भारत में कार खरीदते समय ज्यादातर लोग तीन बातों को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं कीमत, माइलेज और भरोसा। पर जब बात भरोसे की आती है तो मारुति सुजुकी का नाम अपने सामने आ जाता है। यही वजह है की Global NCAP TEST में सबसे कमज़ोर सेफ्टी रेटिंग मिलने के बावजूद भी Maruti WagonR और Maruti Alto K10 2025 में भी हाई डिमांड में बनी हुई हैं। जी हां आंकड़ों की माने तो Maruti WagonR भारत की टॉप सेलिंग हैचबैक कार रही है जिसने अक्टूबर 2025 तक लगभग 19000 यूनिट की बिक्री दर्ज कराई। वहीं Maruti Alto k10 ने भी अक्टूबर 2025 तक 6200 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
यह Highest Selling Cars Of Maruti Suzuki Global NCAP टेस्ट में 1 और 2 स्टार ले चुकी हैं जो कि यह दिखाता है कि इन दोनों कारों की सेफ्टी सबसे ज्यादा खराब है। अब सवाल यह उठता है कि जब सेफ्टी रेटिंग इतनी खराब है तो लोग इसे खरीद क्यों रहे हैं? जी हां Maruti WagonR और Maruti Alto K10 की सेफ्टी रेटिंग और कमजोर होने के साथ ही बाजारों में आज भी यह कारें राज कर रही हैं। आज हम यह साफ-साफ समझेंगे कि इन दोनों गाड़ियों की रेटिंग इतनी कम क्यों आई? इसका आम ग्राहकों पर क्या असर होगा? और क्या यह गाड़ियां लेना समझदारी है या नहीं?
आइये सबसे पहले समझते हैं Global NCAP Test का सेफ्टी प्रोटोकॉल क्या है?
2022 के बाद Global NCAP सेफ्टी टेस्ट को सख्त बना दिया गया है। अब इस टेस्ट में केवल फ्रंट क्रैश नहीं किया जाता, बल्कि हर इंपैक्ट से गाड़ी को परखा जाता है। जैसे की,
- Front Crash
- Side Impact Test
- ESC
- Adult Occupant Protection
- Child Occupant Protection
- ISOFIX Child Mount Seat
- Belt Reminder & Safety assist
बाजारों में अभी भी कम सेफ्टी रेटिंग वाली कारें क्यों बिक रही है ?
भारत में एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिनका बजट काफी सीमित है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पहली बार कार खरीदते हैं और सेफ्टी रेटिंग को अहमियत नहीं देते। ज्यादातर लोग केवल शहरों में ड्राइव करने के लिए गाड़ियां खरीदते हैं जहां सेफ्टी की चिंता कम सताती है। और सबसे खास बात इन एंट्री लेवल गाड़ियों का मेंटेनेंस और माइलेज खरीदारों के लिए काफी अहम होता है। इसलिए आज भी Maruti WagonR Maruti Alto K10 जैसी कारें प्रैक्टिकल चॉइस बनी हुई है भले ही यह सेफ्टी में टॉप पर ना हो।
Maruti WagonR : 1 Star Safety फिर भी बेस्ट सेलर???

Maruti WagonR का कुछ समय पहले ही Global NCAP TEST किया गया। इस टेस्ट में Maruti WagonR ने केवल 1 STAR सेफ्टी रेटिंग हासिल की। इसका टेस्ट परफॉर्मेंस इस प्रकार रहा:
- GLOBAL NCAP TEST में जब Maruti WagonR का क्रैश टेस्ट किया गया तब Maruti WagonR गाड़ी में बैठे बच्चों को प्रोटेक्ट नहीं कर पाई क्योंकि इसमें ISOFIX seat जैसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है।
- इसके अलावा एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में भी इस गाड़ी को 5 में से केवल 1 STAR मिला। मतलब गाड़ी चलाते समय यदि गाड़ी का एक्सीडेंट होता है तो गाड़ी ना ड्राइवर की रक्षा कर पाएगी और ना ही अंदर बैठे पैसेंजर की।
- गाड़ी में सेफ्टी से जुड़े कई अन्य फीचर्स भी मौजूद नहीं थे।
- हालांकि हाल ही में Maruti WagonR ने गाड़ी कुछ जरूरी अपडेट कर दिए हैं जैसे की,
- अब कुछ वेरिएंट में 6 एयरबैग का ऑप्शन दिया जा रहा है, सभी वेरिएंट्स में सीट बेल्ट रिमाइंडर और पहले से ज्यादा बेहतर टायर ग्रिप और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दी जा रही है। लेकिन फिर भी इसकी रेटिंग में ज्यादा कुछ सुधार होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही।
Maruti WagonR : GLOBAL NCAP TEST Result
- एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन: 1 स्टार
- चाइल्ड डॉक्यूमेंट प्रोटेक्शन : 0
- बॉडी स्टेबिलिटी : अनस्टेबल
- ESC: उपलब्ध नहीं है
Maruti Alto K10 : 2 स्टार सेफ्टी लेकिन एंट्री लेवल कार में best seller

Maruti Alto K10 को GLOBAL NCAP TEST में केवल 2 STAR मिले हैं। इस Crash Test में Maruti Alto K10 को लगभग हर इंपैक्ट से परखा गया जिसमें Maruti Alto K10 का परफॉर्मेंस इस प्रकार रहा
- Global NCAP Safety Ratings के अंतर्गत जब Maruti Alto K10 का सेफ्टी टेस्ट लिया गया तो इस गाड़ी ने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 0 स्तर हासिल किया।
- यह गाड़ी अंदर बैठे बच्चों की सुरक्षा के लिए बिल्कुल भी परफेक्ट विकल्प नहीं है। न ही इसमे ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट की व्यवस्था है न बॉडी स्टेबल।
- वही एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सामने बैठे यात्रियों की सुरक्षा ही सुनिश्चित हो पाई। पीछे बैठे यात्रियों की यह गाड़ी ज्यादा सुरक्षा नहीं कर पाती।
- हालांकि मारुति अल्टो K10 में हाल ही में मारुति ने कुछ छोटे-मोटे सुरक्षा बदलाव किए हैं जैसे कि 2 स्टैंडर्ड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, क्रश एनर्जी अब्जॉर्प्शन जैसे ऑप्शन दिए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी इसका परफॉर्मेंस सेफ्टी टेस्ट पर अभी भी काफी कम है।
Maruti Alto K10: GLOBAL NCAP TEST Result
- एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटक्शन: 2 स्टार
- चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन: जीरो स्टार
- बॉडीशेल :स्टेबल
- ESC :नॉट अवेलेबल
Maruti Wagon R और Maruti Alto K10 अभी भी डिमांड में क्यों बनी हुई है?
- Maruti Wagon R और Maruti Alto K10 का डिमांड में रहना का सबसे बड़ा कारण है इनका माइलेज।
- दोनों का माइलेज ही 24 km/l के आसपास आता है।
- दोनों गाड़ियों की क्वालिटी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।
- सबसे खास बात यह कारें पहली बार कार खरीदने वालों के लिए परफेक्ट सॉल्यूशन होती है।
- ऐसे लोग जो बाइक से अपग्रेड होकर कार खरीदते हैं वह इन दोनों गाड़ियों पर ही विचार करते हैं।
- और आज भी यह दोनों गाड़ियां मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी हुई है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए
प्रत्येक ग्राहक की जरूरत अलग-अलग हो सकती है। कार खरीदने से पहले हमेशा खुद से सवाल करें कि मेरी ड्राइविंग कैसी है? हाईवे पर ज्यादा सफर करना पड़ता है या नहीं? क्या कार में बच्चे या बुजुर्ग सफर करते हैं? केवल कार के दाम देखकर फैसला ना ले जरूरी नहीं की हाई सेल्स वाली कार हाई सेफ्टी भी देगी। यदि किसी वजह से Maruti Wagon R या Maruti Alto K10 जैसी कर लेनी भी पड़ रही है तो कम से कम 2 से 6 एयरबैग सुनिश्चित करें। सीट बेल्ट रिमाइंडर लगवाएं, ESC और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जरूर सुनिश्चित करें। हो सके तो थोड़ा बजट बढ़ाकर सुरक्षित विकल्प देखें।
निष्कर्ष
Maruti Wagon R और Maruti Alto K10 जैसी गाड़ियों ने यह स्पष्ट रूप से दिखाया है कि सेफ्टी रेटिंग कम होने के बावजूद इन गाड़ियों की डिमांड बाजार में जबरदस्त बनी हुई है। लेकिन जरूरी यह है कि सेफ्टी से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़े :-





