कुछ समय पहले तक कार खरीदने का मतलब अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद ब्रांड होता था। इसी की वजह से Maruti Suzuki की Celerio, Ciaz, Fronx जैसी कारें लाखों ग्राहकों की पसंद बनी हुई थी। लेकिन 2025 में तस्वीर में काफी बदलाव आ चुका है। अब लोग यह नहीं पूछते कि कार कितना माइलेज देगी? कितना पैसा इसके मेंटेनेंस पर खर्च होगा? बल्कि पूछते हैं कि यदि दुर्घटना हो जाएगी तो कार कितनी हद तक रक्षा करेगी? जी हां, और इसी की वजह से Bharat NCAP और GNCAP जैसे सेफ्टी टेस्ट गठित किए जाते हैं ताकि कारों को सुरक्षा रेटिंग प्रदान की जा सके।
हाल ही में मारुति Maruti Suzuki की Celerio, Ciaz, Fronx जैसी गाड़ियों का सेफ्टी टेस्ट में फेल हो जाना ग्राहकों के लिए काफी शॉकिंग साबित हुआ। अब ग्राहक सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इन सेफ्टी क्रैश टेस्ट नतीजे के बाद कौन सी कारो पर भरोसा किया जाए अगर मारुति की यह मॉडल सेफ़ नहीं है तो कौन सी कारें सचमुच सुरक्षित है और खरीदने लायक है?
ग्राहकों की इन्हीं सारी बातों का हल लेकर हम आज आपको 2025-26 में भारत में Crash Test 5 Star Result वाली कारों की लिस्ट के बारे में बताएंगे। फिर आप चाहे हैचबैक ढूंढ रहे हैं या कंपैक्ट या SUV, हम आपको ऐसे बेहतर विकल्प बताएंगे जो आज के समय में ज्यादा मजबूत, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा समझदारी भरी कार साबित हो सकती है।
Crash Test में 5 Star हासिल करने वाली कार की सूची
Tata Alroz

- यदि आप Maruti Suzuki की Celerio या Fronx जैसे सेगमेंट में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Altroz सबसे मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है।
- यह गाड़ी उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है जो परिवार की सुरक्षा चाहते हैं।
- जी हां Tata Altroz निम्नलिखित विशेषताएं देखने को मिलती है 5 star bharat और NCAP रेटिंग,
- मजबूत ALFA प्लेटफॉर्म, 6 Airbag,
- ISOFIX , पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे 3 विकल्पों में मौजूद
Tata Nexon

- Maruti Suzuki Fronx का विकल्प ढूंढने वाले ग्राहकों के लिए Tata Nexon एक शानदार और भरोसेमंद SUV है।
- Nexon नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी है, जो केवल बेहतरीन इंटीरियर/ एक्सटीरियर लुक ही नहीं बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
- 5star bharat- GLOBAL NCAP Rating,
- 6 Airbag Standard
- मजबूत बॉडी, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
- पेट्रोल/डीजल और EV विकल्प मौजूद
Volkswagen Virtus

- Maruti Suzuki Ciaz जैसी पसंद करने वाले ग्राहकों को यदि सेफ्टी से समझौता नहीं करना है तो Volkswagen Virtus एक परफेक्ट सॉल्यूशन होगा।
- यह गाड़ी उन ग्राहकों के लिए समझदारी भरा विकल्प है जो ड्राइविंग का मजा और सेफ्टी एक साथ पाना चाहते हैं।
- मजबूत MQB-AO-IN प्लेटफार्म
- GLOBAL NCAP में शानदार स्कोर
- 6 Airbag, मल्टी कोलिजन ब्रेक
- बेहतरीन इंटीरियर और एक्सटीरियर
Maruti Suzuki Dzire

- मारुति सुजुकी की कई सारी कारें जहां एक ओर सवालों के घेरे में आ गई हैं वही Maruti Suzuki Dzire ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है।
- जी हां ऑटोमोबाइल बाजार में इसकी 5Star bharat Global NCAP Rating का बोलबाला देखा जा रहा है।
- जो ग्राहक मारुति को छोड़ना नहीं चाहते वे Maruti Suzuki Dzire जैसे विकल्प को सेफ्टी के नजरिए से चुन सकते हैं।
- इसकी टॉप safety rating,
- 6 Airbag,
- मारुति का भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क,
- इसका बेहतरीन इंटीरियर और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस
कार खरीदते समय ग्राहकों को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए
- वर्तमान में कार खरीदते समय ग्राहकों को Bharat और Global NCAP टेस्ट वाली कार खरीदनी चाहिए।
- उन्हें देखना चाहिए की गाड़ी में कितने एयरबैग मौजूद है ?
- बॉडी स्ट्रक्चर स्टेबल है या नहीं?
- गाड़ी में ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर मौजूद है या नहीं?
- हालांकि यह सारे फीचर्स होने के बाद गाड़ी की कीमत थोड़ी बहुत बढ़ जाती है परंतु कीमत के चक्कर में सुरक्षा से समझौता करना सही नहीं है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Maruti Suzuki की Celerio, Ciaz, Fronx ने भले ही ऑटोमोबाइल बाजार में माइलेज दिया, मेंटेनेंस के मामले में सफलता हासिल की हो, लेकिन सेफ्टी के मामले में यह कारें पूरी तरह से 0 साबित हो रही हैं।
इन कारों के विकल्प में ग्राहकों के पास अन्य बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यह न केवल बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देते हैं बल्कि सेफ्टी भी सुनिश्चित करते हैं। और इन सभी गाड़ियों को Safety Crash Test में 5 star Rating मिल चुकी है।
इन्हें भी पढ़े :-





