creta, verna Exter जैसी गाड़ियां मार्केट में बिक्री के तो रिकॉर्ड तोड़ ही रही हैं सेफ्टी फीचर्स में भी ग्राहकों की जरूरत का पूरा ध्यान रख रही हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट की माने तो 2026 में भी हुंडई की मांग में कोई कमी नहीं होगी।
इन्हें भी पढ़े :-





