Tata Safari Petrol Top Speed: Tata Safari Petrol ने दिखाया रफ्तार का दम, NATRAX टेस्ट में 216km/h की टॉप स्पीड से सबको चौंकाया

Tata Safari Top Speed

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Safari ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी साबित कर दी है। जी हां, अब तक इस गाड़ी का डीजल वर्जन अपने दमदार परफॉर्मेंस से धमाका मचा रहा था। पर अब Tata Safari Hyperion Turbo petrol ने सारी सीमाओं को तोड़कर नNATRAX टेस्ट में 216km/h की टॉप स्पीड से सबको चौंका दिया है।

जी हां, सफारी को आरामदायक लंबी दूरी की गाड़ी तो अब तक हर कोई मानता था। लोग इसे परफॉर्मेंस, ज्यादा स्पेस और कंफर्ट के लिए खरीदते थे। परंतु अब Tata Safari Hyperion Petrol ने High speed test में भी रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर ली है, जो कि अब तक की किसी भी 7 सीटर  SUV के लिए सबसे खास मानी जा रही है।

NATRAX टेस्ट भारत के सबसे एडवांस आटोमोटिव टेस्टिंग ट्रैक, इंदौर में लिया गया। इस दौरान जाने-माने ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और क्रिटिक्स उपस्थित थे। इन सभी की उपस्थिति में इसकी स्पीड को परखा गया और Tata Safari Hyperion Turbo Petrol ने साबित कर दिया कि अब वह केवल एक फैमिली SUV नहीं रही बल्कि एक दमदार परफॉर्मेंस मशीन भी बन चुकी है।

216km/h की स्पीड क्यों बड़ी बात है?

आमतौर पर किसी भी भारी SUV को तेज रफ्तार के लिए नहीं लाना जाता। 7 सीटर गाड़ी अक्सर आराम, सेफ्टी और स्टेबिलिटी पर फोकस करती है। ऐसे में यदि कोई 7 सीटर गाड़ी 216km/h जैसी टॉप स्पीड हासिल करती है तो यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि यह SUV केवल आरामदायक नहीं होगी बल्कि तकनीकी रूप से खास भी होने वाली है।

Tata Safari Hyperion Petrol की Top Speed सीधे तौर पर इशारा करती है कि यह गाड़ी तेज और सुरक्षित ओवरटेकिंग कर सकती है। लंबे समय तक हाई स्पीड पर कंट्रोल बनाए रख सकती है। और हाई स्पीड की वजह से इंजन पर जरूर से ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता।

Tata Safari Hyperion Petrol के इस नए वर्जन की ताकत 

  • अब तक Tata Safari डीजल वर्जन में उपलब्ध थी, पर अब Tata Safari Hyperion Petrol में 1.5L Tata Safari Hyperion Petrol Engine दिया है, जो इसके शानदार परफॉर्मेंस की वजह है।
  •  इस इंजन की सबसे खास बात है इसका 170 हॉर्स पावर, 280 nm Torque, 4 सिलेंडर लेआउट और स्मूथ और रिफाइंड पावर डिलीवरी।
  • टाटा सफारी पेट्रोल और टाटा हैरियर पेट्रोल दोनों का ही इंजन एक जैसा है , इस बीच Tata Safari द्वारा 216 km/h की स्पीड खींचना इस बात का सबूत है कि यदि सही इंजन को सही तरह से ट्यून किया जाए तो वह भारत की रोड कंडीशंस पर भी बेहतरीन स्पीड दे सकती है।

Tata Safari Hyperion Petrol ने यह काम कैसे संभव किया?

Tata Safari Hyperion Petrol एक भारी भरकम 7 सीटर SUV है। इस गाड़ी का लेआउट काफी बड़ा होता है। इसका व्हीलबेस भी बड़ा और ग्राउंड क्लीयरेंस ऊंचा होता है। ऐसे में इतनी ज्यादा स्पीड हासिल करना इस गाड़ी के लिए आसान नहीं होता। पर Tata Safari Hyperion Petrol में कुछ खास बातों का ध्यान रखा गया है:

  • इसका बेहतर डायनेमिक डिजाइन
  •  मजबूत चेसिस और सस्पेंशन
  •  संतुलित वजन और सटीक इंजन ट्यूनिंग 
  • यह सारे फैक्टर मिलकर Tata Safari Hyperion Petrol हाई स्पीड पर भी स्टेबल रखते हैं।

Tata Safari Hyperion Petrol रियल वर्ल्ड रिजल्ट 

Tata Safari Hyperion Petrol ने हाल ही में NATRAX टेस्ट में 216 km/h की स्पीड दर्ज करवाई है। हालांकि भले ही या आम सड़क पर इतनी रफ्तार से नहीं चलेगी लेकिन इतनी टॉप स्पीड होने का मतलब यह है कि यह गाड़ी नॉर्मल स्पीड पर भी काफी आराम से चल सकती है। जानकारों की माने तो भारत की सड़कों पर इस गाड़ी की स्पीड 160 से 180 km/h प्रैक्टिकल स्पीड होगी, जो इतनी स्पीड में भी सेफ्टी और स्टेबिलिटी प्रदान करेगी।

निष्कर्ष

Tata Safari Hyperion Petrol ने 216km/h की टॉप स्पीड के साथ यह साबित कर दिया है कि एक फैमिली SUV भी परफॉर्मेंस में दमदार साबित हो सकती है। यह टेस्ट सफारी की छवि को भारत में मजबूत बनाता है और दिखाता है कि किस प्रकार टाटा मोटर्स ने पेट्रोल SUV सेगमेंट को सीरियसली लिया है। आने वाले समय में भारत में Tata Safari Hyperion Petrol और Tata Harrier Hyperion Petrol जैसे नए वर्जन अपने स्पेस कंफर्ट और पावर का डंका जरूर बजाएंगे।

इन्हें भी पढ़े :-