Tata Sierra EV 500 km range promise: क्या 500 किलोमीटर पार कर पाएगी टाटा की Iconic Electric SUV

Tata Sierra EV

जब कभी किसी गाड़ी को खरीदने की बात होती है तब सबसे पहले लोग पूछते हैं कि इसका माइलेज क्या होगा? वहीं जब किसी Electric SUV की बात करता है तो सबसे पहला सवाल आता है कि आखिर इसकी रेंज क्या होगी? मतलब एक बार चार्ज करने पर यह कितना चलेगी? अब इसी सवाल में एक आईकॉनिक नाम दोबारा चर्चा में आ गया है वह है Tata Sierra EV का, एक समय था जब Tata Sierra स्टेटस सिंबल हुआ करती थी। अब टाटा मोटर्स इसे इलेक्ट्रिकल कार के रूप में मार्केट में उतारने वाली है। लेकिन इस बार यह गाड़ी अपने इलेक्ट्रिक अवतार की वजह से नहीं बल्कि अपनी रेंज की वजह से ज्यादा चर्चा में है।

Tata Motors का दावा है कि यह गाड़ी एक बार चार्ज करने के बाद 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। मतलब EV मार्केट में इस दमदार हाईटेक और सेफ्टी फीचर वाली EV माना जा रहा है। परंतु लोगों के दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि क्या सच में Tata Sierra EV वाकई इतनी लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल बन पाएगी? या यह केवल कंपनी द्वारा ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ाने का खेल है?

Tata Sierra EV में 500 किलोमीटर की रेंज क्या है मुमकिन?

Tata Sierra Ev

पिछले कुछ समय से टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की रणनीति में कई खास बदलाव किए हैं जिसकी वजह से 500km की रेंज अब कोई बड़ी बात नहीं है।  इस गाड़ी में 60kWh से 65 kWh का बैट्री पैक मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। यदि इतना दमदार बैटरी पैक रहा तो निश्चित ही 500 से ज्यादा का रेंज यह गाड़ी देगी। इसके अलावा Tata Sierra में GEN 2 EV प्लेटफार्म इस्तेमाल किया जाने वाला है जो की एनर्जी एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। इसी के समान Tata Curvv भी बनाई गई जो की 500+ kWh की रेंज दे रही है। ऐसे में Tata Sierra EV भी इससे पीछे नहीं रहेगी।

Tata Sierra Speed Test : क्या होगी संभावित Top Speed 

  • Tata Sierra EV के स्पीड टेस्ट की बात करें तो ARAI Certified Range: 500 से 520 km बताई जा रही है।
  •  Real World Driving Range: 420 से 450 km की होगी जो कि शहरों में और हाईवे में काफी संतोषजनक होने वाली है।

Tata Sierra EV : मोटर पावर और ड्राइविंग परफॉर्मेंस 

Tata Sierra EV रेंज की वजह से नहीं बल्कि अपने पावर और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर भी फोकस करेगी।मतलब  SUV बॉडी होने के बावजूद इसका इलेक्ट्रिक मोटर इंस्टेंट टॉर्क जनरेट करेगा जिसकी वजह से इसकी परफॉर्मेंस काफी शानदार होगी। इसके संभावित पावर आउटपुट इस प्रकार होंगे: 

  • Electric Motor Power: 170 – 200 PS
  • Torque : 300 nm से ज्यादा
  •  0-100 km/h:  8 से 9 सेकंड  

Tata Sierra EV:  चार्जिंग टेक्नोलॉजी 

Tata Sierra EV जहां 500 किलोमीटर की रेंज का दावा कर रही है, वहीं इसके चार्जिंग सपोर्ट भी काफी दमदार होने वाले हैं। जी हां, टाटा ने देश भर में EV का मोर्चा काफी अच्छे से संभाला है। चार्जिंग फीचर्स की बात करें तो 

  • इसमें 150kw DC  फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
  • यह 30 मिनट में 10% से सीधा 80% तक चार्ज करेगा।
  •  यदि आप होम AC चार्जर से चार्ज करते हैं तो 7-8 घंटे में यह फुल चार्ज हो जाएगी।

Tata Sierra EV: यूनिक और डिस्टिंक्टिव फीचर

  • Iconic Retro Futuristic Design : Sleek, LED lights, Large Glasshouse Roof
  • Dual Motor AWD Option : बेहतर ट्रैक्शन, ऑफ रोड कैपेबिलिटी और तेज एक्सीलरेशन
  • Vehicle to load, vehicle to home support: मतलब EV की बैटरी से इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलाना, घर के उपकरण चार्ज करना, कैंपिंग पिकनिक इमरजेंसी के लिए बेहतरीन विकल्प
  • Advance Tech and Smart Touchscreen: बड़ी टच स्क्रीन, Over the Air Update, स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट, ऐप कनेक्टिविटी
  • Level 2 ADAS Feature: एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन

निष्कर्ष 

कुल मिलाकर पूरी संभावना है कि Tata Sierra EV 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी क्योंकि Tata Sierra EV में  Tata ने बेहतरीन टेक्नोलॉजी, बैटरी इनोवेशन का पूरा ध्यान रखा है। EV की बढ़ती स्पर्धा को देखते हुए अब टाटा के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह अपनी गाड़ियों में लंबी रेंज सुनिश्चित करे।

इन्हें भी पढ़े :-